Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

पर्यटकों के लिए अब हर महीने 5 रात के लिए खुलेगा ताजमहल

अनुभव कुमारFive Colors of Travel

जी हाँ, ताजमहल जो कि मुग़ल बादशाह शाहजहां और मुमताज के प्रेम का प्रतीक है, जो दुनिया के आठ अजूबों में शुमार है और जिसे वर्ल्ड हैरिटेज साइट में शुमार किया गया है। उसका दीदार अब आप रात में भी कर सकते हैं।

आप ताजमहल का दीदार हर महीने की 5 रात यानी की पूर्णिमा की रात के अलावा, पूर्णिमा से पहले की दो रात और पूर्णिमा के बाद की दो रात तक ताजमहल के रात्रि व्यू को देख सकते हैं। ताजमहल के नाईट व्यू को आप रात के साढ़े नौ बजे से लेकर रात के 12.30 बजे तक देख सकते हैं। इसमें रोजाना के 8 बैच बनाए गए हैं जिसमें हर बैच में 50 लोग ही जा सकते हैं और हर बैच की टाइमिंग 30 मिनट है।

कैसे करें रात के समय ताजमहल का दीदार ?

आपको रात के समय अगर ताजमहल का दीदार करना है तो आपको इसके लिए सबसे पहले आर्कोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के ऑफिस, आगरा से सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच टिकट लेना होगा। यह टिकट आपको एक दिन पहले ही लेना पड़ेगा।

आप ताजमहल की खूबसूरती को हर महीने पांच रातें अपनी आँखों में कैद कर सकते हैं।

क्या है ताजमहल की रात्रि टिकट प्राइस ?

एडल्ट ( व्यस्क ) 510/- ( भारतीय )
एडल्ट ( व्यस्क) 750/- ( विदेशी )
बच्चे ( 3 – 15 साल ) भारतीय और विदेशी दोनों 500/-

आपको रिपोर्टिंग टाइम से आधा घंटा पहले शिल्पग्राम ( ताजमहल के पूर्वी गेट के पास ) में सिक्योरिटी चेक के लिए मिलना होगा। ख़ास बात का ध्यान जरूर दें कि यात्रा के दौरान अपने साथ अपना एक पहचान पत्र जरूर रख लें।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *