पक्षियों की 350 से अधिक प्रजातियां का निवास स्थल है असम का डिब्रू-सैखोवा नेशनल पार्क
नॉर्थ ईस्ट में फेवरेबल कंडीशन होने के कारण यहां रिच बायोडायवर्सिटी (Rich Biodiversity) देखने को मिलती है और यहीं वजह है कि यहां कई सारे नेशनल पार्क्स हैं। असम का यह डिब्रू-सैखोवा नेशनल पार्क (Dibru-Saikhowa National Park) पर्यटकों के बीच बहुत ज्यादा पॉपुलर नहीं है लेकिन आप यहां शहरों से दूर जंगलों के बीच प्रकृति को महसूस करते हुए अपना एक अच्छा सा वीकेंड ट्रिप (Weekend Trip) प्लान कर सकते हैं। डिब्रू-सैखोवा नेशनल पार्क में वाइल्डलाइफ (Wildlife) की बहुत सारी प्रजातियां आपको देखने को मिलेंगी। यह राष्ट्रीय उद्यान ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर स्थित एक नेशनल पार्क है जो, असम के डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिले में स्थित है। डिब्रू-सैखोवा नेशनल पार्क लगभग 340 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। ब्रह्मपुत्र और लोहित नदी उत्तर में एवं डिब्रू नदी इस पार्क के दक्षिण में बहती है।

इतिहास (History of Dibru-Saikhowa National Park)
डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान को 1995 में वन्य जीव अभयारण्य घोषित किया गया। इसके पश्चात 1997 में इसे बायोस्फियर रिजर्व बनाने की घोषणा की गयी जिसमे इस 765 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले उद्यान को दो भागों में बाँट दिया गया। कोर जोन क्षेत्र (340 वर्ग किमी) और बफर जोन क्षेत्र (425 वर्ग किमी)। इसके बाद में कोर जोन क्षेत्र को 1999 में नेशनल पार्क का दर्जा दे दिया गया।

फॉउना (Faunas in Dibru-Saikhowa National Park)
डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रकार के फॉउना निवास करते है जिनमे स्तनधारियों की कुल 36 प्रजातियाँ पायी जाती है। इनमे रॉयल बंगाल टाइगर (Royal Bengal Tiger), स्पॉटेड तेंदुआ (Spotted Leopard), तेंदुआ (Leopard), स्लॉथ बीयर (Sloth Bear), जंगली बिल्ली (Wild Cat), जंगली घोड़ा (Wild Horse), एशियाई हाथी (Asian Elephant) आदि शामिल है। इसके अलावा यहाँ पक्षियों की 350 से अधिक प्रजातियां रहती है।
फ्लोरा (Floras in Dibru-Saikhowa National Park)
अगर बात की जाए फ्लोरा की तो, यहाँ आर्किड वनस्पतियों की अनेक प्रजातियाँ पायी जाती हैं जिनमे से कुछ प्रमुख निम्नलिखित है- सैलिक्स टेट्रास्पर्मा (Salix tetrasperma), बिशोफिया जावानिका (Bischofia javanica), डिलेनिया इंडिका (Dillenia indica), बॉम्बेक्स सीइबा (Bombax ceiba), टर्मिनलिया मायरियोकार्पा (Terminalia myriocarpa) और लेगरस्ट्रोमिया परविफ्लोरा (Lagerstroemia parviflora)।

बेस्ट टाइम टू विजिट डिब्रू-सैखोवा नेशनल पार्क (Best time to visit Dibru-Saikhowa National Park)
अगर आप यहाँ घूमने जाना चाहते है तो मानसून के समय यहाँ जाना के प्लानिंग से बचे क्योंकि मानसून में विज़िटर्स के लिए ये पार्क खुला नहीं होता है। इसका कारन यह है कि इस अवधि में यहाँ गर्मी और भारी बारिश होती है। आप यहाँ ठंड के महीनों (नवंबर से अप्रैल) में आ सकते है।

कैसे पहुंचे डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Dibru-Saikhowa National Park)?
- सड़क मार्ग- डिब्रू-सैखोवा नेशनल पार्क पहुँचने के लिए आप NH 37 का सहारा ले सकते है जो डिब्रू-सैखोवा नेशनल पार्क को डिब्रूगढ़, नौगाँव, जोरहाट, गुवाहाटी आदि से जोड़ती है।
- रेल मार्ग- इस नेशनल पार्क का नजदीकी रेलवे स्टेशन है- नई तिनसुकिया रेलवे स्टेशन (NTSK) जहाँ से आप टैक्सी या बस लेकर डिब्रू-सैखोवा नेशनल पार्क पहुंच सकते है।
- हवाई मार्ग- इस नेशनल पार्क का निकटम एयरपोर्ट 40 किलोमीटर दूर मोहनबाड़ी (डिब्रूगढ़) में है जो ग्वाहाटी से जुड़ा हुआ है।





