Destination Travel

सुनहरे लंगूरों का घर है रायमोना नेशनल पार्क

Raimona National Park

नॉर्थ ईस्ट में फेवरेबल कंडीशन होने के कारण यहां रिच बायोडायवर्सिटी देखने को मिलती है और यहीं वजह है कि यहां कई सारे नेशनल पार्क्स हैं। असम का यह रायमोना नेशनल पार्क (Raimona National Park) पर्यटकों के बीच बहुत ज्यादा पॉपुलर नहीं है लेकिन आप यहां शहरों से दूर जंगलों के बीच प्रकृति को महसूस करते हुए अपना एक अच्छा सा वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। रायमोना नेशनल पार्क में वाइल्डलाइफ की बहुत सारी प्रजातियां आपको देखने को मिलेंगी।

रायमोना राष्ट्रीय उद्यान असम का छठा नेशनल पार्क है जो, असम के कोकराझार जिले में स्थित है। इस राष्ट्रीय उद्यान की सीमा क्षेत्र इंडो-भूटान बॉर्डर और पश्चिम बंगाल की राज्य सीमा से लगती है। 5 जून 2021 को पर्यावरण दिवस के अवसर पर असम के मुख्यमंत्री श्री हिमन्त बिश्व शर्मा के द्वारा घोषणा की गई जिसके तहत इस उद्यान को नेशनल पार्क घोषित कर दिया गया था।

रायमोना राष्ट्रीय उद्यान में फॉउना और फ्लोरा (Fauna and Flora in Raimona National Park)

रायमोना राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रकार के फॉउना (Fauna) निवास करते है जिनमे एशियाई हाथी (Asian Elephant), रॉयल बंगाल टाइगर (Royal Bengal Tiger), क्लाउडेड तेंदुआ (Clouded Leopard), हॉर्नबिल (Hornbill), चित्तीदार हिरण (Spotted Deer), भारतीय गौर (Indian Gaur), वाइल्ड वॉटर बफैलो (Wild Water Buffalo), आदि शामिल है।

इसके अलावा यहाँ पक्षियों की 170 से अधिक प्रजातियां तथा तितलियों की 150 से अधिक प्रजातियां निवास करती है। रायमोना राष्ट्रीय उद्यान की प्रसिद्धि का कारण यह है कि, यहाँ गोल्डन लंगूर पाए जाते है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है। वही अगर बात की जाए फ्लोरा की तो, यहाँ वनस्पतियों की लगभग 380 प्रजातियाँ पायी जाती हैं।

कैसे पहुंचे रायमोना राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Raimona National Park)?

  • सड़क मार्ग- सड़क मार्ग द्वारा रायमोना नेशनल पार्क रंगपुर (177 किमी), सिलीगुड़ी (239 किमी) और गुवाहाटी (201 किमी) से जुड़ा हुआ है।
  • रेल मार्ग- इस नेशनल पार्क का नजदीकी रेलवे स्टेशन है- ‘कोकराझार रेलवे स्टेशन’ जहाँ से आप टैक्सी या बस लेकर रायमोना नेशनल पार्क पहुंच सकते है।
  • हवाई मार्ग- इस नेशनल पार्क का निकटम एयरपोर्ट 236 किलोमीटर दूर (लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई हवाई अड्डा) है जो गुवाहाटी में है।

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल