Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Categories
Delhi Destination

Yamuna Biodiversity Park

शहरों के लोगों को किसी चीज़ की कमी सबसे ज्यादा खलती है, तो वो है “प्राकृतिक सौंदर्य” और अगर दिल्ली में आप किसी ऐसी ही जगह की तलाश में हैं, तो आज आपकी यह तलाश मुकम्मल हुई क्योंकि फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल के इस नए ब्लॉग में आज हम आपको ले चलेंगे दिल्ली की एक ऐसी ही खूबसूरत जगह में जो पूरी तरह प्रकृति को समर्पित है। दिल्ली का बायोडायवर्सिटी पार्क जोकि आज देश भर के लिए एक रोल मॉडल साबित हो रहा है। दिल्ली एनसीआर में ही यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क के बाद पिछले दो साल में छह और ऐसे पार्क तैयार हो चुके हैं। वहीँ देश के पांच और राज्यों में भी इस दिशा में काम चल रहा है। Yamuna Biodiversity Park

दिल्ली में बायोडायवर्सिटी पार्क

दिल्ली में बायोडायवर्सिटी पार्क का कारवां सन 2002 में शुरू हुआ था। पहला पार्क यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क के नाम से शुरू हुआ। इसके चलते ही राजधानी में आबोहवा और जीव-जंतुओं की भी संख्या भी कई मात्रा में बढ़ती दिखाई दी। और आज इस पार्क में आपको देश के सभी जीव-जंतुओं की अलग-अलग स्पीशीज यहां दिखाई देगी। आपको बता दें कि दिल्ली में कुदरत को करीब से देखने का इससे बेहतर और कोई ठिकाना नहीं है। यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क में एंट्री फीस निशुल्क है।

कैसे पहुंचे -Yamuna Biodiversity Park

यमुना डाइवर्सिटी पार्क वज़ीराबाद के जगतपुर गांव में स्थित है।  आप बस से वजीराबाद आकर कैब की सहायता से इस पार्क में आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी पर्सनल गाड़ी में गूगल मैप की सहायता से भी यहां आसानी से आ सकते हैं।  

जैसे ही आप पार्क के अंदर एंटर करेंगे तो यहां आपको चारों तरफ पेड़ पौधों से घिरी ग्रीनरी दिखाई देगी। शहर से दूर इस शांत और प्रकृति के करीब जाने का यह सुकून आपको दिल्ली में शायद ही और कहीं देखने को मिलेगा। 457 एकड़ में फैला यह पार्क न केवल प्राकृतिक सौंदर्य के लिहाज़ से बल्कि कई अन्य मायनों में भी ख़ास है। इस पार्क में आपको काफी कुछ सीखने और देखने को मिलने वाला है क्योंकि यहां तितलियों से लेकर सभी अन्य जीवों की नेटिव स्पीशीज का जमावड़ा लगा रहता है।

Yamuna Biodiversity Park

 यहाँ देखने को मिल जाएँगी तितलियों की 30 प्रजातियां

इसके अलावा कई नेचर एजुकेशन के छात्र-छात्राओं के ग्रुप्स भी अपनी रिसर्च और नई-नई स्पीशीज की स्टडी करने यहां आते हैं। यमुना का यह वेटलैंड जोकि घनी आबादी के बीचों-बीच बसा है, आपकी इकोलॉजिकल वैरिएशंस के कारण यहां आने वाले लोगों को काफी चकित करता है। यहां जानवरों और पक्षियों की अनेक प्रजातियां तो दिखाई देती ही थी। पर लॉकडाउन के बाद बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्‍ली में तितलियों की 30 प्रजातियों की 342 तितलियाँ इस पर्क में दिखाई दी।

Yamuna Biodiversity Park

यह पार्क यमुना नदी के किनारे जीव-जंतुओं को नया जीवन देने वाली जगह है। किसी भी नदी को जीवित रखने की बात करें तो उसके आस पास का इकोसिस्टम और पर्यावरण की स्वछता मायने रखती है। यह जगह जल का भण्डारण करती है साथ ही आपको यहां स्थानीय पक्षी, जंगली गाय जंगली सुवर व अन्य प्रकार के कई जानवर भी देखने को मिलेंगे। यमुना के लिए यह पार्क जिंदगी की सांसे देने का काम कर रहा है। आज यह पार्क एक उदाहरण है जिसने सबको यह बताया है कि हम नदियों को आज भी जिन्दा कर सकते हैं। और प्रकृति को बचाने का इससे अच्छा तरीका और क्या हो सकता है।

Yamuna Biodiversity Park

यमुना बायो डाइवर्सिटी पार्क की डाक्यूमेंट्री देखने के लिए लिंक पर क्लिक कीजिये ……

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *