Destination Travel

जलदापाड़ा नेशनल पार्क में पाई जाती है एक सींग वाले गैंडो की दूसरी सबसे बड़ी आबादी

  • 0 Comments

जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान (Jaldapara National Park) पश्चिम बंगाल में एक नेशनल पार्क है जो, अलीपुरद्वार जिले में स्थित है। यह नेशनल पार्क पूर्वी हिमालय के तलहटी के तराई क्षेत्र में अवस्थित है। जलदापाड़ा नेशनल पार्क लगभग 216 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी स्थापना 2014 में हुई थी। सर्वप्रथम, जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान को 1941 में अभ्यारण्य बनाया गया था। इसके पश्चात मई 2014 में इसे एक राष्ट्रीय उद्यान घोषित कर दिया गया था। चिलपाटा वन (Chilapata Forest) बुक्सा नेशनल पार्क और जलदापाड़ा नेशनल पार्क के बीच एक एलीफैंट कॉरिडोर (Elephant Corridor) का कार्य करती है। असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बाद एक सींग वाले गैंडे सबसे ज्यादा जलदापाड़ा नेशनल पार्क में ही पाए जाते है। तोर्षा नदी जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान में बहती है। फॉउना (Fauna in Jaldapara National Park) जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रकार के फॉउना (Fauna) निवास करते हैं जिनमें एक सींग वाला गैंडा (One-horned Rhinoceros), रॉयल बंगाल टाइगर (Royal Bengal Tiger), भारतीय तेंदुआ (Indian Leopard), भारतीय हाथी (Indian Elephant), चीतल (Chital), बार्किंग डियर (Barking Deer), सांभर (Sambar), गौर (Gaur), हॉग डियर (Hog Deer), जंगली सूअर (Wild Boar), बंगाल फ्लोरिकन पलास फिश ईगल (Bengal Florican Pallas Fish Eagle), क्रेस्टेड ईगल (Crested Eagle), शिकरा (Shikra), फिन्स वीवर (Finn’s Weaver), जंगल फाउल (Jungle Fowl), मोर (Peacock) लैसर पीएड हॉर्नबिल (Lesser Pied Hornbill), मॉनिटर छिपकली (Monitor Lizard), करैत (Krait), पाइथन (Python), कोबरा (Cobra) और गेको (Gecko) शामिल है। फ्लोरा (Flora in Jaldapara National Park) अगर बात की जाए जलदापाड़ा नेशनल पार्क के फ्लोरा की तो, 2016-2018 की रिपोर्ट के अनुसार, यहां पेड़ों की 294 प्रजातियां जो 4 जिम्नोस्पर्म सहित, 189 जेनेरा और 63 फैमिलीज़ से सम्बंधित है जलदापाड़ा नेशनल पार्क में पाई जाती है। यहाँ पाए जाने वाले घासों की प्रजातियों में थीमेडा अरुंडिनेशिया (Themeda arundinacea), फ्राग्माइट्स कार्का (Phragmites karka), इम्पेराटा साइक्लिडेरिका (Imperata cylindrica), सिंबोपोगोन एसपीपी (Cymbopogon spp.), थाइसैनोलाएना मैक्सिमा (Thysanolaena maxima), टी. विलोसा (Thapsia villosa), अरुंडो डोनैक्स (Arundo donax) और सेटेरिया पाल्मिफोलिया (Setaria palmifolia) शामिल है। इन्ही ग्रासलैंड के बीच-बीच में सिस्सू (Sissu), खैर (Khair), सिमुल (Simul), सिरिस (Siris) आदि जैसे पेड़ हैं। बेस्ट टाइम टू विजिट जलदापाड़ा नेशनल पार्क (Best time to visit Jaldapara National Park) यदि आप जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान घूमने जाना चाहते है तो मानसून के समय यहाँ जाना के प्लानिंग से बचे। इसका कारण यह है कि इस अवधि में यहाँ भारी बारिश होती है जो आपके लिए खतरनाक हो सकता है। यदि आप जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान को अच्छी तरह से एक्सप्लोर करना चाहते है तो आप यहाँ ठंड के महीनों (नवंबर से मार्च) में आ सकते है। कैसे पहुंचे जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Jaldapara National Park)?

Destination Travel

मैमल्स की 73 प्रजातियों का घर है बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान

  • 0 Comments

बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान (Buxa National Park) पश्चिम बंगाल में एक नेशनल पार्क है जो, अलीपुरद्वार जिले में स्थित है। बुक्सा नेशनल पार्क लगभग 760 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी स्थापना 1983 में हुई थी। सर्वप्रथम, बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान को 1983 में भारत का पन्द्रहवाँ टाइगर रिजर्व बना दिया गया था। इसके पश्चात 1986 में इसमें कुछ अन्य क्षेत्रों को भी जोड़ा गया। अंतः इस टाइगर रिजर्व में कुछ और क्षेत्रों को जोड़कर पश्चिम बंगाल सरकार ने 1992 में एक राष्ट्रीय उद्यान घोषित कर दिया गया था। यह नेशनल पार्क गंगेटिक प्लेन्स (Gangetic Plains) में फैला हुआ है। इस उद्यान की नार्थ बाउंड्री (North Boundary) भूटान के साथ लगती है। इस राष्ट्रीय उद्यान को जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (Geological Survey of India) ने राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक स्मारक (National Geological Monument) घोषित कर दिया गया है। फॉउना (Fauna in Buxa National Park) बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रकार के फॉउना (Fauna) निवास करते है जिनमे पक्षियों की 284 प्रजातियां, मछलियों की 65 प्रजातियां, रेप्टाइल्स की 41 प्रजातियां, मैमल्स की 73 प्रजातियां और एम्फीबियन की 4 प्रजातियां शामिल है। यहाँ प्रमुख रूप से एशियाई हाथी (Asian Elephant), रॉयल बंगाल टाइगर (Royal Bengal Tiger), सांभर हिरण (Sambar Deer), क्लाउडेड तेंदुआ (Clouded Leopard), भारतीय तेंदुआ (Indian Leopard) और गौर (Gaur), एशियाई सुनहरी बिल्ली (Asian Golden Cat), जंगली सूअर (Wild Boar), चीतल (Chital), विशाल गिलहरी (Giant Squirrel), यूरेशियन ग्रिफॉन (Eurasian Griffon), अमूर फाल्कन (Amur Falcon), बंगाल फ्लोरिकन (Bengal Florican), रीगलगेन (Regelgen), चीनी पैंगोलिन (Chinese Pangolin), हिस्पिड खरगोश (Hispid Rabbit), हॉग हिरन (Hog Deer), शैलेट चोंच वाला गिद्ध (Shalet-Billed Vulture), चेस्टनट-ब्रेस्टेड पार्ट्रिज (Chestnut-Brested Partridge), रूफस नेकड हॉर्नबिल (Rufous Necked Hornbill), वाइट रम्पड वल्चर (White-Rumped Vulture), फेरुजिनस पोचार्ड (Ferruginous Pochard) और ग्रेट हॉर्नबिल (Great Hornbill) पाए जाते है। फ्लोरा (Flora in Buxa National Park) अगर बात की जाए बुक्सा नेशनल पार्क के फ्लोरा की तो, यहाँ पेड़ों (Trees) की 450 प्रजातियाँ, झाड़ियों (Shrubs) की 250 प्रजातियाँ, जलीय वनस्पतियों (Aquatic Plant) की 150 प्रजातियाँ, घासों (Grass) की 100 प्रजातियाँ, बाँसों (Bamboo) की 10 प्रजातियाँ, आर्किड (Orchid) की 150 प्रजातियाँ, और हर्ब्स (Herbs) की 400 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यहाँ के पेड़ों की कुछ प्रमुख प्रजातियाँ निम्नलिखित है- साल (Sal), चंपा (Champa), गम्हार (Gamhar), सिमुल (Simul) और चिक्रासी (Chikrasi) शामिल है। बेस्ट टाइम टू विजिट बुक्सा नेशनल पार्क (Best time to visit Buxa National Park) अगर आप बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान आने की चाह रख रहे है तो आप समर (Summer) में आने से बचें क्योंकि समर में यहाँ बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है। आप यहाँ ठण्ड के महीनों (नवंबर से मार्च) में आने की कोशिश करें क्योंकि इस समय यह की परिस्थितियां सम रहती हैं और आपको यहाँ ज्यादा से ज्यादा जानवर देखने को मिलेंगे। कैसे पहुंचे बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Buxa National Park)?