Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

राजस्थान का नागौर पशु मेला-परम्परा और व्यापार! जानिए क्या है खास?

राजस्थान के हृदय में बसा नागौर पशु मेला देशभर में अपनी भव्यता और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैहर साल हजारों व्यापारी, पशुपालक और पर्यटक यहां आते हैं, जिससे यह मेला व्यापार और संस्कृति का संगम बना हुआ है। इस मेले की सबसे खास पहचान यहां बिकने वाले शानदार नस्लों के बैल, ऊंट, घोड़े और गाय-बैल हैं। बैलों की ताकत और खूबसूरती, घोड़ों की दौड़, ऊंटों की सजावट और उनकी प्रतियोगिताएं दर्शकों का मन मोह का काम करती हैं।

पशु व्यापार के अलावा यहां राजस्थान की लोकधुनों, कालबेलिया नृत्य, कठपुतली कला और लोकगीतों का अद्भुत आनंद मिलता है। रंग-बिरंगे बाजारों में ग्रामीण हस्तशिल्प, आभूषण और पारंपरिक वस्त्रों की रौनक इस मेले को और भी आकर्षक बना देती है। यही नहीं, यहां कुश्ती और अन्य ग्रामीण खेलों का आयोजन भी होता है, जो मेलें की परंपरा को जीवंत बनाए रखते हैं। नागौर पशु मेला केवल पशुओं की खरीदी-बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राजस्थान की लोकसंस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन की झलक प्रस्तुत करने वाला एक शानदार उत्सव है।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *