एक ऐसा राष्ट्रीय उद्यान जिसे नीलगिरी तहर राष्ट्रीय उद्यान के नाम से जाना जाता है
मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान (Mukurthi National Park) जो भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है, तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में स्थित है। यह नेशनल पार्क वेस्टर्न घाट के माउंटेन रेंज में अवस्थित है। इस राष्ट्रीय उद्यान को पहले नीलगिरि तहर राष्ट्रीय उद्यान के नाम से जाना जाता था। मुकुर्थी नेशनल पार्क लगभग 78 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी स्थापना 12 दिसंबर 2001 को हुई थी। सर्वप्रथम, 3 अगस्त 1982 को इस क्षेत्र को एक वन्यजीव अभ्यारण्य घोषित कर दिया। इसके पश्चात, 15 अक्टूबर 1990 में इसे अपग्रेड कर नेशनल पार्क में बदल दिया गया। इस नेशनल पार्क का निर्माण नीलगिरि तहर के संरक्षण के लिए किया गया था। इस राष्ट्रीय उद्यान में तीन नदियां बहती है जो बिल्लिथदहल्ला, पायकारा और कुंडाह है।

मुकुर्थी नेशनल पार्क में फॉउना (Fauna in Mukurthi National Park)
मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रकार के फॉउना (Fauna) निवास करते हैं। यहाँ पाए जाने वाले जीवों में नीलगिरि तहर (Nilgiri Tahr), बंगाल टाइगर (Bengal Tiger), लेपर्ड (Leopard), नीलगिरि मार्टन (Nilgiri Marten), नीलगिरि लंगूर (Nilgiri Langur), इंडियन एलीफैंट (Indian Elephant), बोनट मकाक (Bonnet Macaque), सांभर (Sambar), बार्किंग डियर (Barking Deer), सियार (Jackal), माउस डियर (Mouse Deer), ब्लैक-नेप्ड रैबिट (Black-napped Rabbit), औटर (Otter), वाइल्ड कैट (Wild Cat), स्मॉल इंडियन सिवेट (Small Indian Civet), वाइल्ड डॉग (Wild Dog), मालाबार स्पाइनी डोरमाउस (Malabar spiny dormouse), सॉफ्ट-हेयर रैट (Soft-haired rat), नीलगिरि लाफिंगथ्रश (Nilgiri laughingthrush) आदि शामिल है।

इसके अलावा यहाँ मालाबार व्हिसलिंग थ्रश (Malabar whistling thrush), यूरेशियन वुडकॉक (Eurasian woodcock), नीलगिरि वुड पिजन (Nilgiri wood pigeon), ब्लैक-एंड-ऑरेंज फ्लाईकैचर (Black-and-orange flycatcher), नीलगिरि फ्लाईकैचर (Nilgiri flycatcher, ), ग्रे-हेडेड कैनरी फ्लाईकैचर (Grey-headed canary flycatcher), ब्लैक बुलबुल (Black bulbul), इंडियन व्हाइट-आई (Indian white-eye), नीलगिरी पिपिट (Nilgiri pipit), ब्लैक ईगल (Black Eagle), कॉमन केस्ट्रल (Common Kestrel) भी पाए जाते है।

मुकुर्थी नेशनल पार्क में फ्लोरा (Flora in Mukurthi National Park)
अगर बात की जाए मुकुर्थी नेशनल पार्क के फ्लोरा की तो, यहाँ पाए जाने वाले आर्किड की कुछ प्रमुख प्रजातियाँ में एरिया एब्लिफ़्लोरा (Area abliflora), ओबेरोनिया सैंटापौई (Oberonia centapoui), एराइड्स रिंगेंस (Arides ringense), एराइड्स क्रिस्पा (Arides crispa), कोएलोग्ने ओडोरैटिसिमा (Coelogne odoratissima), ब्राचीकोरीथिस इएंथा (Brachycorythis iantha), सैटिरियम नेपालेंस (Satyrium nepalense), हेबेनेरिया सेफलोट्स (Habenaria cephalotes), सेडेनफिया डेंसिफ्लोरा (Seidenphia densiflora), स्पिरैंथेस साइनेंसिस (Spiranthes sinensis), लिपारिस एट्रोपुरप्यूरिया (Liparis atropurpurea) शामिल है।

बेस्ट टाइम टू विजिट मुकुर्थी नेशनल पार्क (Best time to visit Mukurthi National Park)
अगर आप मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान आने की चाह रख रहे है तो आप समर (Summer) में आने से बचें क्योंकि समर में यहाँ बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है। आप यहाँ फरवरी से मई और सितम्बर से नवंबर के बीच में आने की कोशिश करें क्योंकि इस समय यहाँ का मौसम सुहाना और परिस्थितियां सम रहती हैं और आपको यहाँ ज्यादा से ज्यादा जानवर देखने को मिलेंगे।

कैसे पहुंचे मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Mukurthi National Park)?
- सड़क मार्ग- मुकुर्थी नेशनल पार्क सड़क मार्ग द्वारा प्रमुख शहरों (ऊटी, कोयंबटूर और बैंगलोर) से जुड़ा हुआ है।
- रेल मार्ग- इस नेशनल पार्क के पास में एक रेलवे स्टेशन है- ऊटी रेलवे स्टेशन जहाँ से आप टैक्सी या बस लेकर मुकुर्थी नेशनल पार्क पहुंच सकते है।
- हवाई मार्ग- इस नेशनल पार्क का निकटम एयरपोर्ट कोयंबटूर (पीलामेडु इंटरनेशनल एयरपोर्ट) में है।






