-अनुभव कुमार –
जापान एयरलाइंस (जेएएल) ने अब बेंगलुरु और टोक्यो के बीच उड़ान की फ्रीक्वेंसी सप्ताह में दो बार से बढ़ाकर तीन बार कर दी है। जापान एयरलाइंस (जेएएल) वर्तमान में दोनों शहरों को जोड़ने वाली एकमात्र नॉन-स्टॉप हवाई सेवा है। एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह अतिरिक्त उड़ान जापान से आने-जाने वाले लोगों और संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एक और सुविधाजनक विकल्प है।
