Destination Travel

जम्मू कश्मीर में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है गुलमर्ग

जम्मू कश्मीर राज्य का गुलमर्ग शहर चारों ओर से बर्फीली पहाड़ियों, जंगलों और ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है। यह शहर समुद्र तल से लगभग 2800 मीटर ऊपर है। अगर आपको दूर दूर तक फैली बर्फ की पहाड़ियां पसंद है तो आप गुलमर्ग का रुख कर सकते हैं। यह शहर इतना खूबसूरत है कि यहाँ बॉलीवुड के कई फिल्मों के सीन की शूटिंग भी हो चुकी है। यहां आप अपने इंटरटेनमेंट के लिए कई तरह के एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। यहां ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, और स्कीइंग के मजे ले सकते हैं। हर साल सर्दियों में यहां पर्यटकों की बहुत ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। क्योंकि लोग इस समय बर्फबारी को देखने के लिए इस शहर का रुख करते हैं। इसके अलावा कपल्स को भी यह जगह काफी ज्यादा पसंद आता है। यहां की हसीन वादियां और शांत सा माहौल पर्यटकों को काफी पसंद आता है।

गुलमर्ग में एशिया की सबसे ऊंची केवल कार का भी मज़ा लिया जा सकता है। अगर आप भी एडवेंचर पसंद करते हैं तो आप भी इस राइड का मजा एक बार जरूरी ले। यकीनन यह आपको बहुत पसंद आएगा। कुदरत के असीम कृपा के कारण इन हसीन वादियों की यादें लोगों के जहन में सालों तक जिंदा रहतीं हैं। अगर आप भी गुलमर्ग आ रहे हैं तो इस जगह को अच्छे से एक्सप्लोर करना तो बनता है। ताकि यहां से लौटने के बाद दिल में यह कसक ना रह जाए कि अरे यार,,, यहां तो घूमे हीं नहीं! गुलमर्ग में घूमने लायक जगहों में टॉप फाइव जगहों की सूची निम्नांकित है :-

गोंडोला राइड : गुलमर्ग में घूमने लायक जगह में सबसे पहले नंबर पर आता है गोंडोला राइड, जो कि आपको गुलमर्ग की खूबसूरत वादियों के सैर पर ले जाएगा। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि गुलमर्ग की यह गोंडोला राइड दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची और दुनिया में सबसे लंबी केबल कार है।

स्ट्रॉबेरी वैली : इसके अलावा अगर आप स्ट्रॉबेरी खाने के शौकीन हैं तो आप स्ट्रॉबेरी वैली घूमने जा सकते हैं। यह गुलमर्ग की सबसे खूबसूरत वैली में से एक है और दूर-दूर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

खिलनमर्ग : गुलमर्ग में खिलनमर्ग भी एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। अगर आप गर्मी के समय में गुलमर्ग जा रहे हैं तब यह जगह गुलमर्ग में आपको सबसे ज्यादा पसंद आएगा। ठंढ के समय में भी आप यहां कई तरह के स्नो एक्टिविटीज कर सकते हैं।

अलपत्थार लेक : यह गुलमर्ग का बहुत हीं खूबसूरत लेक है जो कि साल में अधिकतर समय के लिए जमी हुई रहती है। अगर आप गर्मी के समय में भी यहां घूमने आएंगे तो भी आपको यह झील जमी हुई दिखेगी।

अफरवत पीक : अगर आपको गुलमर्ग में सबसे खूबसूरत बर्फबारी देखनी है तो आप अफरवत पीक का रुख कर सकते हैं। यह गुलमर्ग के सबसे हसीन जगहों में से एक है। जहां साल के अधिकतर महीने में चारों ओर बर्फ हीं बर्फ दिखती है। इस जगह पर होने वाले भारी बर्फबारी के कारण यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत अधिक होती है।

गुलमर्ग आने का सबसे बेस्ट समय (Best time to visit Gulmarg) :

अगर आप भी बर्फ की बरसात देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कड़ाके की ठंड के तुरंत बाद जनवरी से फरवरी बीच में इस शहर का रुख करना चाहिए। यहां घूमने के लिए विजिटर्स को यह समय काफी पसंद आता है।

कैसे पहुंचे गुलमर्ग (How to reach Gulmarg)?

गुलमर्ग सड़क मार्ग द्वारा श्रीनगर से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। गुलमर्ग के लिए डायरेक्ट ट्रेन की व्यवस्था नहीं है। गुलमर्ग से 290 किलोमीटर दूर जम्मू तवी रेलवे स्टेशन है जहाँ से आप बस या कैब लेकर गुलमर्ग पहुँच सकते हैं। गुलमर्ग का निकटम एयरपोर्ट 56 किलोमीटर दूर श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है।

admin

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल