Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

वर्ष 2023 से पर्यटक कर सकते वाराणसी से असम तक दुनिया के सबसे बड़े रिवर क्रूज़ का सफर

Anubhav KumarFive Colors of Travel

हाल ही में केंद्रीय जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जनवरी 2023 में दुनिया के सबसे बड़े रिवर क्रूज़ यात्रा शुरू करने की घोषणा की है। इस क्रूज़ का नाम गंगा विलास क्रूज है। गंगा विलास का सफर 4000 किलोमीटर है और इस सफर में ये उत्तरप्रदेश के वाराणसी को असम के डिब्रूगढ़ से जोड़ेगा। यह एक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा होगी क्योंकि यह क्रूज़ बांग्लादेश की राजधानी ढाका से होकर गुजरेगा। बांग्लादेश में गंगा विलास लगभग 1100 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

क्या रहेगा गंगा विलास क्रूज़ का मार्ग :

यह क्रूज़ गंगा आरती को कवर करेगा और मैंग्रोव फॉरेस्ट के बीच से गुजरेगा और साथ ही साथ कांजीरंगा नेशनल पार्क, सुंदरवन डेल्टा, राष्ट्रीय उद्यानों और अभ्यारणों से होता हुआ असम पहुंचेगा और असम में मायोंग का दौरा भी करेगा, जिसे भारत में ‘काले जादू’ के उद्गम स्थल के रूप में जाना जाता है। यात्रियों के लिए यह सफर बहुत ही यादगार और शानदार होने वाला है।

50 दिनों की इस लक्ज़री यात्रा के दौरान 27 नदी प्रणालियों और विश्व धरोहर स्थलों के साथ 50 से अधिक पर्यटक स्थलों को शामिल किया जाएगा। यह क्रूज़ 1 मार्च को असम के डिब्रूगढ़ में पहुंचेगा। इस क्रूज यात्रा में लोगों को हर तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *