Destination Haryana Travel

दिल्ली के नजदीक घूमने के लिए बेस्ट है कालेसर नेशनल पार्क

कालेसर नेशनल पार्क में फॉउना (Fauna in Kalesar National Park)

कालेसर राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रकार के फॉउना (Fauna) निवास करते हैं। यहाँ पाए जाने वाले जीवों में एशियाई हाथी (Asian Elephant), भारतीय तेंदुआ (Indian Leopard), लेपर्ड कैट (Leopard Cat), वाइल्ड कैट (Wild Cat), चीतल (Chital), रस्टी-स्पॉटेड कैट (Rusty-spotted Cat), नीलगाय (Nilgai), सांभर (Sambar), भारतीय सियार (Indian Jackal), रीसस मकाक (Rhesus Macaque), छोटा भारतीय सिवेट (Small Indian Civet), सूअर (Boar), इंडियन क्रेस्टेड पौरक्यूपाइन (Indian Crested Porcupine), ग्रे लंगूर (Grey Langur), भारतीय ग्रे नेवला (Indian Grey Mongoose), बार्किंग डियर (Barking Deer), गोरल (Goral), कॉमन पाम सिवेट (Common Palm Civet), भारतीय खरगोश (Indian Hare) आदि शामिल है।

कालेसर नेशनल पार्क में फ्लोरा (Flora in Kalesar National Park)

अगर बात की जाए कालेसर नेशनल पार्क के फ्लोरा की तो, यहाँ के 53 प्रतिशत भागों पर घने जंगल 38 प्रतिशत भागों पर खुला जंगल और 9 प्रतिशत भागों पर झाड़ियां है। यहाँ पाए जाने वाले पेड़ों की कुछ प्रमुख प्रजातियाँ में साल (Sal), सेमुल (Semul), अमालतास (Amaltas), बहेरा (Bahera), खैर (Khair), शीशम (Shisham), सैन (Sain), झिंगन (Jhingan), छाल (Chhal), सिन्दूर (Sindoor), आदि है। इस राष्ट्रीय उद्यान में बहुत अधिक संख्या में औषधीय पौधे पाए जाते हैं।

बेस्ट टाइम टू विजिट कालेसर नेशनल पार्क (Best time to visit Kalesar National Park)

अगर आप कालेसर राष्ट्रीय उद्यान आने की चाह रख रहे है तो आप समर (Summer) में आने से बचें क्योंकि समर में इस राष्ट्रीय उद्यान में बहुत गर्मी पड़ती है। आप यहाँ ठण्ड के महीनों (अक्टूबर से मई) में आने की कोशिश करें क्योंकि इस समय यहाँ का मौसम सुहाना और परिस्थितियां सम रहती हैं और आपको यहाँ ज्यादा से ज्यादा जानवर देखने को मिलेंगे।

कैसे पहुंचे कालेसर राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Kalesar National Park)?

  • सड़क मार्ग- यमुनानगर पौंटा साहिब स्टेट हाईवे (NH 907) कालेसर नेशनल पार्क से होकर गुजरता है। कालेसर नेशनल पार्क सड़क मार्ग द्वारा प्रमुख शहरों (यमुनानगर, पोंटा और देहरादून) से जुड़ा हुआ है।
  • रेल मार्ग- इस नेशनल पार्क के पास में एक रेलवे स्टेशन है- ‘यमुनानगर रेलवे स्टेशन’ जहाँ से आप टैक्सी या बस लेकर कालेसर नेशनल पार्क पहुंच सकते है।
  • हवाई मार्ग- इस नेशनल पार्क का निकटम एयरपोर्ट चंडीगढ़ (शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट) में है।

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल