रंग-बिरंगे फूलों से सजा डीयू का नॉर्थ कैंपस, जानिए इस बार के फ्लावर शो की खास बातें
अगर कोई आपसे पूछे कि, वो कौन सा मौसम है, जिस मौसम में आपका दिल जी भर के जीने को करता है तो, आप में से अधिकतर लोगों का जवाब होगा वसंत! और यह जवाब लाजमी भी है। जिस तरह मनुष्य के जीवन का सबसे खूबसूरत पड़ाव यौवन होता है उसी तरह वसंत ऋतु प्रकृति का यौवन है। यह वह समय होता है जब प्रकृति खूबसूरत फूलों की चादर ओढ़ लेती है। यह वह खूबसूरत मौसम होता है जब चारों ओर फूल हीं फूल देखने को मिलते हैं। इस साल भी वसंत का आगमन हो चुका है और पूरे भारत वर्ष में वसंत के आगमन पर अलग-अलग त्यौहार मनाए जा रहे हैं, ऐसे में हमारी राजधानी दिल्ली कैसे पीछे रह सकती है? राजधानी दिल्ली में भी वसंत ऋतु के आते हीं कई जगह फ्लावर एग्जिबिशंस लगने शुरू हो जाते हैं। और ऐसी ही एक प्रदर्शनी होती है दिल्ली यूनिवर्सिटी का फ्लावर शो (Flower Show of Delhi University)! आज के फाइव कलर्स ऑफ ट्रेवल के इस ब्लॉग में हम दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस फ्लावर एग्जिबिशन को एक्सप्लोर करेंगे और आपको दिखाएंगे इस फ्लावर एग्जिबिशन के कुछ खूबसूरत नजारे! यकीनन आप इन खूबसूरत तस्वीरों को इग्नोर तो बिल्कुल भी नहीं कर पायेंगे।

क्या है दिल्ली यूनिवर्सिटी का फ्लावर शो (What is the flower show of Delhi University)?
हर साल दिल्ली विश्वविद्यालय में वसंत के आगमन पर इस फ्लावर शो का आयोजन किया जाता है, जो यूनिवर्सिटी के बच्चों के लिए काफी एक्साइटिंग होता है। इस साल यह फ्लावर एग्जिबिशन 1 मार्च से लग रहा है और इस साल के दिल्ली यूनिवर्सिटी के फ्लावर शो की थीम है Women Nurturing Nature – A Celebration of Synergy and Sustainability
इस फ्लावर एग्जिबिशन में आपको डेकोरेटिव प्लांट्स और फूलों की 100 से भी अधिक वैराइटीज देखने को मिलेंगी। डियू के नॉर्थ केंपस के बुद्धा गार्डन में लगने वाला यह फ्लावर एग्जिबिशन हर साल हजारों की संख्या में विजिटर्स को अपनी ओर आकर्षित करता है।

क्या है इन फ्लावर्स की खासियत (What is the specialty of these flowers)?
यहां की सबसे खास बात यह है कि इन प्लांट्स को दिल्ली यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों और कॉलेजो द्वारा हीं उगाया जाता है। इस फ्लावर शो के जरिए अलग-अलग कॉलेज को प्लेटफार्म दिया जाता है जहां वह अपने गार्डनिंग के स्किल्स को दिखाकर बेस्ट गार्डनिंग का खिताब जीत सकते हैं।

क्या है इस फ्लावर शो का मकसद (What is the purpose of this flower show)?
इस फ्लावर शो के जरिए दिल्ली यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के भीतर पर्यावरण के प्रति प्रेम और संरक्षण का भाव जगाने का प्रयास करती है। इस फ्लावर शो की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इन प्लांट्स को खरीद भी सकते हैं। यहां आपको बहुत हीं सस्ते में डेकोरेटिव प्लांट्स और फ्लोरल प्लांट्स मिल जाएंगे।

विजिटर्स के लिए है ढे़रों ऑप्शंस (There are many options for visitors)
इस फ्लावर एग्जिबिशन में प्लांट्स के अतिरिक्त होम डेकोर के भी स्टॉल्स लगाए जाते हैं, जहां से आप अलग-अलग डेकोरेटिव आइटम्स भी खरीद सकते हैं।
अगर इस खूबसूरत से गार्डन में घूमते घूमते आपको भूख लग जाए तो उसके लिए भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां आने वाले विजिटर्स के लिए फूड स्टॉल्स की भी व्यवस्था की जाती है। हमने यहां लगे ऐसे ही एक स्टॉल की ऑनर से भी बातें की और उनसे उनके इस एग्जीबिशन के अनुभव के बारे में जाना।

कई तरह के प्रतियोगिताओं का होता है आयोजन (Many types of competitions are organized)
इस फ्लावर एग्जिबिशन में पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, श्लोगन लेखन जैसे और भी कई तरह के कंपटीशंस आयोजित करवाए जाते हैं। अगर आप भी दिल्ली एनसीआर के आसपास रह रहे हैं तो आप भी इस फ्लावर शो को एक बार एक्सप्लोरर जरूर कीजिए। यह फ्लावर शो बहुत ही खूबसूरत और मनभावन है। आपको यहां आकर जरूर हीं बहुत अच्छा लगेगा।






