Destination Travel

मैमल्स की 73 प्रजातियों का घर है बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान

फॉउना (Fauna in Buxa National Park)

बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रकार के फॉउना (Fauna) निवास करते है जिनमे पक्षियों की 284 प्रजातियां, मछलियों की 65 प्रजातियां, रेप्टाइल्स की 41 प्रजातियां, मैमल्स की 73 प्रजातियां और एम्फीबियन की 4 प्रजातियां शामिल है। यहाँ प्रमुख रूप से एशियाई हाथी (Asian Elephant), रॉयल बंगाल टाइगर (Royal Bengal Tiger), सांभर हिरण (Sambar Deer), क्लाउडेड तेंदुआ (Clouded Leopard), भारतीय तेंदुआ (Indian Leopard) और गौर (Gaur), एशियाई सुनहरी बिल्ली (Asian Golden Cat), जंगली सूअर (Wild Boar), चीतल (Chital), विशाल गिलहरी (Giant Squirrel), यूरेशियन ग्रिफॉन (Eurasian Griffon), अमूर फाल्कन (Amur Falcon), बंगाल फ्लोरिकन (Bengal Florican), रीगलगेन (Regelgen), चीनी पैंगोलिन (Chinese Pangolin), हिस्पिड खरगोश (Hispid Rabbit), हॉग हिरन (Hog Deer), शैलेट चोंच वाला गिद्ध (Shalet-Billed Vulture), चेस्टनट-ब्रेस्टेड पार्ट्रिज (Chestnut-Brested Partridge), रूफस नेकड हॉर्नबिल (Rufous Necked Hornbill), वाइट रम्पड वल्चर (White-Rumped Vulture), फेरुजिनस पोचार्ड (Ferruginous Pochard) और ग्रेट हॉर्नबिल (Great Hornbill) पाए जाते है।

फ्लोरा (Flora in Buxa National Park)

अगर बात की जाए बुक्सा नेशनल पार्क के फ्लोरा की तो, यहाँ पेड़ों (Trees) की 450 प्रजातियाँ, झाड़ियों (Shrubs) की 250 प्रजातियाँ, जलीय वनस्पतियों (Aquatic Plant) की 150 प्रजातियाँ, घासों (Grass) की 100 प्रजातियाँ, बाँसों (Bamboo) की 10 प्रजातियाँ, आर्किड (Orchid) की 150 प्रजातियाँ, और हर्ब्स (Herbs) की 400 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यहाँ के पेड़ों की कुछ प्रमुख प्रजातियाँ निम्नलिखित है- साल (Sal), चंपा (Champa), गम्हार (Gamhar), सिमुल (Simul) और चिक्रासी (Chikrasi) शामिल है।

बेस्ट टाइम टू विजिट बुक्सा नेशनल पार्क (Best time to visit Buxa National Park)

अगर आप बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान आने की चाह रख रहे है तो आप समर (Summer) में आने से बचें क्योंकि समर में यहाँ बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है। आप यहाँ ठण्ड के महीनों (नवंबर से मार्च) में आने की कोशिश करें क्योंकि इस समय यह की परिस्थितियां सम रहती हैं और आपको यहाँ ज्यादा से ज्यादा जानवर देखने को मिलेंगे।

कैसे पहुंचे बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Buxa National Park)?

  • सड़क मार्ग- बुक्सा नेशनल पार्क सड़क मार्ग द्वारा प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।
  • रेल मार्ग- इस नेशनल पार्क के पास में एक रेलवे स्टेशन है- अलीपुरद्वार जहाँ से आप टैक्सी या बस लेकर बुक्सा नेशनल पार्क पहुंच सकते है।
  • हवाई मार्ग- इस नेशनल पार्क का निकटम एयरपोर्ट बागडोगरा में है।

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल