क्या आप भी महिला यात्री हैं? और यात्रा के दौरान बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है? बिल्कुल ऐसे कि टिकट बुक हो चुकी है, बैग लग चुका है लेकिन अचानक पीरियड्स आ गए। उस घड़ी में जब आप किसी पहाड़ी डेस्टिनेशन की वादियों में घूम रही हों या किसी लंबी ट्रेन यात्रा पर निकल रही हों और अचानक आपका शरीर आपको एक सरप्राइज़ दे दे, जी हाँ! पीरियड्स का।
लेकिन ऐसे समय में भी आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ आसान से उपाय आप के सफ़र को ऐसी परिस्थिति में भी आसान कर सकते हैं।
पीरियड्स किट आपकी ट्रैवल सेफ्टी किट का हिस्सा होनी चाहिए-
जैसे पासपोर्ट, पावर बैंक और कैश जरूरी होते हैं, वैसे ही पीरियड किट एक महिला यात्री की अनदेखी की जाने वाली सबसे अहम चीज है।

अपनी किट में क्या-क्या रखें?
- 4–5 सेनेटरी नैपकिन्स या टैम्पॉन्स (आपकी पसंद के अनुसार)
- पैंटी लाइनर्स– लंबे सफर में बेहद मददगार
- डिस्पोजल बैग्स (बायोडिग्रेडेबल हों तो बेहतर)
- हाइजीन वाइप्स
- पेन रिलीफ स्प्रे/बाम
- एक्स्ट्रा अंडरवियर
- एक छोटा टॉवल या कपड़ा (रात में सीट पर रखने के लिए)
खान पान का रखें ध्यान-
पीरियड्स के दौरान क्रेविंग्स होना आम बात है। खासतौर पर ट्रैवल में जब हर जगह से बढ़िया खाने की खुशबू आ रही हो.. लेकिन ध्यान रखें:
ज्यादा नमक और पैकेज्ड स्नैक्स से बचें।
कैफीन जैसे कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स इत्यादि से बचें।
मीठा खाएं लेकिन लेकिन ऐसे कि नुकसान न करे, डार्क चॉकलेट या गुड़ जैसे विकल्प चुनें।
अदरक, हर्बल टी और गर्म पानी आपके लिए सबसे अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
तो अगली बार ट्रैवल करें, बस इन छोटी छोटी बातों का ध्यान रखें। स्वस्थ रहें, मस्त रहें।