Destination Travel

जलदापाड़ा नेशनल पार्क में पाई जाती है एक सींग वाले गैंडो की दूसरी सबसे बड़ी आबादी

फॉउना (Fauna in Jaldapara National Park)

जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रकार के फॉउना (Fauna) निवास करते हैं जिनमें एक सींग वाला गैंडा (One-horned Rhinoceros), रॉयल बंगाल टाइगर (Royal Bengal Tiger), भारतीय तेंदुआ (Indian Leopard), भारतीय हाथी (Indian Elephant), चीतल (Chital), बार्किंग डियर (Barking Deer), सांभर (Sambar), गौर (Gaur), हॉग डियर (Hog Deer), जंगली सूअर (Wild Boar), बंगाल फ्लोरिकन पलास फिश ईगल (Bengal Florican Pallas Fish Eagle), क्रेस्टेड ईगल (Crested Eagle), शिकरा (Shikra), फिन्स वीवर (Finn’s Weaver), जंगल फाउल (Jungle Fowl), मोर (Peacock) लैसर पीएड हॉर्नबिल (Lesser Pied Hornbill), मॉनिटर छिपकली (Monitor Lizard), करैत (Krait), पाइथन (Python), कोबरा (Cobra) और गेको (Gecko) शामिल है।

फ्लोरा (Flora in Jaldapara National Park)

अगर बात की जाए जलदापाड़ा नेशनल पार्क के फ्लोरा की तो, 2016-2018 की रिपोर्ट के अनुसार, यहां पेड़ों की 294 प्रजातियां जो 4 जिम्नोस्पर्म सहित, 189 जेनेरा और 63 फैमिलीज़ से सम्बंधित है जलदापाड़ा नेशनल पार्क में पाई जाती है। यहाँ पाए जाने वाले घासों की प्रजातियों में थीमेडा अरुंडिनेशिया (Themeda arundinacea), फ्राग्माइट्स कार्का (Phragmites karka), इम्पेराटा साइक्लिडेरिका (Imperata cylindrica), सिंबोपोगोन एसपीपी (Cymbopogon spp.), थाइसैनोलाएना मैक्सिमा (Thysanolaena maxima), टी. विलोसा (Thapsia villosa), अरुंडो डोनैक्स (Arundo donax) और सेटेरिया पाल्मिफोलिया (Setaria palmifolia) शामिल है। इन्ही ग्रासलैंड के बीच-बीच में सिस्सू (Sissu), खैर (Khair), सिमुल (Simul), सिरिस (Siris) आदि जैसे पेड़ हैं।

बेस्ट टाइम टू विजिट जलदापाड़ा नेशनल पार्क (Best time to visit Jaldapara National Park)

यदि आप जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान घूमने जाना चाहते है तो मानसून के समय यहाँ जाना के प्लानिंग से बचे। इसका कारण यह है कि इस अवधि में यहाँ भारी बारिश होती है जो आपके लिए खतरनाक हो सकता है। यदि आप जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान को अच्छी तरह से एक्सप्लोर करना चाहते है तो आप यहाँ ठंड के महीनों (नवंबर से मार्च) में आ सकते है।

कैसे पहुंचे जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Jaldapara National Park)?

  • सड़क मार्ग- जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान बय रोड सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
  • रेल मार्ग- इस नेशनल पार्क का नजदीकी रेलवे स्टेशन है- मदारीहाट रेलवे स्टेशन जहाँ से आप टैक्सी या बस लेकर जलदापाड़ा नेशनल पार्क पहुंच सकते है।
  • हवाई मार्ग- इस नेशनल पार्क का निकटम एयरपोर्ट सिलीगुड़ी (बागडोगरा एयरपोर्ट) में है जो भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल