इंटरव्यू सिर्फ यह देखने के लिए नहीं होता कि आपको कितना आता है, बल्कि इंटरव्यू में यह भी देखा जाता है कि आप खुद को कैसे पेश करते हैं। जैसे आपके बात करने का तरीका, आपका व्यवहार और सबसे पहले आपका पहनावा सामने वाले पर असर डालता है। अक्सर लोग यह मानते हैं कि किसी के ऊपर अपनी छाप छोड़ने के लिए अच्छा बोलना ही काफी है, लेकिन सच तो यह है कि आपकी पहली झलक आपके कपड़ों से ही बनती है। इसलिए इंटरव्यू के लिए ड्रेस-अप चुनते समय थोड़ी समझदारी और ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है। Interview Dress-up Tips

सही और सादा पहनावा आपको न सिर्फ प्रोफेशनल दिखाता है, बल्कि आपके कॉन्फिडेंस को भी बड़ा देता है।
इंटरव्यू के लिए ड्रेस-अप कैसा होना चाहिए
इंटरव्यू के लिए कपड़े चुनते समय सबसे ज़रूरी बात यह होती है कि वे सादे, साफ और ठीक से पहनने लायक हों। बहुत ज़्यादा फैशन दिखाने वाले या चमकीले कपड़े पहनने से अच्छा असर नहीं पड़ता, इसलिए ऐसे आउटफिट से बचना चाहिए। इंटरव्यू में ऐसे रंग ज़्यादा अच्छे लगते हैं जो आँखों को चुभें नहीं और प्रोफेशनल माहौल के हिसाब से सही हों। सफेद, ऑफ-व्हाइट, हल्का नीला, ग्रे या नेवी ब्लू जैसे हल्के और न्यूट्रल रंग हमेशा सेफ ऑप्शन माने जाते हैं। इस तरह के कपड़े पहनने से आप सलीकेदार, समझदार और कॉन्फिडेंट दिखाई देते हैं, और सामने वाले पर भी आपका एक अच्छा और भरोसेमंद प्रभाव पड़ता है।
महिलाओं के लिए इंटरव्यू ड्रेस-अप टिप्स
इंटरव्यू के लिए महिलाएं ज़्यादा सजावटी कपड़ों की बजाय सादे और साफ कपड़े चुनें तो बेहतर रहता है। आप चाहें तो एक फॉर्मल शर्ट या सिंपल टॉप के साथ जींस भी पहन सकती हैं, जिससे आपका लुक साफ-सुथरा और प्रोफेशनल लगे। अगर आपको वेस्टर्न की जगह ट्रेडिशनल पहनना ज़्यादा पसंद है, तो कॉटन सारी सबसे बेस्ट ऑप्शन होती रहें है। बस ध्यान रखें कि सारी बहुत ज़्यादा चमकीली न हो और उस पर भारी कढ़ाई या बड़े-बड़े प्रिंट न हों।

मेकअप के मामले में भी सादगी सबसे बेहतर रहती है। हल्का फाउंडेशन, हल्की लिपस्टिक और नेचुरल लुक इंटरव्यू के लिए बिल्कुल सही रहता है। बालों को खुला छोड़ने की बजाय सलीके से बन या पोनीटेल बना लें, ताकि आप ज़्यादा डिसिप्लिन्ड और कॉन्फिडेंट दिखें। फुटवियर में क्लोज़्ड शूज़ या हल्की हील वाली सैंडल पहनें, जिससे चलने में भी आराम रहे और लुक भी प्रोफेशनल लगे। कुल मिलाकर, इंटरव्यू में ऐसा ड्रेस-अप करें जो देखने में सादा हो, पहनने में कंफर्टेबल हो जो आपके कॉन्फिडेंस को और बढ़ा दे।
पुरुषों के लिए इंटरव्यू ड्रेस-अप टिप्स
इंटरव्यू के लिए पुरुषों को ज़्यादा तड़क-भड़क वाले कपड़ों की जरूरत नहीं होती। सादी और साफ फॉर्मल शर्ट के साथ पेंट पहनना सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। पर ध्यान रखें कि शर्ट अच्छी तरह से धुली और प्रेस की हुई हो, क्योंकि सिलवटें पड़ा हुआ कपड़ा पहली नज़र में ही खराब प्रभाव डाल देता है। रंग हल्के और सादा रखें, जैसे सफेद, हल्का नीला या ग्रे।

अगर इंटरव्यू किसी कॉरपोरेट ऑफिस या बड़ी कंपनी का है, तो शर्ट-पेंट के ऊपर ब्लेज़र पहनना आपके लुक को और ज़्यादा प्रोफेशनल बना देता है। पैरों में साफ और अच्छे से पॉलिश किए हुए फॉर्मल जूते पहनें, क्योंकि गंदे या बिखरे जूते पूरे लुक को बिगाड़ सकते हैं। बालों को ठीक से सेट करके जाएँ और अगर दाढ़ी रखते हैं तो उसे सलीके से ट्रिम कर लें। कुल मिलाकर, इंटरव्यू में ऐसा लुक रखें जो सादा हो, साफ हो और जिससे सामने वाले को लगे कि आप इस मौके को लेकर पूरी तरह गंभीर और तैयार हैं।
इंटरव्यू में क्या न पहनें!
इंटरव्यू के दिन जींस, टी-शर्ट, बहुत ज़्यादा चमकीले रंग, भारी ज्वेलरी, तेज़ खुशबू वाला परफ्यूम और स्पोर्ट्स शूज़ पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि ये चीज़ें आपके लुक को कैज़ुअल और अनप्रोफेशनल बना सकती हैं। इंटरव्यू में सादगी ही सबसे बड़ी स्टाइल मानी जाती है, इसलिए ऐसा पहनावा चुनें जो साफ-सुथरा और प्रोफेशनल लगे। सही ड्रेस-अप यह दिखाता है कि आप इस मौके को लेकर कितने गंभीर हैं।
जब आप सादा, प्रोफेशन और कंफर्टेबल कपड़े पहनते हैं, तो आप खुद भी ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं और सामने वाले पर भी आपका एक अच्छा व सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।