उड़ीसा के मयूरभंज जिले में स्थित है सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान
सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान (Simlipal National Park) ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित है जो लगभग 2750 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1980 में हुई थी। यहाँ सेमल या लाल कपास के पेड़ बहुत ज्यादा संख्या में पाए जाते है और इन्ही पेड़ों के कारण इस उद्यान का नाम सिमलिपाल पड़ा। सर्वप्रथम, इसको 1956 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। इसके पश्चात को इसे 1979 में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बना दिया गया। 1980 में इसको राष्ट्रीय उद्यान बना दिया गया। इस राष्ट्रीय उद्यान 2009 में यूनेस्को वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व (UNESCO World Network of Biosphere Reserves) की सूची में शामिल किया गया था। यह भारत के 18 बायोस्फीयर रिजर्वों में से एक हैं।

फॉउना (Fauna in Simlipal National Park)
सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रकार के फॉउना (Fauna) निवास करते हैं जिनमें मैमल्स की 42 प्रजातियाँ, रेप्टाइल्स की 30 प्रजातियाँ और बर्ड्स की 242 प्रजातियाँ शामिल है। यहाँ पाए जाने वाले जानवरों में चीता (Cheetah), सांभर (Sambhar), हाथी (Elephant), भालू (Bear), बार्किंग डियर (Barking Deer), जंगली बिल्ली (Wild Cat), तेंदुआ (Leopard), जंगली सूअर (Wild Boar), रकून (Raccoon), गौर (Gaur), बिजोन (Bison), साही (Porcupine), चित्तीदार हिरण (Spotted Deer), चौसिंगा (Chousingha), स्मॉल मस्क डियर (Small Musk Deer), ग्रे हॉर्नबिल (Grey Hornbill), जायंट गिलहरी (Giant Squirrel), लंगूर (Langur), ऊद (Otter), फ्लाइंग गिलहरी (Flying Squirrel), स्लॉथ बियर (Sloth Bear) और छिपकली (Lizard) शामिल है।

फ्लोरा (Flora in Simlipal National Park)
अगर बात की जाए सिमलिपाल नेशनल पार्क के फ्लोरा की तो, यहाँ वनों की विस्तृत प्रजातियाँ है जिनमें अर्ध-सदाबहार वन (Semi-Evergreen Forest), शुष्क पर्णपाती पहाड़ी वन (Dry Deciduous Mountain Forest) और उष्णकटिबंधीय नम पर्णपाती वन (Tropical Moist Deciduous Forest) शामिल है। यहाँ पौधों की 102 फैमिलीज़ की 1076 प्रजातियाँ और आर्किड की 96 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती है।

बेस्ट टाइम टू विजिट सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान (Best time to visit Simlipal National Park)
अगर आप सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान आने की चाह रख रहे है तो आप समर (Summer) में आने से बचें क्योंकि समर में यहाँ बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है। आप यहाँ ठण्ड के महीनों (नवंबर से मार्च) में आने की कोशिश करें क्योंकि इस समय यह की परिस्थितियां सम रहती हैं और आपको यहाँ ज्यादा से ज्यादा जानवर देखने को मिलेंगे।

कैसे पहुंचे सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Simlipal National Park)?
- सड़क मार्ग- सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान सड़क मार्ग द्वारा भुवनेश्वर और कोलकाता से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
- रेल मार्ग- इस नेशनल पार्क के पास में रेलवे स्टेशन है- बालासोर रेलवे स्टेशन (105 किमी) जहाँ से आप टैक्सी या बस लेकर सिमलिपाल नेशनल पार्क पहुंच सकते है।
- हवाई मार्ग- इस नेशनल पार्क का निकटम एयरपोर्ट्स कोलकाता (240 किमी) और भुवनेश्वर (270 किमी) में है।






