Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel
चंडीगढ़ को भारत की सबसे खूबसूरत और प्लान्ड सिटी कहा जाता है। साफ-सुथरी सड़कें, हरियाली, शांत वातावरण और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर इसे भारत के बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन में शामिल करते हैं। अगर आप एक ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां घूमना भी हो और सुकून भी मिले, तो Chandigarh Trip आपके लिए परफेक्ट है। इस ट्रैवल ब्लॉग में हम आपको चंडीगढ़ की उन प्रमुख जगहों से रूबरू कराएंगे, जिन्हें आपको अपनी यात्रा के दौरान ज़रूर एक्सप्लोर करना चाहिए। Best Tourist Places in Chandigarh
सुखना झील – चंडीगढ़ की सबसे प्रसिद्ध जगह

Sukhna Lake Chandigarh शहर की शान मानी जाती है। यह एक विशाल और बेहद सुंदर झील है, जहां देश-विदेश से आए टूरिस्ट देखने को मिलते हैं।
लोकेशन: सेक्टर-1, चंडीगढ़
दूरी: सेक्टर-17 से लगभग 4 किमी
यहां खाने-पीने की अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हैं और पर्यटक स्केच आर्टिस्ट से अपनी पेंटिंग भी बनवा सकते हैं।
Best Tourist Places in Chandigarh–ज़ाकिर हुसैन रोज़ गार्डन – गुलाबों का स्वर्ग
Zakir Hussain Rose Garden एशिया का सबसे बड़ा रोज़ गार्डन माना जाता है। यहां 1000 से ज्यादा किस्मों के गुलाब देखने को मिलते हैं।

Best Time to Visit: फरवरी से मार्च
लोकेशन: सेक्टर-16, चंडीगढ़
यह जगह नेचर और फोटोग्राफी लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।
रॉक गार्डन – कबाड़ से बनी है यह खूबसूरत जगह

Rock Garden of Chandigarh दुनिया भर में अपनी अनोखी कला के लिए प्रसिद्ध है। इसे प्रसिद्ध कलाकार नेक चंद ने बनाया था। यहां आपको बोतलें, चूड़ियां, टूटे बर्तन और अन्य वेस्ट मटेरियल से बनी शानदार मूर्तियां और झरने देखने को मिलेंगे।
दूरी: सुखना झील से 2 किमी
छत्तबीर चिड़ियाघर – वाइल्डलाइफ का अनुभव

Chhatbir Zoo (Mahendra Chaudhary Zoological Park) बच्चों और वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए एक बेहतरीन जगह है।
यहां अलग-अलग प्रजातियों के जानवर देखने को मिलते हैं और यह जगह एजुकेशनल ट्रिप के लिए भी उपयुक्त है।
एलांते मॉल – शॉपिंग और एंटरटेनमेंट हब

Elante Mall Chandigarh न सिर्फ चंडीगढ़ बल्कि भारत के सबसे बड़े मॉल्स में से एक है।
टाइमिंग: सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक
लोकेशन: इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1, चंडीगढ़

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं