Destination Travel

कर्नाटक के कोडागु जिले में स्थित है भारत का सैंतीसवां टाइगर रिजर्व

फॉउना (Fauna in Nagarhole National Park)

नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रकार के फॉउना (Fauna) निवास करते है। यहाँ पाए जाने वाले मैमल्स में भारतीय एलीफैंट (Indian Elephant), बंगाल टाइगर (Bengal Tiger), भारतीय तेंदुआ (Indian Leopard), गौर (Gaur), बार्किंग डियर (Barking Deer), सांभर (Sambar), ढोल (Dhole), भारतीय सियार (Indian Jackal), चार-सींग वाला मृग (Four-Horned Antelope), चीतल (Chital), रेड जायंट फ्लाइंग गिलहरी (Red Giant Flying Squirrel), ग्रे लंगूर (Gray Langur), स्लॉथ बियर (Sloth Bear), बोनेट मैकाक (Bonnet Macaque), इंडियन जायंट फ्लाइंग गिलहरी (Indian Giant Flying Squirrel), एशियाई पाम सिवेट (Asian Palm Civet), रेड स्लेंडर लोरिस (Red Slender Loris), जंगली सुअर (Wild Boar), भारतीय विशाल गिलहरी (Indian Giant Squirrel), यूरेशियन ओटर (Eurasian Otter), भारतीय भूरा नेवला (Indian Brown Mongoose), स्मॉल इंडियन सिवेट (Small Indian Civet), तेंदुआ बिल्ली (Leopard Cat), भारतीय खरगोश (Indian Hare), भारतीय कलगी साही (Indian Crested Porcupine), इंडियन पैंगोलिन (Indian Pangolin), धारीदार गर्दन वाला नेवला (Stripe-Necked Mongoose), जंगली बिल्ली (Wild Cat), इंडियन ग्रे नेवला (Indian Grey Mongoose) और इंडियन स्पॉटेड हेवरोटेन (Indian Spotted Hevrotain) शामिल है।

फ्लोरा (Flora in Nagarhole National Park)

अगर बात की जाए नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान के फ्लोरा की तो, यहाँ पेड़ों की अनेक प्रजातियाँ पायी जाती हैं जिनमे से कुछ प्रमुख निम्नलिखित है- टीक (Teak), शीशम (Rosewood), चंदन (Sandalwood), आंवला (Indian Gooseberry), बीचवुड (Beachwood), एक्सलवुड (Axlewood), गोल्डन शॉवर (Golden Shower), सिल्वर ओक (Silver Oak), गुच्छेदार बांस (Clumped bamboo) और भारतीय किनो (Indian Kino) शामिल है।

बेस्ट टाइम टू विजिट नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान (Best time to visit Nagarhole National Park)

अगर आप नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान आने की चाह रख रहे है तो आप समर (Summer) में आने से बचें क्योंकि समर में यहाँ बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है। आप यहाँ ठण्ड के महीनों (नवंबर से मार्च) में आने की कोशिश करें क्योंकि इस समय यह की परिस्थितियां सम रहती हैं और आपको यहाँ ज्यादा से ज्यादा जानवर देखने को मिलेंगे।

कैसे पहुंचे नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Nagarhole National Park)?

  • सड़क मार्ग- नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान सड़क मार्ग द्वारा बंगलुरु और मैसूर से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
  • रेल मार्ग- इस नेशनल पार्क के पास में रेलवे स्टेशन है- मैसूर (90 किमी) जहाँ से आप टैक्सी या बस लेकर नागरहोल नेशनल पार्क पहुंच सकते है।
  • हवाई मार्ग- इस नेशनल पार्क का निकटम एयरपोर्ट बैंगलोर (240 किमी) में है।

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल