आज मिनिमल फैशन इतना नॉर्मल हो चुका है कि लोग कपड़े हो, गहनों हों या चप्पल हो हर चीज़ में बहुत मिनिमम डिज़ाइन ही ढूँढ़ते हैं और इन्हीं में एक गहना जो आजकल की मिनिमल ट्रेंडी कलेक्शन में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है वो है मंगलसूत्र। आज की ब्राइड्स की पहली पसंद मिनिमल मंगलसूत्र ही बन गई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए फ़ाइव कलर्स ऑफ़ ट्रैवल लेकर की इस पेशकश में आपके लिए ऐसे ही 10 खूबसूरत मिनिमल मंगलसूत्र डिज़ाइन, जिन्हें देखकर आप आसानी से चुन सकती हैं कि अपनी वेडिंग में आपको कौन-सा मंगलसूत्र लेना है।

1. सिंगल बीड मिनिमल मंगलसूत्र
एकदम सिंपल और प्यारा सा डिज़ाइन। बीच में सिर्फ एक छोटा सा मोती या बीड लटका होता है, जो पूरे मंगलसूत्र को बेहद क्लीन और एलीगेंट बनाता है। जो रोज़ाना पहनने में भी हल्का लगता है और हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच भी हो जाता है।

2. टिनी हार्ट मंगलसूत्र
बीच में छोटा-सा दिल वाला पेंडेंट इसे क्यूटनेस और इमोशनल टच दोनों देता है। ये उन लड़कियों की फर्स्ट पसंद है जो सादगी के साथ थोड़ा रोमांटिक वाइब भी चाहती हैं। देखने में छोटा लेकिन स्टाइल में बहुत असरदार। तो आपको आपके पार्टनर से डायरेक्ट कनेक्ट कर देता है।

3. सर्कल पेंडेंट मंगलसूत्र
गोल पेंडेंट हमेशा से सबसे क्लासिक और टाइमलेस स्टाइल माना जाता है। मिनिमल होने के बावजूद ये बहुत डीसेंट और ग्रेसफुल लगता है। जो कि वेस्टर्न से लेकर इंडियन हर आउटफिट के साथ पूरी तरह फिट बैठता है।(बीच में सिर्फ एक छोटा सा मोती या बीड लटका होता है, जो पूरे मंगलसूत्र को बेहद क्लीन और एलीगेंट बनाता है।)

4. इनफिनिटी मंगलसूत्र
इनफिनिटी सिंबल रिश्ते की मजबूती को शो करता है इसलिए ब्राइड्स की फेवरेट लिस्ट में ये हमेशा टॉप पर रहता है और क्योंकि इसका डिज़ाइन मॉडर्न भी है और सिंपल भी, जिसे आप रोज़ पहनकर एक एलीगेंट लुक पा सकती हैं। कुल मिला के इसे लेने से आप के लुक में ही चेंज नहीं आएंगे बल्कि आपके रिश्ते को मजबूत भी मिल जाती है।

5. बार पेंडेंट मंगलसूत्र
एक लंबी, पतली और सीधी स्टिक वाला यह डिज़ाइन आज की मॉडर्न लड़कियों की स्टाइल को बिल्कुल सूट करता है। ये सबसे ज़्यादा यूनीक पीस होता है जो बहुत ही एलीगेंट, बहुत ही मिनिमल और इतना वर्सटाइल कि ऑफिस, पार्टी, दोनों में परफेक्ट लगता है।

6. टिनी फ्लावर मंगलसूत्र
छोटे-से फूल का पेंडेंट इसे सॉफ्ट, फेमिनिन और बेहद प्यारा बना देता है। यह डिज़ाइन मिनिमल होने के साथ-साथ थोड़ा ट्रेडिशनल एस्थेटिक भी जोड़ता है, जिससे रोज़ाना पहनने के लिए परफेक्ट बन जाता है और इसे पहने के बाद आप को बिल्कुल फील नहीं होगा कि आपने कुछ पहना भी है क्योंकि ये बहुत लाइट वेटिड होता है

7. डबल चेन मिनिमल मंगलसूत्र
दो पतली चेन और बीच में छोटा सा पेंडेंट यह डिज़ाइन बहुत ही लाइटवेट होते हुए भी सुपर स्टाइलिश लगता है। पहनने में बिल्कुल आरामदायक और लुक में तुरंत एक स्मार्टनेस जोड़ देता है। जिससे पहनकर आपकी एक अलग ही पर्सनेलिटी निकल के आती है।

8. कुंदन टच मिनिमल मंगलसूत्र
छोटा सा कुंदन स्टोन इसकी खूबसूरती बढ़ा देता है। यह न तो भारी लगता है और न ही बहुत चमकदार इसमें बस एक हल्का सा ट्रेडिशनल ग्लो होता है जो किसी भी सिंपल आउटफिट को खास बना देता है। इसे पहने के बाद आपका ग्लो खुद व खुद बढता हुआ दिखेगा

9. पर्ल-ड्रॉप मंगलसूत्र
मोती की बूंद वाला पेंडेंट इसे रॉयल और मिनिमल दोनों बनाता है। इसका सुंदर और एलीगेंट लुक शादी के बाद डेली पहनने के लिए बिल्कुल सही है। जो कि बहुत हल्का, खूबसूरत और टाइमलेस होता है। इसके साथ आप जब भी इसे पहनती है तो आप वॉटर ड्रॉप की तरह काम रहती है।

10. नेम-इनिशियल मंगलसूत्र
अपने या पार्टनर के नाम के पहले अक्षर वाला मंगलसूत्र आजकल लड़कियों की सबसे बड़ी पसंद है। यह पर्सनल भी है, ट्रेंडी भी और दिखने में बेहद मिनिमल भी। यह डिज़ाइन आपको अपने रिश्ते से हमेशा जुड़े होने का एक छोटा सा सिंबल देता है। जो कि आपके रिश्ते को मजबूत भी बनाता है ।
