आज हम आपको लेकर चलेंगे एक ऐसे शहर के सफर पर, जिसका भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। जब बात भारत के इतिहास की हो तो इस शहर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं पटना शहर की। यह शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। अगर बात किया जाए इस शहर के वर्तमान की तो यह काफी विकसित हो चुका है। शहर के बड़े-बड़े बिल्डिंग्स, बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल और यहां की सड़कें यह बताने के लिए काफी हैं कि यह शहर भी किसी अन्य शहर से पीछे नहीं है। पटना पर्यटन के लिए भी काफी मशहूर है। जिन लोगों को इतिहास में रुचि है, यह शहर उनका बाहें फैलाकर स्वागत करता है। आइए जानते हैं इस शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जो इस शहर की शान माने जाते हैं।(visiting places of Patna)
- गोलघर (Golghar)
- श्री कृष्ण साइंस सेंटर पटना (Shri Krishna Science Center Patna)
- बिस्कोमान भवन (Biscomaun Bhawan)
- गांधी मैदान (Gandhi maidan)
- बुद्धा स्मृति पार्क (Buddha smriti park)
- महावीर मंदिर (Mahaveer mandir)
- तारामंडल (Patna Planetarium – Taramandal)
- बिहार म्यूजियम (Bihar museum)
- गांधी म्यूजियम (Gandhi museum)
- पटना म्यूजियम (Patna museum)
- संजय गांधी जैविक उद्यान पटना (Sanjay Gandhi Biological Park)
- पटना साहिब (Patna sahib)
- इको पार्क (Eco park)
- गंगा घाट (Ganga Ghat)
- अगम कुआं (Agam Kuan)
- कुम्हरार (Kumhrar)
1. गोलघर (Golghar)
पटना शहर के बीच में स्थित है गोलघर! जिसे अंग्रेजों द्वारा अनाज के संग्रह के लिए 1786 में बनवाया गया था। एक समय था, जब गोलघर के ऊपर से पूरे पटना शहर के दर्शन किया जा सकता था। लेकिन समय के साथ-साथ इस शहर ने भी तरक्की की और यहां भी बड़े बड़े बिल्डिंग्स बन गए। जिसके कारण अब पूरे पटना शहर का तो दर्शन नहीं किया जा सकता है, लेकिन अब भी गोलघर के शीर्ष से तरक्की की राह पर बढ़ते हुए इस शहर को देखना काफी रमणीय दृश्य होता है।

2. श्री कृष्ण साइंस सेंटर पटना (Shri Krishna Science Center Patna)
पटना साइंस सेंटर विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों और बच्चों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है। यहां जाकर आप अचंभित कर देने वाली वैज्ञानिक घटनाओं को देख और समझ सकते हैं। यहां बहुत से गाइड मौजूद होते हैं। जो वैज्ञानिक प्रयोगों और उनके कारणों के बारे में पर्यटकों को समझाते हैं। यहां लेजर शो की भी व्यवस्था की गई है।
पटना साइंस सेंटर की स्थापना 1978 में की गई थी और इसका नामकरण बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह के नाम पर किया गया है। आपको जानकारियां हैरानी होगी कि यह देश का पहला क्षेत्रीय स्तर का विज्ञान केंद्र है।
पटना साइंस सेंटर के खुलने का समय सुबह 9:30 बजे से शाम के 6:00 बजे तक का होता है। लेकिन यहां टिकट का काउंटर हर रोज शाम 5:15 बजे हीं बंद हो जाता है।
3. बिस्कोमान भवन (Biscomaun Bhawan)
पटना साइंस सेंटर के बगल में स्थित है बिस्कोमान भवन। यह पटना हीं नहीं बल्कि पूरे बिहार का सबसे ऊंचा बिल्डिंग है। बिस्कोमान भवन में बहुत सारे ऑफिस हैं और इसके टॉप फ्लोर पर एक “पाइंड द रिवाल्विंग रेस्टोरेंट” है। जो अपने जगह पर 360 डिग्री तक घूमता रहता है। घूमते रहने की खासियत के कारण यह रेस्टोरेंट पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। आप भी यहां जाकर बेहद ही शांत माहौल में लंच इंजॉय कर सकते हैं।
बिस्कोमान भवन सुबह 8:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक खुला रहता है।

