अनुभव कुमार – Five Colors of Travel
आईआईटी मंडी के सहयोग से एक स्टार्टअप ने कृत्रिम बुद्धिमता यानी एआई आधारित झूले का सफल परीक्षण किया है। चार दोस्तों द्वारा स्थापित इस स्टार्टअप ने इस झूले का नाम मनाली स्विंग दिया है। पूरी दुनिया में इस तरह का ये पहला झूला है।

जनवरी 2023 से पर्यटक इस झूले का मजा ल सकतें हैं। इस झूले की प्रतिव्यक्ति टिकट 3000 रूपये है। इसी में वीडियोग्राफी सेवा भी उपलब्ध है।

स्टार्टअप के संस्थापकों में से एक उत्सव सोनी ने कहा कि उनकी कम्पनी दुनिया के सबसे अलग और सुरक्षित बड़े झूलों में से एक की पेशकश करेगी और इस संबंध में एआई आधारित पूरी सुरक्षा होगी।