Destination Rajasthan Travel

नक्की झील से लेकर सनसेट पॉइंट तक- माउंट आबू का हर कोना कैमरे की नज़र से

माउंट आबू
माउंट आबू

आप यहाँ सड़क मार्ग के अलावा रेल मार्ग से भी यहाँ आसानी से पहुँच सकते हैं। माउन्ट आबू के पास में आबू रोड रेलवे स्टेशन है जो लगभग सभी बड़े शहरों से कनेक्ट है। हवाई मार्ग द्वारा माउंट आबू पहुँचने के लिए आप उदयपुर की उड़ान ले सकते हैं जो माउंट आबू का निकटतम हवाई अड्डा है। उदयपुर हवाई अड्डा इस शहर से लगभग 185 किमी. की दूरी पर स्थित है। आबू रोड से माउंट आबू तक पहुँचने के लिए लगभग 30 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है।

नक्की झील

चारों और पहाड़ों से घिरी इस झील की ख़ूबसूरती ही यही है कि यहां आने वाले पर्यटक झील में बोटिंग किए बिना वापसी का रूख नहीं करते। झील के पास स्थित बाजार में आपको  गुजराती संस्कृति का ज्यादा बोलबाला दिखाई देगा वजह शायद यही कि यह जगह बिलकुल गुजरात की सीमा से सटी हुई है।

माउंट आबू

आपको यहाँ के खाने में मीठेपन के साथ ही गुजराती टच का अहसास हो जायेगा। इस बाजार में  हस्तकला निर्मित सामग्री जैसे- वस्त्र, चादरें, पर्स, गहने, चप्पलें, खिलौने आदि मिलते हैं।

माउंट आबू
माउंट आबू

वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज

माउंट आबू

नक्की झील में आपको बोटिंग के अलावा कुछ वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी दिखाई देंगी जहाँ आप अपनी पसंद के अनुसार उन एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं।

माउंट आबू

झील के किनारे पर एक खूबसूरत रेस्तरां बना हुआ है जहाँ आप चाय कॉफी के साथ प्राकृतिक नज़ारों से घिरी झील की ख़ूबसूरती का रसपान कर सकते हैं। यहाँ पैडल और शिकारा बोट दोनों ही उपलब्ध हैं।

माउंट आबू
माउंट आबू
माउंट आबू
माउंट आबू

झील के किनारे भारत माता का भव्य मंदिर भी दिखाई दे रहा था। इस तरह के मंदिर आपको कुछ चुनिंदा जगहों पर ही मिलेंगे। जब आप पार्किंग से झील की तरफ जाते हैं तब रास्ते में आपको घुड़सवारी और ऊंट सवारी  का विकल्प भी मिलता है। आपको आसानी से बच्चे और कुछ न्यू  मैरिड कपल वहां सवारी करते और फोटोग्राफी करते दिख जायेंगे। यह झील नेचर लवर्स और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक बेहद पॉपुलर जगह है।

दिलवाड़ा जैन मंदिर

माउंट आबू
माउंट आबू

मूर्तियों पर पॉलिशिंग इतनी चमकदार कि सैकड़ों वर्ष पुरानी भी लगती हैं बिलकुल नई

माउंट आबू

जैन मंदिर जैन भक्तों के लिए सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है और अन्य धर्म के लोगो के लिए यह दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। मौसम के अनुसार समय में बदलाव संभव है।

यहाँ जाने से पहले इस बात का जरुर ध्यान रखे कि इस मंदिर में किसी भी पर्यटक और तीर्थ यात्री को मंदिर परिसर में फोटो खींचने की अनुमति नहीं है।

माउंट आबू

 मंदिर के सामने ही पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध एक छोटा सा बाजार है जहाँ आप वुडेन क्राफ्ट और मार्बल से बने प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। वही उसी बाजार में दिखाई देगी दशकों पुरानी हीराभाई की प्रसिद्ध चाय की दुकान। आप यहाँ बैठ कर मसाला चाय का आनंद जरुर ले सकते हैं.

माउंट आबू

सनसेट पॉइंट

माउंट आबू
माउंट आबू

सनसेट पॉइंट नक्की झील के पास ही है। यह पॉइंट प्रकृति प्रेमियों और खासकर कपल्स को बेहद पसंद आता है। यहाँ सनसेट का दीदार करने के लिए अलग-अलग पॉइंट्स बनाये गए हैं जहाँ से आप अरावली के पहाड़ों में डूबते सूरज के विहंगम दृश्यों  का मजा ले सकते हैं। यहाँ पर आपको चाय-पकौड़े, गरमा-गर्म मैगी और अन्य खाने पीने की चीजें  भी मिल जाएँगी। यहाँ पहुँचने के लिए घोड़े भी उपलब्ध हैं (जिनका किराया बढ़ता घटता रहता है) क्योंकि यह पॉइंट एक-डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है इसलिए आप वहां तक आसानी से पहुँचने के लिए घुड़सवारी का भी प्रयोग कर सकते हैं। शाम के समय यहाँ पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल जाती है। पहाड़ों के शिखर से प्रकृति के सौंदर्य पान के साथ बिताये ये यादगार लम्हें लम्बे समय तक याद रहेंगे।

माउंट आबू

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल