Destination Travel

काजीरंगा नेशनल पार्क घूमने का है प्लान तो जानिए टूर पैकेजों के इन ऑपशंस के बारे में

असम के सोनितपुर जिले में स्थित काजीरंगा नेशनल पार्क एक सिंग वाले गैंडे के लिए पूरी दुनिया भर में जाना जाता है। असम का यह काजीरंगा नेशनल पार्क हमेशा से हीं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। यह नेशनल पार्क 430 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और पूरे भारत में पाए जाने वाले 90% गैंडे काजीरंगा नेशनल पार्क में ही पाए जाते हैं। लेकिन काजीरंगा नेशनल पार्क इन गैंडों के अतिरिक्त अन्य कई जानवरों का आशियाना है। जिनमें मुख्यतः बाघ, हाथी, पैंथर, जंगली भैंसे, भालू और अन्य कई प्रकार की पक्षियाँ शामिल हैं।

काजीरंगा नेशनल पार्क में जंगल सफारी (Jungle Safari in Kaziranga National Park)

काजीरंगा नेशनल पार्क के चार रेंज हैं। जिनमें सबसे पहला है वेस्टर्न रेंज, जिसे बागरी रेंज के नाम से भी जाना जाता है। सेंट्रल रेंज को कोहरा रेंज कहा जाता है। पूर्वी रेंज को अगरतोली रेंज के नाम से पुकारा जाता है। बुरापहाड़ रेंज का कोई दूसरा उपनाम नहीं है।

अगर आप भी काजीरंगा नेशनल पार्क का टूर करना चाहते हैं तो इसके लिए यहां चार तरह के टूर पैकेज उपलब्ध हैं।

1. काजीरंगा फन टूर 1 जीप सफार:-

टूर पैकेज 2 दिन और एक रात का है, जिसका टूर प्लानर कुछ इस प्रकार का होगा:-

पहला दिन (गुवाहाटी से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान)

यात्रा के पहले दिन आप गुवाहाटी पहुंचेंगे और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के लिए निकल जाएंगे। जहां पहुंचकर आप जंगल के रिजॉर्ट में चेक इन करेंगे। दोपहर के समय आपको भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। दोपहर का खाना खाकर आप काजीरंगा नेशनल पार्क के वेस्टर्न रेंज यानी बागोरी रेंज और केंद्रीय रेंज यानी कोर रेंज में जीप सफारी के लिए जाएंगे। आपको रात इसी रिसोर्ट में बितानी होगी।

दूसरा दिन (काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से गुवाहाटी)

सुबह के समय काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के सेंट्रल रेंज यानी कोहरा रेंज और वेस्टर्न रेंज यानी बागोरी रेंज में हाथी की सफारी के लिए निकल जाएं। एलिफेंट सफारी के बाद आप काजीरंगा ऑर्किड पार्क घूमने के लिए चले जाएंं। यहां आपको ऑर्किड की 500 से भी अधिक अलग-अलग तरह की प्रजातियां देखने को मिलेगी। इसके अलावा भी आप यहां 132 अलग-अलग तरह की पत्तेदार सब्जियों की वैरायटी और बेत की 12 प्रजातियों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके बाद आप असम के खूबसूरत चाय के बागानों का दौरा करने जाएंगे। चाय के बागानों में घूमने के बाद आप गुवाहाटी हवाई अड्डा के लिए निकल जाएंगे। इसके बाद आपकी यात्रा समाप्त हो जाएगी।

2. जीप और हाथी सफारी के साथ काजीरानागा मनोरंजन यात्रा:-

यह टूर पैकेज तीन दिनों और दो रातों का होगा।

पहला दिन (गुवाहाटी से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान)

पहले दिन आप गुवाहाटी हवाई अड्डे या फिर गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के लिए निकलेंगे। जहां पहुंचकर आप रिजॉर्ट में चेक इन करेंगे और शाम को इधर-उधर टहलने के बाद रात को रिजॉर्ट में हीं आराम करेंगे।

दूसरा दिन (काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान)
दूसरे दिन सुबह के समय काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पश्चिमी और केंद्रीय रेंज में हाथी सफारी के लिए निकल जाएंगे। हाथी सफारी के बाद आप काजीरंगा ऑर्किड पार्क का दौरा करेंगे। जहां आप 500 से भी अधिक प्रकार की ऑर्किड के प्रजातियों का निरीक्षण करेंगे और इसके अलावा खट्टे फलों और पत्तेदार सब्जियों की कई प्रजातियों के बारे में भी जानेंगे और समझेंगे। ऑर्किड पार्क से लौट कर असम के चाय बागानों के दौरे के लिए निकल जाएंगे। इसके बाद आप दोपहर में लौट कर आएंगे और भोजन करके काजीरंगा के केंद्रीय रेंज में जीप सफारी के लिए चले जाएंगे। जीप सफारी के बाद वापस रिजॉर्ट लौट कर वहीं रात को आराम करेंगे।

तीसरा दिन (काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से गुवाहाटी)

अगले दिन आप पहले सुबह नाश्ता करने के बाद गुवाहाटी हवाई अड्डा या रेलवे स्टेशन के लिए निकल जाएंगे। इसके बाद आपकी यात्रा समाप्त हो जाएगी।

3. काजीरंगा हॉलिडे टूर:-

यह टूर पैकेज तीन रातों और चार दिनों का है।

पहला दिन (गुवाहाटी से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान)
यात्रा के पहले दिन आप गुवाहाटी रेलवे स्टेशन या फिर हवाई अड्डा से काजीरंगा नेशनल पार्क के लिए आगे बढ़ेंगे। नेशनल पार्क पहुंचकर आप वहीं के जंगल रिजॉर्ट में चेक इन करेंगे और रात को यहीं आराम करेंगे।

दूसरा दिन (काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान)
अगले दिन आप सुबह नाश्ता करने के बाद काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पश्चिमी क्षेत्र यानी बागोरी और केंद्रीय क्षेत्र यानी कोहरा रेंज में हाथी की सफारी का आनंद लेंगे। इस दिन आप भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों को जानने और समझने के लिए काजीरंगा नेशनल पार्क को एक्सप्लोर करेंगे। यहां आप ऑर्किड पार्क के विजिट के लिए भी जा सकते हैं। जहां आपको 500 से अधिक तरह की और किट की प्रजातियां देखने को मिलेगी। इसके अलावा आप काजीरंगा में 132 प्रकार की पत्तेदार सब्जियों की प्रजातियां और 46 प्रकार के बँसो की प्रजातियां को करीब से देखेंगे और उनके बारे में जानेंगे।

तीसरा दिन (काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान)

सुबह नाश्ता करने के बाद आप काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पूर्वी रेंज में जीप सफारी के लिए जाएंगे इसके बाद आप काजीरंगा नेशनल पार्क के पास बसे हुए आदिवासी गांव कार्बी का दौरा करेंगे और कार्बी के लोगों की ग्रामीण जीवन शैली के बारे में जानने और समझने का प्रयास करेंगे। कार्बी गांव से लौटकर आप दोपहर का भोजन करेंगे और फिर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के केंद्रीय रेंज में जीप सफारी के तीसरे दौर के लिए चले जाएंगे। फिर रात में जंगल रिजॉर्ट में आराम करेंगे

चौथा दिन (काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से गुवाहाटी)

यह आपके इस सफर का आखिरी दिन होगा। जहां आप सुबह नाश्ता करने के बाद नेशनल पार्क से गुवाहाटी हवाई अड्डा या फिर रेलवे स्टेशन के लिए निकल जाएंगे। आपकी यात्रा यहीं समाप्त हो जाएगी।

4. काजीरंगा शिलांग यात्रा:-

यह टूर पैकेज चार रातों और पाँच दोनों का होगा।

पहला दिन (गुवाहाटी से काजीरंगा नेशनल पार्क)

इस टूर पैकेज का पहला दिन भी बाकी के टूर पैकेज की तरह ही होगा। जिसमें आप गुवाहाटी से काजीरंगा नेशनल पार्क की ओर आएंगे और जंगल रिसॉर्ट में चेकिंग करके वही रात को आराम करेंगे।

दूसरा दिन काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

सुबह के समय आप काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बागोरी और कोहरा रेंज में हाथी के सफारी के लिए जाएंगे। हाथी के सफारी से लौट के बाद आप भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों के बारे में जानने के लिए वहां पर बसे गाँव का दर्शन करेंगे। यहाँ आप जंगली ऑर्किड के 500 से भी अधिक प्रजातियों को देखेंगे। इसके अलावा आप खट्टे फलों और पत्तेदार सब्जियों की प्रजातियां और बस की प्रजातियों के बारे में विस्तृत रूप से निरीक्षण करेंगे। जिसके लिए आप काजीरंगा और कृपाल घूमने जाएंगे। ऑर्किड पार्क के अलावा आप असम के चाय बागान घूमने के लिए जाएंगे जाएंगे। चाय बागान से लौट कर दोपहर का भोजन करके आप बागरी रेंज में फिर से जीप सफारी के लिए जाएंगे और फिर वहां से वापस लौट कर रिजॉर्ट में ही रात को आराम करेंगे।

तीसरा दिन (काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान)

तीसरे दिन सुबह सवेरे नाश्ता करने के बाद आप काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पूर्वी रेंज में जीप सफारी के लिए जाएंगे इसके बाद कार्बी गांव का दौरा करेंगे कार्बी एक आदिवासी गांव है। यहां जाकर आप ग्रामीण जीवन शैली के बारे में जान और समझ सकते हैं। कार्बी गांव से लौट के बाद दोपहर का भोजन करेंगे और फिर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के केंद्रीय रेंज में जीप सफारी के लिए चले जाएंगे। जीप सफारी के बाद वापस रिजॉर्ट लौट कर रात में आराम करेंगे।

चौथा दिन (काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान)

चौथे दिन सुबह नाश्ते के बाद काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बुरापहाड़ रेंज में जीप सफारी के लिए जाएंगे। दोपहर का खाना खाने के बाद काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के कोहरा और बागोरी रेंज में जीप सफारी के लिए जाएंगे। इसके बाद लौट कर फिर रात को रिजॉर्ट में आराम करेंगे।

पांचवा दिन (काजीरंगा नेशनल पार्क से गुवाहाटी)

पांचवें दिन आपकी यात्रा समाप्त हो जाएगी। इस दिन आप सुबह नाश्ता करने के बाद नेशनल पार्क से गुवाहाटी रेलवे स्टेशन या फिर हवाई अड्डा के लिए निकल जाएंगे। यही आपकी यात्रा सुखद यादों के साथ समाप्त हो जाएगी।

admin

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल