Jama Masjid Street Food: जामा मस्जिद के सामने बरसों पुरानी गली के इन प्रसिद्ध लज़ीज व्यंजनों का जायका कभी नहीं
कंटेंट क्रिएटर बनने का सुनहरा मौका, फाइव कलर्स ऑफ ट्रेवल लेकर आया विशेष कोर्स
नंदनी वार्ष्णेय, 4 जून 2026।
गर्मी की छुट्टियों को सीखने और नए अवसरों में बदलने के उद्देश्य से फाइव कलर्स ऑफ ट्रेवल एक माह का “डिजिटल मीडिया प्रोडक्शन विद इंटर्नशिप” प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलने वाला यह हाइब्रिड कार्यक्रम युवाओं को डिजिटल मीडिया की दुनिया से जोड़ने और उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने का अवसर देगा।
मीडिया, पत्रकारिता, ब्लॉगिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए तैयार इस पाठ्यक्रम में प्रतिभागी डिजिटल मीडिया प्रोडक्शन की बारीकियां सीखेंगे तथा इंटर्नशिप के माध्यम से वास्तविक परियोजनाओं पर कार्य करने का अनुभव भी प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को वीडियोग्राफी, एंकरिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, ब्लॉग लेखन, एआई टूल्स के उपयोग तथा सोशल मीडिया मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों को इंटर्नशिप के माध्यम से वास्तविक परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर भी मिलेगा।
पाठ्यक्रम की एक विशेषता आउट-ऑफ-स्टेशन शैक्षणिक भ्रमण (Educational Field Trip) भी है, जिसके माध्यम से प्रतिभागी यात्रा के दौरान कंटेंट निर्माण, ट्रैवल स्टोरीटेलिंग, फोटोग्राफी एवं फील्ड रिपोर्टिंग के व्यावहारिक पहलुओं को समझ सकेंगे।
फाइव कलर्स ऑफ ट्रेवल के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि “आज के डिजिटल युग में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। युवाओं को वास्तविक परिस्थितियों में कंटेंट निर्माण, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और मीडिया प्रोडक्शन की व्यावहारिक समझ विकसित करने की आवश्यकता है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को कक्षा की सीमाओं से बाहर निकलकर अनुभव आधारित शिक्षा प्रदान करेगा। समर वेकेशन के दौरान युवा अपने अवकाश का सदुपयोग करते हुए ऐसे कौशल विकसित कर सकेंगे, जो भविष्य में उनके करियर और स्वरोजगार दोनों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।”
पाठ्यक्रम शुल्क ₹6000 निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में सीमित सीटें उपलब्ध हैं तथा आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2026 है। प्रतिभागियों के लिए लैपटॉप अनिवार्य होगा।
इस कोर्स में देश की किसी भी यूनिवर्सिटी या कॉलेज का कोई भी विद्यार्थी अपना पंजीकरण करवा सकता है।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए FiveColorsOfTravel.com वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं