मोरनी हिल्स –
मोरनी हिल्स हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन है,जो शिवालिक पहाडियों की तलहटी के बीच पंचकूला, हरियाणा में है। जहां आप बड़ी ही शांति से पहाड़ों का मजा ले सकते हैं। ये हिल स्टेशन दिल्ली के सबसे पास है। मोरनी हिल्स में घूमने लायक सबसे बेस्ट जगह टिक्कर ताल है, जहां आप नेचर का भरपूर आनंद ले सकते है। मोरनी हिल्स दिल्ली से लगभग 260 किलोमीटर है। यहां पर आपको रात को रुकने के लिए आपके बजट में ही बहुत अच्छा होटल भी मिल सकता है,यहां पर आप दोस्तों और फैमिली साथ भी जा सकते है।

कुरुक्षेत्र –
कुरुक्षेत्र को हरियाणा की धर्म नगरी भी कहा जाता है, महाभारत के समय के तथ्य भी आपको यहां मिल जाएंगे| कुरुक्षेत्र में आप ज्योतिसर ( गीता उपदेश स्थल ), ब्रह्मसरोवर, बिरला मंदिर, शेखचिल्ली का मकबरा, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में धरोहर, पैनोरमा ( विज्ञान म्युसियम ) आदि देख सकते हैं| परन्तु सर्दिओं के मौसम में जब आप कुरुक्षेत्र आऐंगे तो आपको यहां इंटरनेशनल गीता जयंती महोत्सव देखने को भी मिलेगा जोकि नवंबर या दिसंबर के महीने में लगता है| यहां पर आपको अलग-अलग प्रदेशों के लजीज पकवान खाने को और तरह-तरह के कलाकारों की कलाकारियां देखने को मिलेगी| दिल्ली से कुरुक्षेत्र की दूरी लगभग 155 किलोमीटर और चंडीगढ़ से करीब 95 किलोमीटर है|
सुल्तानपुर नेशनल पार्क –
सुल्तानपुर नेशनल पार्क झज्जर गुरुग्राम रोड पर स्थित है| यहां पर सर्दियों के मौसम में ठन्डे स्थानों से पक्षी आते हैं| सर्दियों में यहां पर बहुत भीड़ रहती है| अगर आप यहां घूमना चाहतें हैं तो सर्दियों का मौसम एकदम बेस्ट है| दिल्ली से यह 40 किलोमीटर की दूरी पर है|

सूरजकुंड मेला –
सूरजकुंड मेला हरियाणा के फरीदाबाद जिले में जाती हुई सर्दी यानी मार्च-अप्रैल माह में लगता है| यह इंटरनेशनल मेला होता है जहां देश विदेश से लोग और कलाकार आते हैं| यहां आपको तरह-तरह के व्यंजन आपको खाने को मिलेंगे| यह विश्व का सबसे बड़ा शिल्प मेला है| जोकि पूरी दुनिया में मशहूर है| यह दिल्ली से लगभग 40 किलोमीटर है|
कलेसर नेशनल पार्क –
कलेसर नेशनल पार्क हरियाणा के यमुनानगर में स्थित है| इस नेशनल पार्क में आपको बहुत तरह के जानवर देखने को मिलेंगे| अगर आप यहां जाने का विचार कर रहे हैं तो बता दें कि यहां जाने के सबसे बेस्ट महीनें नवंबर से फरवरी है | चंडीगढ़ से इस नेशनल पार्क की दूरी 125 किलोमीटर है|