4. गांधी मैदान (Gandhi maidan)
गांधी मैदान जिसे पटना का हार्ट भी कहा जाता है, 62 एकड़ जमीन में फैला एक खुला मैदान है। जहाँ हर दिन पटना के बच्चे, बूढ़े और जवान आपको व्यायाम करते मिलेंगे।
गांधी मैदान का उपयोग मुख्यतः 26 जनवरी या 15 अगस्त के दिन झंडोतोलन, परेड और झांकियों के लिए किया जाता है। इसके अलावा यहां बिहार दिवस के अवसर पर भी कई तरह के कार्यक्रम होते हैं। इससे इतर इस मैदान का उपयोग चुनाव प्रचार प्रसार के लिए भी किया जाता है। इस मैदान के दीवारों पर आपको मधुबनी पेंटिंग्स की झलक देखने को मिल जाएंगी।

गांधी मैदान में हर वीकेंड पर रात को फिल्म चलाई जाती है। जिसके लिए किसी भी तरह का एंट्री फीस नहीं देना होता है। आप आराम से जाकर खुले आसमान के नीचे बैठकर मूवी को इंजॉय कर सकते हैं। अगर आप भी वीकेंड पर पटना में है तो एक बार गांधी मैदान का चक्कर जरुर लगाएं। यकीनन यह आपको काफी पसंद आएगा।
5. बुद्धा स्मृति पार्क (Buddha smriti park)
बुद्धा स्मृति पार्क गांधी मैदान से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस पार्क की खासियत यह है कि यहां पर हर समय होने वाले बुद्धम शरणम गच्छामि के मंत्रोच्चारण के कारण यहां आने वाले पर्यटकों का मन शांत हो जाता है।
इस पार्क में एक 200 फीट ऊंचा एक स्तूप है। जिसमें भगवान बुद्ध की अस्थियों के अवशेष को रखा गया है। इस पार्क का उद्घाटन 27 मई 2010 को दलाई लामा ने किया था। उन्होंने पार्क के स्तूप का नाम पाटलिपुत्र करुणा स्तूप रखा। यह पार्क दुनिया भर के बौद्ध पर्यटकों की आस्था का केंद्र है।
यहाँ पार्क ऑफ मेमोरी म्यूजियम, लेजर शो, बोध वृक्ष, लाइब्रेरी और मेडिटेशन सेंटर भी है।
इस पार्क में बांकीपुर जेल के अवशेषों को भी सहेज कर रखा गया है।
बुद्धा स्मृति पार्क के एंट्री टिकट का प्राइस ₹20 है। यह पार्क सोमवार के अलावा सप्ताह के अन्य दिनों में खुला रहता है और इस पार्क के खुलने की टाइमिंग सुबह के 9:00 से शाम के 7:00 बजे तक की है।

6. महावीर मंदिर (Mahaveer mandir)
बुद्धा स्मृति पार्क से वॉकिंग डिस्टेंस पर हीं स्थित है महावीर मंदिर। जो उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं और यह मंदिर देश के प्राचीनतम हनुमान मंदिरों में से एक है। अगर आप इस मंदिर में घूमना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि सामान्य दिनों में ही यहां आएं। क्योंकि रामनवमी, शिवरात्रि या फिर दशहरा के दिनों में यह मंदिर बहुत हीं व्यस्त रहता है। ऐसे में यहां बहुत अधिक मात्रा में श्रद्धालु आते हैं। इस मंदिर की एक और खासियत यह है कि इस मंदिर का ट्रस्ट उत्तर भारत का सबसे बड़ा धार्मिक ट्रस्ट है। जो गरीब लोगों के कैंसर का इलाज करवाने और जरूरतमंदों की सेवा और परोपकार के कार्यों के लिए जाना है।
7. तारामंडल (Patna Planetarium – Taramandal)
पटना का तारामंडल उन लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है, जिन्हें पृथ्वी के बाहर के ब्रह्मांड के बारे में जानने में अत्यंत रुचि होती है। यहां जाकर आप अंतरिक्ष के बारे में काफी कुछ सीख और समाझ सकते हैं। यह तारामंडल सुबह 10:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक खुला रहता है और यहां की एंट्री फीस ₹50 है। यहां प्रत्येक दिन दो शो चलते हैं जिनकी टाइमिंग 12:00 से 2:00 और 3:00 से 5:00 होती है। तारामंडल पटना शहर के बेली रोड में स्थित है और डाकबंगला चौराहे से वॉकिंग डिस्टेंस पर है।

8. बिहार म्यूजियम (Bihar museum)
बिहार म्यूजियम पटना, तारामंडल से कुछ हीं दूरी पर स्थित है। इस म्यूजियम में आकर ना सिर्फ पटना, बल्कि पूरे देश के इतिहास को देखा, समझा और जिया जा सकता है। यहां कई तरह की एंटी कलाकृतियां संजोकर रखी गईं हैं, जो ऐतिहासिक ज्ञान का केंद्र हैं।
बिहार म्यूजियम पटना के बेली रोड में स्थित है और एक पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। बिहार म्यूजियम का इंटीरियर वाकई काबिल-ए-तारीफ है। यहां का परिसर बहुत साफ सुथरा है।
अगर आप बिहार म्यूजियम जाना चाहते हैं तो, यहां की टाइमिंग सुबह के 10:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक की है और यहां का टिकट प्राइस ₹15 है।

9. गांधी म्यूजियम (Gandhi museum)
पटना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के यादों को सहेज कर रखा गया है। अगर आप भी महात्मा गांधी के बारे में जानना और समझना चाहते हैं तो पटना का गांधी म्यूजियम आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। जहां गांधी जी के जीवन से संबंधित वस्तुओं का प्रदर्शनी लगवाया गया है। यह एक छोटा सा म्यूजियम है और निशुल्क म्यूजियम है। इस म्यूजियम में गांधीजी के सादे व्यक्तित्व और जीवन के दर्शन किए जा सकते हैं।(visiting places of Patna)
पटना का गांधी संग्रहालय दो शिफ्टों में खुलता है। पहला शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर के 1:00 बजे तक का होता है और दूसरा शिफ्ट दोपहर के 2:00 बजे से शाम के 5:45 तक होता है।
यहां जाने के लिए किसी भी प्रकार का टिकट नहीं लगता है।

10. पटना म्यूजियम (Patna museum)
पटना में एक जिला स्तरीय संग्रहालय भी है। जिसे पटना म्यूजियम के नाम से जाना जाता है। यह म्यूजियम भी बिहार म्यूजियम और गांधी म्यूजियम के तरह हीं बहुत सारे ऐतिहासिक धरोहरों को अपने में संजोए हुए है। अब क्योंकि पटना का इतिहास देश के इतिहास से जुड़ा हुआ है, इसलिए यहां भी भारत के इतिहास के दर्शन किए जा सकते हैं। अगर आपको भी इतिहास में रुचि है तो आप इस म्यूजियम का रुख कर सकते हैं।
म्यूजियम सोमवार को बंद रहता है और सप्ताह के दूसरे दिनों में सुबह 10:30 बजे से शाम के 4:30 बजे तक खुला रहता है।
11. संजय गांधी जैविक उद्यान पटना (Sanjay Gandhi Biological Park)
इस शहर में एक चिड़िया घर भी है। जिसका नाम संजय गांधी जैविक उद्यान है। संजय गांधी जैविक उद्यान पटना बेली रोड पर स्थित है। इसे 1973 में एक चिड़ियाघर के रूप में जनता के लिए खोला गया था। इस चिड़ियाघर में आज के समय में लगभग 110 प्रजातियों के 800 से अधिक जानवरों को रखा गया है। जिनमें बाघ, तेंदुआ, हिमालयी काला भालू, सियार हाथी, दरियाई घोड़ा, काला हिरन, चितौदार हिरण, मोर, पहाड़ी मैना, घडियाल, अजगर, आदि शामिल है।
यहां एक एक्वेरियम भी है। जिसमें मछलियों की लगभग 35 प्रजातियाँ हैं, और स्नेक हाउस में 5 अलग-अलग प्रजातियों के 32 साँप हैं।
अगर आप चिड़ियाँ घर घूमना चाहते हैं तो आपको चिड़ियों घर के लिए पटना जंक्शन से हीं बस मिल जाएगी। यहाँ के टिकट का शुल्क बड़ों के लिए ₹30, बच्चों के लिए ₹10 और स्टूडेंट्स के ग्रुप के लिए ₹5 है।
12. पटना साहिब (Patna sahib)

पटना सिटी में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह साहिब का जन्म स्थान और गुरुद्वारा है। जिसे तख्त श्री हरमंदिर साहिब के नाम से जाना जाता है। इस गुरुद्वारा को पटना साहिब भी कहते हैं। इस गुरुद्वारे से गुरु नानक देव और गुरु तेग बहादुर सिंह जी की यादें भी जुड़ी हुई हैं। यह गुरुद्वारा भारत के सबसे प्रसिद्ध गुरुद्वारों में से एक है। जहां दूर-दूर से लोग मत्था टेकने आते हैं। इस गुरुद्वारे को महाराणा रंजीत सिंह ने बनवाया था और यह गुरुद्वारा सिख समुदाय के लोगों के लिए एक विशेष आस्था का केंद्र है।
13. इको पार्क (Eco park)
पटना में स्थित इको पार्क इस शहर के लोगों के लिए एक परफेक्ट पिकनिक डेस्टिनेशन है। यहां आप वोटिंग के साथ-साथ कई तरह के के राइट्स का भी मजा ले सकते हैं। यह पार्क पटना के सबसे खूबसूरत और फेमस पार्कों में से एक है। इस पार्क एंट्री फीस ₹20 है। लेकिन अगर आप बोटिंग करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अलग से टिकट लेनी होगी। जो कि ₹60 पर पर्सन का होता है।
यह पार्क सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है और इसकी टाइमिंग सुबह के 6:00 से शाम के 8:45 तक की है।

अब क्योंकि पटना शहर गंगा के किनारे बसा हुआ है तो ऐसे में यहाँ कई घाट भी हैं। जिनमें NIT घाट, गांधी घाट, कृष्णा घाट, बंशी घाट, काली घाट, गाय घाट आदि प्रमुख हैं। इन घाटों को जोड़ने के लिए गंगा के किनारे किनारे गंगा पाथवे बना हुआ है। शाम के समय कल कल बहती गंगा और ठंडी हवा के झोंके के बीच इस पाथवे पर चलना आपके दिन भर के थकान को खत्म करके आपको फिर से तरो ताजा कर देगा।

इस पाथवे के किनारे किनारे दीवारों पर खूबसूरत चित्रकारी की गयी है। जिसमें बिहार के अदभुत संस्कृति का झलक देखने को मिलता है।
15. अगम कुआं (Agam Kuan)
पटना शहर में सम्राट अशोक के शासनकाल से जुड़े बहुत सारे ऐसे ऐतिहासिक स्थल हैं जिनके बारे में जाने बिना पटना शहर को पूरी तरह से घुमा नहीं जा सकता है।ऐसे ऐतिहासिक स्थलों की सूची में अगम कुआं भी एक है। बताया जाता है कि सम्राट अशोक के बौद्ध धर्म को अपनाने से पहले तक अपराधियों को सजा देने के लिए इस कुएं का इस्तेमाल किया जाता था। इसलिए इस कुआं को “धरती का नर्क” भी कहा जाता था।
बताया जाता है कि इस कुएं का पानी कभी भी खत्म नहीं होता है और यह कुआं सीधा गंगासागर से जुड़ा हुआ है। कई बार बिहार सरकार के द्वारा इस कुएं के पानी को निकलवाने की कोशिश की गई। लेकिन ऐसा किया नहीं जा सका। बताया जाता है कि मुगल साम्राज्य के समय सम्राट अकबर ने इस कुएं का नवीनीकरण करवाया था। आज के समय में यह कुआं एक पर्यटन स्थल के तौर पर जाना जाता है।
16. कुम्हरार (Kumhrar)
बिहार की राजधानी पटना सम्राट अशोक के समय में अखंड भारत की राजधानी हुआ करती थी। पटना में इसके अवशेष आज भी जगह जगह देखने को मिलते हैं। पटना के कुम्हरार इलाके में आज भी गुप्त वंश के राज महलों के अवशेषों को देखा जा सकता है। अगर आपकी रूचि भी इतिहास को जानने में है और आप भी ऐसे ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं तो यह जगह आपके लिए सबसे बेस्ट है।