दिल्ली के नजदीक ये जगह रहेंगी इन सर्दियों में आउटिंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
Written by Sakshi Joshi/Edited by Pardeep Kumar
आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी से हर कोई तनाव ग्रस्त है। और अगर आप दिल्ली से है तो जरूर ही आप वीकेंड का इंतज़ार बड़ी ही बेसब्री से करते होंगे क्योकि दिल्ली और वीकेंड एक दूसरे के बिना अधूरे है। मैं दावे के साथ कह सकती हूँ कि ज्यादातर लोग शहर के शोर से दूर किसी शांत जगह में सुकून की तलाश में निकल पड़ते है। और अक्टूबर का महीना घूमने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है ,क्योकि इस समय भारत के कुछ हिस्सों में मानसून अपने अंतिम पड़ाव पर होता है और हल्की -हलकी ठंड अपनी दस्तक दे रही होती है। यही कारण है की ये महीना घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। और अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो इन जगहों पे जरूर जाए।
1. जयपुर (Jaipur ) – राजस्थान की राजधानी जयपुर एक बहुत खूबसूरत जगह है। दिल्ली से जयपुर तक की दुरी लगभग 268 km. है। जयपुर भारत के सबसे बड़े शहरो में गिना जाता है। इसे पिंक सिटी भी कहा जाता है। इस शहर में देखने को लगभग सब कुछ मौजूद है , जैसे – महल , किले , खूबसूरत पहाड़िया , बाग़ बगीचे, संग्रालय । जयपुर में घूमने की प्रसिद्ध जगहें हैं हवा महल , जंतर मंतर , सिटी प्लेस ,जल महल ,गैंटोर ,गलताजी अजमेर का किला ,गोविन्द देवाजी मंदिर , आदि। जयपुर की चका -चौंन बाजरे गहने ,कपड़े व जूतों के लिए काफी मशहूर है।

2. शिमला (Shimla) -बेशक ही शिमला का नाम सुनते ही हर किसी के दिलो दिमाग में पहाड़ो की खूबसूरत वादियां आने लगती है, तभी तो इसे पहाड़ो की रानी कहा जाता है। शिमला की खूबसूरती आपको कुछ दिन और वहाँ रुकने में मजबूर कर देंगी। दिल्ली से शिमला तक का सफर 342 km. का है। अगर आप अक्टूबर या नवंबर के महीने में यहाँ घूमने जा रहे है तो आपने गरम कपडे जरूर ही साथ रखें। क्योकि अब तक इन खूबसूरत वादियों में ठंड अपनी दस्तक दे चुकी होगी। शिमला जाकर अगर आप माल रोड , कुफरी , जाखू हिल्स नहीं देखा तो क्या ही आप शिमला घूमे।

3. नैनीताल (Nainital ) – उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक ‘नैनीताल’ किसी जन्नत से कम नहीं है। वैसे मन बना लो तो दिल्ली से नैनीताल ज्यादा दूर नहीं है जनाब (315 km.)। नैनीताल की सबसे प्रसिद्ध झील है नैनी झील। कुमाऊं में पहाड़ियों से घिरी ये ‘नैनी झील’ यहाँ सबसे मशहूर है ,और ऐसे नज़रे के साथ चाय के स्टाल्स न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बर्फ से घिरे पहाड़ो के बीच यह झील बेशक एक अलग ही रोमांच भरा माहौल बना देती है । नैनीताल में घूमने की मशहूर जगहें हैं – ट्रिफिन टॉप (triffin top), किलबरी (kilbury),व्यू पॉइंट (snow view point),हनुमानगढ़ी , लैंड्स एन्ड ,आदि। इनकी खूबसूरती बेषक ही आपका दिल जीत लेगी।
4. चंडीगढ़ (Chandigarh) – दिल्ली से चंडीगढ़ की दूरी लगभग 243 km. है। अगर आप दिल्ली से है तो आपके लिए चंडीगढ़ एक बहुत अच्छा विकल्प है।पंजाब की राजधनी चंडीगढ़ सिटी ऑफ़ ब्यूटी के नाम से मशहूर है। चंडीगढ़ की यात्रा के दौरान मुर्थल के फेमस पराठे खाना बिलकुल ना भूले। ये आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे। चंडीगढ़ जाकर इन जगहों में जरूर जाये – फन सिटी ,अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रालय, रोज गार्डन , रॉक गार्डन , सुखना लेक।
5. ऋषिकेश (Rishikesh) – ऋषिकेश ,उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगहों में एक है। देहरादून जिले में स्थित यह शहर हिन्दुओं के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलो में से एक माना जाता है।ये एक बेहतरीन वीकेंड डेस्टिनेशन है ,अगर आप एडवेंचर लवर है तो ऋषिकेश आपके लिए एक बहुत ही अच्छी जगह साबित होने वाली है। क्योकि यहाँ दूर- दूर से पर्यटक रिवर राफ्टिंग ,और बहुत सारी एडवेंचर्स राइड के लिए आते है। पर ये राइड्स सिर्फ गर्मियों में करायी जाती है,क्योकिअक्टूबर और नवंबर के महीने में ठंड व बारिश के कारण ये राइड्स करा पाना दुर्लभ साबित हो सकता है। त्रिवें घाट , लक्ष्मण झूला , राम झूला , परमार्थ निकेतन आश्रम ,गंगा बीच , ऋषिकेश वेली , आदि यहाँ घूमने की प्रमुख जगह हैं। पहाड़ियों के बीच वाटरफॉल् निकलना तो आम बात है , लेकिन यहाँ के कुछ वाटरफॉल्स बहुत मशहूर है , नीर गढ़ , हिमशैल आदि। इन्हें देखे बिना आपकी ट्रिप अधूरी रह सकती है।









