Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

अक्टूबर से सिक्किम में आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए खुशखबरी

अनुभव कुमार

सिक्किम सरकार ने 15 अगस्त को यह घोषणा की है कि अक्टूबर माह से सिक्किम में RAP और PAP के लिए आनॅलाइन आवेदन शुरु हो जाएंगे। विदेशी पर्यटक अब RAP (Restricted Area Permit) और PAP (Protected Area Permit) में आनॅलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह कदम सिक्किम सरकार ने पर्यटन को बढावा देने के लिए उठाए हैं। बता दें सिक्किम की अर्थव्यवस्था 60 प्रतिशत से भी अधिक पर्यटन पर निर्भर है।

जानें क्या है RAP और PAP

RAP(Restricted Area Permit)– 1958 के फाॅरेनर्स ऑर्डर में यह कहा गया था कि भारत में कुछ ऐसे प्रतिबंधित क्षेत्र हैं जहां जाने के लिए विदेशी पर्यटकों को संरक्षित क्षेत्र परमिट की जरूरत होती है। सिक्किम भी ऐसे ही क्षेत्र में आता है।

PAP(Protected area permit)– यह परमिट 1958 के फॉरेनर्स आॅर्डर में आता है, जिसे ग्रह मंत्रालय जारी करता है। इसमें गैर भारतीय नागरिकों के लिए संरक्षित क्षेत्र में आने के लिए स्पेशल परमिट की आवश्यकता होती है।

RAP और PAP वैध वीजा पर जारी किया जाता है।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *