Category Culture Madhya pradesh Travel

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त खजुराहो के मंदिर- क्यों हैं ख़ास?

विश्व धरोहर खजुराहो वैसे तो मध्य प्रदेश का एक छोटा-सा शहर मात्र है। लेकिन इसे विश्व में अपनी मनमोहक और अनोखी मंदिरों की शृंखला के लिए प्रसिद्धि प्राप्त है। दरअसल, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त खजुराहो के मंदिर न केवल भारतीय कला और वास्तुकला के प्रतीक हैं। साथ ही, यहाँ सनातनी भारतीय संस्कृति, दर्शन और जीवनशैली का जीवंत रूप देखने को मिलता है।

खजुराहो के मंदिरों की दीवारों पर उकेरी गईं मूर्तियाँ जो अपनी कामुक और जटिल नक्काशी के लिए के अनोखे अंदाज के रूप में जानी जाती हैं। दुनिया भर के पर्यटकों, इतिहासकारों और कला प्रेमियों को आकर्षित करती ये कलाकृतियाँ वास्तविक और अद्भुत दृश्य का निर्माण करती हैं। खजुराहो के मंदिरों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वास्तुशिल्पीय विशेषताओं के साथ सांस्कृतिक महत्व और पर्यटन के दृष्टिकोण से उनकी अनोखी विशेषताओं को भी दिखाती हैं।

खजुराहो

विश्व के सबसे प्राचीने मंदिरों में से एक खजुराहो के ऐतिहासिक परिदृश्य की बात की जाए तो ऐसा मना जाता है कि इन मंदिरों का निर्माण 9 वीं से 12 वीं शताब्दी के मध्य, चंदेल वंश के शासकों द्वारा करवाया गया था। चंदेल वंश, जो मध्य भारत में अपनी शक्ति और समृद्धि के लिए जाना जाता है, ने खजुराहो को अपनी राजधानी बनाया था और इसे कला और संस्कृति का केंद्र बनाने का काम भी चंदेल वंश के शासकों ने किया। खजुराहो में मूल रूप से 85 मंदिर बनाए गए जिनमें से आज केवल बीस से पच्चीस ही अच्छी स्थिति में हैं। इनका निर्माण काल लगभग 950 ईस्वी से 1150 ईस्वी के बीच माना गया है।  इस पर राज करने वाले प्रमुख शासकों में यशोवर्मन, धनगदेव और विद्याधर जैसे चंदेल शासकों ने इन मंदिरों के निर्माण को गति दी। खजुराहो के यह मंदिर सनातन और जैन धर्म के प्रतीक के रूप में निर्मित किए गए थे। इन मंदिरों का निर्माण उस समय हुआ, जब भारत में मध्यकालीन कला और वास्तुकला मानो अपने चरम पर थी।

चंदेल शासकों ने इन मंदिरों को न केवल धार्मिक स्थल के रूप में स्थापित किया बल्कि अपनी सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए भी बनवाया था। 13 वीं शताब्दी के पश्चात् खजुराहो का महत्व धीरे-धीरे कम होने लगा था। परंतु आज भी कई मंदिरों की वास्तुकलात्मक विशेषताएँ इस नागर शैली की वास्तुकला के उत्कृष्ट उदाहरण हैं। जो उत्तर भारत के मंदिरों में भी स्पष्ट रूप से प्रमुख रूप में है। मंदिरों की विशेषताएँ ये हैं की मंदिरों के शिखर ऊँचे और घुमावदार हैं, जो आकाश की ओर प्रगति का प्रतीक हैं।

मंदिरों की दीवारों पर उकेरी गईं और नक्काशी से निर्मित मूर्तियाँ बहुत ही जटिल और जीवंत हैं। ये मूर्तियाँ देवी-देवताओं, अप्सराओं, मैथुन और दैनिक जीवन के क्रियाकलापों को दर्शाती हैं। मंदिरों में गर्भगृह, मंडप और अर्धमंडप जैसे हिस्से भी हैं जो सनातन मंदिरों की पारंपरिक संरचना को दर्शाते हैं। ये मंदिर पूरी तरह बलुआ पत्थर से बनाए गए हैं। जो उनकी दीर्घायु और नक्काशी की जटिलता को संभव बनाता है।

खजुराहो की केवल कुछ परसेंट मूर्तियाँ ही कामुक हैं लेकिन ये सबसे अधिक चर्चित हैं। ये मूर्तियाँ दर्शन और मानव जीवन की समग्रता को दर्शाती हैं। मंदिरों की संरचना भूकंप-रोधी और पर्यावरण के बिल्कुल अनुकूल है, जो प्राचीन भारतीय इंजीनियरिंग की विकसित समझ को दर्शाती है। यदि हम इसके सांस्कृतिक और दार्शनिक महत्व के बारे में चर्चा करें तो खजुराहो के मंदिर केवल धार्मिक स्थल नहीं हैं,  वे भारतीय दर्शन, संस्कृति और जीवनशैली के प्रतीक हैं। खजुराहो की कामुक मूर्तियाँ तंत्र दर्शन से प्रेरणा प्राप्त हैं, जो आध्यात्मिकता और शारीरिक सुख को एक साथ जोड़ता है उसका युग्म बनाता है। ये सुन्दर मूर्तियाँ जीवन के सभी पहलुओं— जैसे प्रेम, काम, धर्म, और मोक्ष—को समान महत्व देती हैं।

इन मूर्तियाँ की खास बात यह है की यह कला प्राचीन भारत में यौनिकता के प्रति खुले दृष्टिकोण को दर्शाती हैं, जो आधुनिक समय में दुर्लभ हैं। अधिकांश मंदिर शिव, विष्णु, और अन्य सनातनी देवताओं को समर्पित हैं, जिनमें कंदरिया महादेव मंदिर और लक्ष्मण मंदिर प्रमुख हैं। कुछ मंदिर, जैसे पार्श्वनाथ मंदिर, जैन धर्म को समर्पित है, जो खजुराहो की धार्मिक सहिष्णुता को दर्शाते हुए नज़र आते हैं। इस खास जगह पर हमें सांस्कृतिक एकता, सनातन और जैन मंदिरों का एक साथ होना दिखाई देता है।

वास्तव में चंदेल वंश, काल के धार्मिक गठजोड़ की भावना को दर्शाता है। हालांकि खजुराहो के मंदिर तीन समूहों में बँटे हैं- पश्चिमी, पूर्वी, और दक्षिणी। यहाँ कुछ प्रमुख मंदिरों का वर्णन और है, जिसमें पहला कंदरिया महादेव मंदिर जिसकी  विशेषता यह है की यह खजुराहो का सबसे बड़ा और सबसे भव्य मंदिर है। जो भगवान शिव को समर्पित है। इसकी दीवारों पर 600 से अधिक मूर्तियाँ हैं, जिनमें अप्सराएँ, युद्ध के दृश्य और कामुक मूर्तियाँ शामिल हैं।

कंदरिया महादेव मंदिर- खजुराहो
कंदरिया महादेव मंदिर

मंदिर का शिखर 31 मीटर ऊँचा है और इसकी संरचना पूरी तरह नागर शैली का उत्कृष्ट उदाहरण है। लक्ष्मण मंदिर विशेषता का जिक्र करें तो भगवान विष्णु को समर्पित यह सबसे पुराने और प्राचीन मंदिरों में से एक है। इसमें वैष्णव मूर्तियों के साथ-साथ सामाजिक जीवन के नमूने भी हैं। इसका ऐतिहासिक महत्व और सुंदर प्रवेश द्वार, इस मंदिर को विशेष बनाते हैं।

यहाँ के पार्श्वनाथ मंदिर की विशेषता यह है कि यह मंदिर जैन तीर्थंकर पार्श्वनाथ को समर्पित है। मूर्तिकला में गैर-कामुक मूर्तियाँ अधिक हैं, जो जैन धर्म की सादगी को दर्शाती हुई दिखाई पड़ती हैं। यह अद्भुत स्थान जैन संस्कृति और कला का एक अनोखा उदाहरण है। मंदिर के प्रांगण में विश्वनाथ मंदिर के लिए भी जगह है, जिसकी विशेषता यह है कि यह शिव के नंदी मंदिर के साथ एकदम सटा हुआ है और एक महत्वपूर्ण मंदिर भी है। इसमें एक विशाल नंदी प्रतिमा और कुछ विशेष और जटिल मूर्तियाँ हैं। इसका शांत वातावरण और भव्य संरचना, वास्तव में पर्यटन के दृष्टिकोण से इसको एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाती है, जो अपनी विशेषताओं के कारण, विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करती है।

खजुराहो का अपना अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो देश के बड़े-बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है जिनमें दिल्ली, मुंबई और वाराणसी शामिल हैं। इसी के साथ नजदीकी रेलवे स्टेशन झाँसी (175 किमी) और सतना (117 किमी) हैं। खजुराहो भोपाल, जबलपुर, और मध्य प्रदेश के अन्य शहरों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह जुड़ा है। स्थानीय परिवहन में ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और साइकिल किराए पर उपलब्ध हो जाते हैं।

खजुराहो घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियाँ मतलब अक्टूबर-मार्च का मौसम है और यह पर्यटन के लिए अच्छा और आदर्श समय है। खजुराहो का नृत्य उत्सव भी सही समय है। यह सांस्कृतिक उत्सव फरवरी के महीने में मनाया जाता है। और यह उत्सव भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संगीत को दर्शाता है। जिसमें मंदिर एक सुन्दर बैकग्राउंड के रूप में काम करते हैं। खजुराहो का लाइट एंड साउंड शो, पश्चिमी मंदिर समूह में प्रत्येक शाम होने वाला यह शो, खजुराहो के इतिहास और कहानियों को जीवंत करता है। खजुराहो से 20 किमी. दूर एक प्राकृतिक झरना है, यह प्राकृतिक झरना एक शानदार पिकनिक स्पॉट भी है। यदि आप मंदिरों के अलावा प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं तो खजुराहो से पन्ना नेशनल पार्क की दूरी 25 किमी. है। यह पन्ना राष्ट्रीय अभ्यारण्य बाघों और अन्य वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है।

दाल बाफला, भुट्टे का कीस, और मिठाइयाँ जैसे मालपुआ आदि। राजा कैफे, बेला इटालिया और मध्य प्रदेश टूरिज्म के रेस्तराँ यहाँ खाने के सबसे अच्छे स्रोत हैं। स्ट्रीट फूड, चाट, समोसा और कचौड़ी की स्थानीय दुकानें भी यहाँ उपलब्ध हो जाती हैं।

दाल बाफला

खजुराहो की अनोखी और दुर्लभ विशेषताएँ ये हैं कि खजुराहो के मंदिर अपनी कुछ विशेषताओं के कारण विश्व में अनोखे और अलग हैं। खजुराहो की कामुक मूर्तियाँ न केवल शारीरिक सुख को, अपितु जीवन के सभी पहलुओं को संतुलित करने की भारतीय दर्शन की अवधारणा को प्रकट करती हैं।

यह मूर्तियाँ विश्व भर में कला और संस्कृति के विद्वानों के बीच बहस का विषय रही हैं, क्योंकि ये प्राचीन भारत की यौनिकता के प्रति उदारता को दर्शाती हैं। मंदिरों की दीवारों पर हजारों मूर्तियाँ बनी हुई हैं, जिनमें प्रत्येक की अपनी एक कहानी है। 1000 साल बाद भी ये मंदिर अपनी मूल संरचना और सुंदरता को ज्यों का त्यों बनाए रखे हुए हैं। मंदिरों का डिज़ाइन गर्म जलवायु में ठंडक प्रदान करता है, जो प्राचीन इंजीनियरिंग की उत्कृष्टता को बताता है।

इन मंदिरों की एक और खास बात है, ये मंदिर सभी धर्मों के प्रति सम्मान और एकता को दर्शाते हैं। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि मंदिरों का निर्माण खगोलीय घटनाओं, जैसे संक्रांति और विषुव, के साथ संरेखित है। वैसे यह एक बहस का विषय है। प्राचीन समय में मंदिर परिसरों में जल संरक्षण प्रणालियाँ थीं, जो प्राचीन भारत की वैज्ञानिक समझ को और पैना बनाती हैं। मौसम और बदलते समय की मार से कुछ मंदिरों की मूर्तियाँ क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इसका कारण यह है की बढ़ते पर्यटकों की संख्या मंदिरों के रखरखाव को चुनौतीपूर्ण बनाती है।

यूनेस्को विश्व धरोहर की स्थिति ने खजुराहो के संरक्षण में महत्वपूर्ण और कारगर योगदान दिया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के सहयोग से नियमित रूप से मंदिरों की मरम्मत और रखरखाव होता रहता है। साथ ही, स्थानीय लोग और उनके संगठन मंदिरों की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए और इसे बचाए रखने के लिए काम करते हैं।

खजुराहो

खजुराहो की इस यात्रा को यादगार और रोमांचक बनाने के लिए कुछ सुझाव पेश हैं- जैसे यदि आप यहाँ अनजान हैं और अच्छे से इस मंदिर को समझना चाहते हैं तो आप गाइड लें, एक प्रशिक्षित गाइड जो मूर्तियों और इतिहास को बेहतर ढंग से समझाने में मदद करेगा। सुबह का समय मंदिरों के दर्शन के लिए सबसे अच्छा है, क्योंकि इस समय मौसम ठंडा और शांत होता है। इसलिए सुबह-सुबह आपको इसे देखने के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए। कुछ नई और स्थानीय चीजें देखने के लिए खजुराहो नृत्य उत्सव और स्थानीय बाजारों में समय बिताएँ। अंत में हम आपसे यही कहना चाहते हैं कि मंदिरों में फोटोग्राफी और व्यवहार के नियमों का पालन करें

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल