Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

हरियाणा की अरावली पहाड़ियों में जल्द शुरू होने जा रहा है दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क

अनुभव कुमार – Five Colors of Travel

हरियाणा सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क खोलने का निर्णय लिया। यह जंगल सफारी पार्क गुरुग्राम से नूह तक 10000 एकड़ में फैला होगा। इस जंगल सफारी पार्क को बड़ी ही तहजीब से बनाया जाएगा। इसमें हर तरह के जानवरों और पौधों के लिए अलग से क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं।

बता दें कि हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर ने जंगल सफारी के सिलसिले में शारजाह जंगल सफारी यूएइ का दौरा किया।

वहां से वापिस आने के बाद सीएम ने हरियाणा में दुनिया की सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क खोलने का निर्णय किया। उन्होंने कहा कि अरावली के जंगलों के बीच यह बहुत बड़ा पर्यटन स्थल बनाया जाएगा और इससे राज्य के साथ साथ आम लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी।

सीएम खटटर का कहना है कि यह प्रोजेक्ट हरियाणा सरकार एवं वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के साँझा सहयोग से पूरा होगा। साथ ही साथ केंद्र सरकार भी इसमें अपना पूरा आर्थिक सहयोग देगी। साथ ही फर्मों को अब जंगल सफारी पार्क की डिजाइनिंग, देखरेख और अच्छे संचालन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय डिजाइन प्रतियोगिता में भाग लेना होगा।
जाहिर है, अरावली की पहाड़ियां पक्षियों, जानवरों और तितलियों की कई प्रजातियों का घर है तो उन्हें संरक्षित करना हमारी भी ज़िम्मेदारी है।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *