–अनुभव कुमार–
फ्रांस ने अब देश में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक अगस्त से यात्रा प्रतिबंध नियमों में रियायत दी है। अभी तक फ्रांस आने वाले विदेशी यात्रिओं को कोविड के परीक्षण के लिए एंटीजन टेस्ट करवाना अनिवार्य था। अब किसी भी विदेशी यात्री को ऐसी प्रक्रिया से गुजरना नहीं पड़ेगा।
फ्रांस में कुछ नये नियम लागू किए हैं जिसमे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य नहीं है, परंतु ज्यादा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने की सलाह दी गई है।
आपको बता दें फ्रांस में COVID संक्रमितों की संख्या में गिरावट आने से नये नियम लागू किए गए, जोकि नये विदेशी पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है।

विदेश से आने वाले सभी नागरिकों को विदेशी यात्रा करने के लिए अनिवार्य कारण और ट्रेवल सर्टिफिकेट से भी राहत प्रदान की गई है।
हालाँकि फ्रांस के उच्च अधिकारियों ने यह बात स्पष्ट कर दी है कि अगर भविष्य में COVID का खतरा देश में बढ़ा तो पुराने कोविड नियमों को दुबारा से लागू कर दिया जाएगा।