Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

कांगथोंग गांव: भारत का वह संगीतमय गांव जहां नाम नहीं, सुर और सीटियां बनती हैं पहचान!

कांगथोंग गांव

कांगथोंग सिर्फ संस्कृति का खज़ाना ही नहीं प्राकृतिक सुंदरता से भी भरपूर है। चारों ओर फैले हरे पहाड़, ठंडी हवा, शांत वातावरण और बादलों से ढकी घाटियां यहां आने वाले हर यात्री को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। गांव के लोग बेहद सरल, मेहमाननवाज़ और प्रकृति के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। यहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर हो सकता है, लेकिन प्रकृति के साथ जुड़ाव और अपनापन सबसे मजबूत रूप में महसूस होता है।

यात्री यहां आकर लोक संगीत, स्थानीय भोजन और खासी जीवनशैली का अनुभव कर सकते हैं। अक्सर पर्यटक गांव में होमस्टे करते हैं, जहां स्थानीय परिवारों के साथ रहना एक अलग ही अनुभव देता है। रात में जब पहाड़ों के बीच धुनों की आवाज़ें गूंजती हैं, तो ऐसा लगता है जैसे पूरा गांव संगीत में डूब गया हो बिना किसी वाद्ययंत्र के। इसके अलावा, यहां पास के अन्य आकर्षण जैसे लिविंग रूटब्रिज, खासी गांव और पहाड़ी ट्रेकिंग का भी आनंद लिया जा सकता है।(यहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर हो सकता है, लेकिन प्रकृति के साथ जुड़ाव और अपनापन सबसे मजबूत रूप में महसूस होता है।)

कांगथोंग गांव

कैसे पहुंचें?

कांगथोंग गांव शिलांग से लगभग 60–65 किलोमीटर दूरी पर है। शिलांग से टैक्सी या प्राइवेट कार किराए पर लेकर 2 से 2.5 घंटे में पहुंचा जा सकता है। सड़क मार्ग थोड़ा पहाड़ी और घुमावदार है लेकिन रास्ते के नज़ारे बेहद खूबसूरत हैं। यहां आने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल तक माना जाता है जब मौसम साफ और सुखद रहता है। अगर आप शांति, संस्कृति और प्रकृति के अनोखे संगम को अनुभव करना चाहते हैं, तो कांगथोंग की यह संगीतभरी यात्रा जरूर करें जहां रिश्ते शब्दों से नहीं सीटियों की भाषा से बनते हैं

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *