जब भी हम जयपुर घूमने की लिस्ट बनाते हैं तो सबसे पहले हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस जैसे फेमस प्लेसेज़ के नाम ही हमारे दिमाग में आते है। लेकिन क्या आप भी जयपुर में कोई ऐसी जगह देखना चाहते हैं जहाँ भीड़-भाड़ बहुत कम हो और सुकून बहुत ज़्यादा मिले? जहाँ आप बिना किसी शोर-शराबे, बिना भीड़ भाड़ से परेशान हुए, बस शांति और नेचर के बीच खड़े होकर कुछ पल अपने लिए जी सकें। तो इस ब्लॉग में फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल आपको बताएगा एक ऐसा ही ऑफ बीट डेस्टिनेशन है, जो जयपुर शहर की भीड़-भाड़ वाले टूरिस्ट स्पॉट्स से बिल्कुल अलग है। जहां न कोई धक्का-मुक्की है, न लंबी लाइने है, और न ही कैमरों का शोर। बस पहाड़ों की हवा, आसपास की शांति और वो सुकून, जिसे महसूस करने के लिए लोग अक्सर शहर से दूर निकल कर यहां आते हैं। तो अगर आप भी जयपुर ट्रिप में भीड़ से हटकर कुछ अलग और कोई यूनिक जगह को घूमकर एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो आपको जयपुर के गलता जी मंदिर जरूर जाना चाहिए। जिसी मंकी टेंपल भी कहते हैं।

अरावली की पहाड़ियों के बीच, एक पतली सी घाटी में बसा हुआ गलता जी मंदिर शहर के भागदौड़ से आपको बिल्कुल अलग ही दुनिया में ले जाता है जैसे ही आप यहां पर पहुंचते हैं तो पहाड़ियों से आ रहे पक्षियों की आवाज और पहाड़ी की ठंडी हवा आपको महसूस होने लगेगी जो आपको नेचर के करीब होने का एहसास दिलाएगी। लोगों के शोर के बावजूद यहां पर आपको एक अलग ही तरह की शांति का एहसास होगा।

यहाँ पहुँचते ही क्या खास लगता है (What feels special the moment you reach here)
जयपुर में जहाँ सभी फेमस स्पॉट गुलाबी बलुए पत्थर से बने हुए हैं वहीं गलत जी मंदिर इन बलुए पत्थर की बनावट से बिल्कुल अलग किसी पुराने राज महल जैसा लगता है। चारों तरफ पहाड़ से घिरा पहाड़ी की ऊँचाई पर एक खूबसूरत सा मंदिर और पहाड़ी से नीचे एक खूबसूरत सा कुंड जिसे देखकर मन को एक अलग ही तरह का सुकून मिल रहा हो।
कुंड और पानी का सुकून
गलता जी मंदिर अपने पवित्र कुंडों के लिए भी बहुत मशहूर है और सबसे खास यहाँ का गलवाकुंड जिसका पानी हमेशा बहता देता है, और इसके पीछे वजह ये मानी जाती है कि यह पानी पहाड़ी के ऊपर से एक नेचुरल झरने की तरह आता है और कभी सूखता नहीं है, जिससे इस पूरे परिसर में कभी भी पानी की कमी नहीं होती। इसके साथ ही इस पानी की वजह से यहाँ पर एक अलग ही तरह की ठंडक आपको देखने को मिलेगी, जो आपको जयपुर की गर्मी से बिल्कुल, एक अलग ही तरह की ठंडक का एहसास कराएगी। इसके साथ-साथ यहाँ बैठकर पानी की आवाज़ सुनना आपको एक अलग ही एक्सपीरियंस देगा।
क्यों गलता जी टेंपल का नाम पड़ गया मंकी टेंपल
गलता जी टेंपल का नाम मंकी टेंपल यूँ ही नहीं पड़ा। यहाँ आपको हर जगह बंदर दिख जाएंगे जो कभी सीढ़ियों पर बैठे मस्ती करते हुए नजर आएंगे, तो कभी दीवारों पर कूदते हुए, और एक बात ध्यान रखें, अपना चश्मा, मोबाइल और खाने का सामान संभालकर रखें, वरना ये बंदर बहुत चालाक होते हैं। आपको पता भी नहीं लगेगा और ये आपके हाथ से अपना सामान ले कर फ़ूर हो जायेंगे। हालांकि ये आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे पर फिर भी आपको सावधान जरुर रहना हैं। कई लोग इन बंदरों को हमुनाम जी का रूप भी माते है, और इसी वजह से तो लोग इस मंदिर को मंकी टेंपल भी कहते हैं।

Best time to visit Galta ji Temple (गलता जी मंदिर जाने का सही समय)
अगर आप गलता जी जाना चाहते हैं तो सुबह जल्दी या फिर शाम के समय जाना सबसे बढ़िया रहता है। सुबह की शांति और शाम का सनसेट दोनों ही टाइम जगह बहुत खूबसूरत लगती है। शाम को ऊपर से जयपुर का नज़ारा भी देखने को मिलता है, जो वाकई देखने लायक होता है।
क्यों जाएँ गलता जी (Why Galta Ji should be on your travel list)
अगर आप जयपुर ट्रिप में थोड़ा सुकून, नेचर और अलग तरह का एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो गलता जी मंदिर ज़रूर जाएँ। ये जगह आपको बताएगी कि जयपुर सिर्फ महलों और बाजारों का शहर नहीं, बल्कि शांति और सादगी का भी एक खूबसूरत चेहरा है। सच में, गलता जी एक ऐसा डेस्टिनेशन है जहाँ एक बार जाकर मन करता है बस यही थोड़ी देर और बैठ जाएँ।

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं