विंटर ट्रेक्स का आनंद लेना चाहते हैं? अगर आपको पहाड़ों से प्यार है! बर्फ, पहाड़ और रोमांच पसंद हैं, तो इस साल की सर्दी आपके लिए खास होने वाली है। भारत में कुछ ऐसे विंटर ट्रेक्स हैं जो हर ट्रैवलर के दिल को जीत लेते हैं। ये ट्रेक्स न सिर्फ खूबसूरत बर्फीले नज़ारों से भरपूर हैं, बल्कि आत्मा को शांति और रोमांच का अनोखा अनुभव भी देते हैं।

सबसे पहले बात करें चदर ट्रेक की जो लद्दाख में है, और जंस्कर नदी के जमे हुए रास्ते पर किया जाता है। यहां का तापमान माइनस में चला जाता है, लेकिन नज़ारे किसी सपने से कम नहीं।(भारत में कुछ ऐसे विंटर ट्रेक्स(भारत में कुछ ऐसे विंटर ट्रेक्स हैं जो हर ट्रैवलर के दिल को जीत लेते हैं।)

दूसरा है केदारकांठा ट्रेक देव भूमि उत्तराखंड में यह शुरुआती ट्रेकर्स के लिए बेहतरीन जगह, जहां हर मोड़ पर बर्फ से लदे देवदार के पेड़ और चमकते शिखर आपका स्वागत करते हैं।

तीसरा ब्रह्मताल ट्रेक उत्तराखंड में ही, जहां से हिमालय की चोटियों का अद्भुत दृश्य दिखता है।

चौथा है गुशैनी से तीरथ ट्रेक हिमाचल प्रदेश में जो शांति और प्रकृति प्रेमियों के लिए परफेक्ट है।

और पांचवां है संडकफू ट्रेक दार्जिलिंग में, जहां से आप एक साथ चार ऊंची चोटियों एवरेस्ट, कंचनजंगा, ल्होत्से और मकालू को देख सकते हैं।

इन विंटर ट्रेक्स में सुरक्षा, सही गाइड और ऊंचाई की तैयारी जरूरी है। तो अगर पहाड़ों से आपका दिल जुड़ा है, तो इस सर्दी बैग पैक करें और निकल पड़ें इन बर्फीले रास्तों की ओर जहां रोमांच और सुकून दोनों आपका इंतजार कर रहे हैं।