Bihar Destination Travel

पश्चिम चंपारण जिले में स्थित है बिहार का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान

वाल्मीकि नेशनल पार्क का इतिहास (History of Valmiki National Park)

1950 से पहले यह संरक्षित क्षेत्र, बेतिया महाराज के राज में आता था। सर्वप्रथम, 1978 में इस संरक्षित क्षेत्र को वन्य जीव अभ्यारण घोषित कर दिया गया। इसके पश्चात, 1990 में वाल्मीकि वन्य जीव अभ्यारण्य को नेशनल पार्क का दर्जा दे दिया गया। 1990 में ही, इसे प्रोजेक्ट टाइगर के तहत टाइगर रिजर्व बना दिया गया। वाल्मीकि नेशनल पार्क और वाल्मीकि वन्यजीव अभयारण्य वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) का हिस्सा है।

वाल्मीकि नेशनल पार्क में फॉउना (Fauna in Valmiki National Park)

वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रकार के फॉउना (Fauna) निवास करते हैं। यहाँ पाए जाने वाले जीव निम्नलिखित हैं।

1. मैमल्स (Mammals)

बंगाल टाइगर (Bengal Tiger), इंडियन लेपर्ड (Indian Leopard), एशियन एलीफैंट (Indian Elephant), भारतीय गैंडा (Indian Rhinoceros), क्लाउडेड लेपर्ड (Clouded Leopard), वाइल्ड वाटर बफैलो (Wild Water Buffalo), वाइल्ड बोअर (Wild Boar), एशियाई काला भालू (Asiatic Black Bear), भारतीय स्लॉथ भालू (Indian Sloth Bear), इंडियन गौर (Indian Gaur), स्पॉटेड डियर (Spotted Deer), सांभर (Sambar), बार्किंग डियर (Barking Deer), फिशिंग कैट (Fishing Cat), हॉग डियर (Hog Deer), बंदर (Monkey), उड़ने वाली गिलहरी (Flying Squirrel), औटर (Otter), लेपर्ड कैट (Leopard Cat), वाइल्ड डॉग (Wild Dog), ब्लू बुल या नीलगाय (Blue Bull or Nilgai), लंगूर (Langur), नेवला (Mongoose)

2. बर्ड्स (Birds)

पैराडाईज फ्लाईकैचर (Paradise Flycatcher), कलिज तीतर (Kalij Pheasant), व्हाइट-आई बार्बलर (White-eye Barbler), तीन पंजों वाली बटेर (Three-toed Quail), पाइड हॉर्नबिल (Hornbill), स्टॉर्क (Storks), ग्रीन बारबेट (Green Barbet), प्लोवर (Plover), व्हाइट-ईयर नाइट हेरॉन (White-eared Night Heron), स्निप्स (Snipes), ट्री पिपिट (Tree Pipit), आइबिस (Ibis), ग्रे श्राइक (Gray Shrike), पन्ना डव (Emerald Dove), पिटा (Pitta), ग्रीन विलो वार्बलर (Green Willow Warbler), वेडर्स (Waders)

3. रेप्टाइल्स (Reptiles)

किंग कोबरा (King Cobra), अजगर (Python ), करैत (Krait), मॉनिटर लिजर्ड (Monitor Lizard), बैंडेड करैत (Banded Krait), घड़ियाल (Alligator), क्रोकोडाइल (Crocodile), दोमुंहा सांप (Two-headed Snake)

4. बटरफ्लाई (Butterfly)

ग्लासी टाइगर (Glassy Tiger), ग्रेट मॉर्मन (Great Mormon), ग्रेट एगफ्लाई (Great Eggfly), कॉमन मॉर्मन (Common Mormon), ग्रे पैंसी (Gray Pansy), क्लब बीक (Club Beak), कॉमन क्रो (Common Crow), लाइम बटरफ्लाई (Lime Butterfly)

वाल्मीकि नेशनल पार्क में फ्लोरा (Flora in Valmiki National Park)

अगर बात की जाए मुकुर्थी नेशनल पार्क के फ्लोरा की तो, यहाँ पाए जाने वाले फ्लोरा निम्नलिखित है।

1. महत्वपूर्ण पेड़ (Important Trees)

करम (Karam), साल (Sal), सिमल (Simal), मंदार (Mandar), बंजन (Banjan), बहेरा (Bahera), सतसाल (Satsal), बोडेरा (Bodera), पियार (Piyar), असिद्ध (Asidh), असान (Asan), हर्रा (Harra), चिर पाइन (Chir Pine),

2. घास (Grass)

इम्पेराटा सिलिंड्रिका (Imperata Cylindrica), कंस (Kans), चोरंथ (Choranth), मुंज (Munj), सबाई (Sabai), हाथी घास (Elephant Grass), वेटिवेरिया ज़िज़ानियोइड्स (Vetiveria Zizanioides), नरकट (Narkat)

3. औषधीय पौधे (Medicated Plants)

कुटज (Cottage), आंवला (Gooseberry), सतावर (Satawar), सफेद मूसली (Safed Musli), पाइपर (Piper)

बेस्ट टाइम टू विजिट वाल्मीकि नेशनल पार्क (Best time to visit Valmiki National Park)

अगर आप वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान आने की चाह रख रहे है तो आप समर (Summer) और मानसून (Monsoon) में यहाँ आने से बचें क्योंकि इस समय यहाँ बहुत गर्मी पड़ती है और यह नेशनल पार्क बंद रहता है। यह राष्ट्रीय उद्यान 1 अक्टूबर से 31 मई तक खुला रहता है। आप यहाँ नवंबर से फरवरी के बीच में आने की कोशिश करें क्योंकि इस समय यहाँ का मौसम सुहाना और परिस्थितियां सम रहती हैं और आपको यहाँ ज्यादा से ज्यादा जानवर देखने को मिलेंगे।

कैसे पहुंचे वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Valmiki National Park)?

सड़क मार्ग- वाल्मीकि नेशनल पार्क सड़क मार्ग द्वारा प्रमुख शहरों (पटना, लखनऊ और प्रयागराज) से जुड़ा हुआ है। निकटतम शहर बेतिया (80 किमी) से यहाँ के डेली बस सर्विस है। रेल मार्ग- इस नेशनल पार्क के पास में निकटम रेलवे स्टेशन ‘वाल्मीकि रेलवे स्टेशन’ है जहाँ से आप टैक्सी या बस लेकर वाल्मीकि नेशनल पार्क पहुंच सकते है। हवाई मार्ग- इस नेशनल पार्क का निकटम एयरपोर्ट पटना (जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट) में है जो नेशनल पार्क से 295 किलोमीटर दूर है।

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल