Destination Travel

तमिलनाडु के कोयंबटूर और तिरुपुर जिलों में स्थित है अन्नामलाई राष्ट्रीय उद्यान

  • 0 Comments

अन्नामलाई राष्ट्रीय उद्यान (Annamalai National Park) जिसे इंदिरा गाँधी नेशनल पार्क भी कहा जाता है, तमिलनाडु के कोयम्बटूर और तिरुपुर जिले में स्थित है। यह नेशनल पार्क अन्नामलाई के पहाड़ियों में अवस्थित है। अन्नामलाई नेशनल पार्क लगभग 108 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी स्थापना 1976 में हुई थी। सर्वप्रथम, 1974 में अन्नामलाई वन्यजीव अभ्यारण्य बनाया गया। इसके पश्चात, 1976 में इसे एक नेशनल पार्क घोषित कर दिया। प्रोजेक्ट टाइगर के तहत 2008 में इंदिरा गाँधी वन्यजीव अभ्यारण्य (IGWS) को एक टाइगर रिजर्व बना दिया गया। इस राष्ट्रीय उद्यान में चार नदियां बहती है जो अपंबर, अलियार, चिन्नार और कदंबरई है। अन्नामलाई नेशनल पार्क में फॉउना (Fauna in Annamalai National Park) अन्नामलाई राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रकार के फॉउना (Fauna) निवास करते हैं। यहाँ पाए जाने वाले जीवों में बंगाल टाइगर (Bengal Tiger), भारतीय हाथी (Indian Elephant), भारतीय तेंदुआ (Indian Leopard), ढोल (Dhol), नीलगिरि तहर (Nilgiri Tahr), लायन-टेल्ड मकाक (Lion-tailed Macaque), भारतीय भूरा नेवला (Indian Brown Mongoose), गौर (Gaur), मालाबार स्पाइनी डोरमाउस (Malabar Spiny Dormouse), नीलगिरि लंगूर (Nilgiri Langur), रस्टी-स्पॉटेड कैट (Rusty-spotted Cat), सांभर (Sambar), स्लॉथ भालू (Sloth Bear), भारतीय विशाल गिलहरी (Indian Giant Squirrel) आदि शामिल है। इसके अलावा यहाँ भारतीय पैंगोलिन (Indian Pangolin), गोल्डन सियार (Golden Jackal), लेपर्ड कैट (Leopard Cat), वाइल्ड कैट (Wild Cat), चीतल (Chital), भारतीय मंटजैक (Indian Muntjac), भारतीय चित्तीदार शेवरोटेन (Indian Spotted Chevrotain), जंगली सूअर (Wild Boar), ग्रे लंगूर (Grey Langur), बोनट मकाक (Bonnet Macaque), एशियाई पाम सिवेट (Asian Palm Civet), छोटा भारतीय सिवेट (Small Indian Civet), भारतीय ग्रे नेवला (Indian Grey Mongoose), धारीदार गर्दन वाला नेवला (Striped-necked Mongoose), सुर्ख नेवला (Ruddy Mongoose) भी पाए जाते है। अन्नामलाई नेशनल पार्क में फ्लोरा (Flora in Annamalai National Park) अगर बात की जाए अन्नामलाई नेशनल पार्क के फ्लोरा की तो, यहाँ पाए जाने वाले पेड़ों की कुछ प्रमुख प्रजातियाँ में होपिया परविफ्लोरा (Hopia Parviflora), मेसुआ फेरिया (Messua Ferrea), कैलोफिलम टोमेंटोसम (Calophyllum Tomentosum), एवोडिया मेलियाफोलिया (Evodia Melliafolia), वेटेरिया इंडिका (Vetaria Indica), कुलेनिया एक्सेलसा (Cullenia Excelsa), मैंगीफेरा इंडिका (Mangifera Indica), एल्सटोनिया स्कॉलरिस (Alstonia Scholaris), माचिलस मैक्रान्था (Machilus Macrantha), ऐलेन्थस (Ailanthus), बॉम्बैक्स सीइबा (Bombax Ceiba), यूकेलिप्टस ग्रैंडिस (Eucalyptus Grandis) और पोडोकार्पस वालिचियानस (Podocarpus Wallichianus) शामिल है। बेस्ट टाइम टू विजिट अन्नामलाई नेशनल पार्क (Best time to visit Annamalai National Park) अगर आप अन्नामलाई राष्ट्रीय उद्यान आने की चाह रख रहे है तो आप समर (Summer) में आने से बचें क्योंकि समर में यहाँ बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है। आप यहाँ ठण्ड के महीनों (अक्टूबर से मई) में आने की कोशिश करें क्योंकि इस समय यहाँ का मौसम सुहाना और परिस्थितियां सम रहती हैं और आपको यहाँ ज्यादा से ज्यादा जानवर देखने को मिलेंगे। कैसे पहुंचे अन्नामलाई राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Annamalai National Park)?

Destination Travel

Tadoba National Park-चंद्रपुर जिले में स्थित है महाराष्ट्र का सबसे बड़ा और पुराना राष्ट्रीय उद्यान

  • 0 Comments

ताडोबा अंधेरी राष्ट्रीय उद्यान (Tadoba National Park) महाराष्ट्र का सबसे बड़ा और पुराना नेशनल पार्क है जो, चंद्रपुर जिले में स्थित है। यह नेशनल पार्क ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान और अंधेरी वन्यजीव अभ्यारण्य का सम्मलित रूप है। ताडोबा नेशनल पार्क लगभग 625 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी स्थापना 1955 में हुई थी। सर्वप्रथम, ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान को 1955 में नेशनल पार्क बनाया गया था। इसके पश्चात 2008 में अंधेरी वन्यजीव अभ्यारण्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद 1995 में इन दोनों को मर्ज कर दिया गया। ताडोबा और अंधेरी के जंगलों में रहने वाले जनजातियों द्वारा ताडोबा या तरु भगवान की पूजा की जाती है। और इसी भगवान के नाम पर इस राष्ट्रीय उद्यान का नामकरण हुआ है अंधेरी वन्य जीव अभ्यारण का नाम अंधेरी नदी के नाम पर रखा गया है। फॉउना (Fauna in Tadoba National Park) ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रकार के फॉउना (Fauna) निवास करते हैं। यहाँ पाए जाने वाले जीवों में बंगाल टाइगर (Bengal Tiger), भारतीय तेंदुआ (Indian Leopard), स्लॉथ भालू (Sloth Bear), गौर (Gaur), सांभर (Sambar), ढोल (Dhole), स्मॉल इंडियन सिवेट (Small Indian Civet), नीलगाय (Nilgai), वाइल्ड कैट्स (Wild Cats), चौसिंगा (Chausingha), बार्किंग डियर (Barking Deer), चीतल (Chital), हनी बैजर (Honey Badger), ग्रे -हेडेड फिश ईगल (Grey-headed Fish Eagle), क्रेस्टेड सर्पेंट ईगल (Crested Serpent Eagle), चेंजेबल हॉक-ईगल (Changeable Hawk-Eagle), इंडियन पिटा (Indian Pitta), क्रेस्टेड ट्रीस्विफ्ट (Crested Treeswift), स्टोन कर्लेव (Stone Curlew), ब्लैक-नेप्ड ब्लू फ्लाईकैचर (Black-naped Blue Flycatcher), पैराडाइज फ्लाईकैचर (Paradise Flycatcher), क्रेस्टेड हनी बज़र्ड (Crested Honey Buzzard), ब्रॉन्ज-विंग्ड जैकाना (Bronze-winged Jacana), लेसर गोल्डनबैक्ड वुडपेकर (Lesser Goldenbacked Woodpecker), ऑरेंज-हेडेड थ्रश (Orange-headed Thrush), भारतीय मोर (Indian Peacock), मॉर्मन (Mormon), मोनार्क (Monarch), स्वोर्डटेल (Swordtail), मार्श मगरमच्छ (Marsh Crocodile), भारतीय मॉनिटर टेरापिंस (Indian Monitor Terrapins), इंडियन पाइथन (Indian Python), भारतीय स्टार कछुआ (Indian Star Tortoise), इंडियन कोबरा (Indian Cobra) और रसेल वाइपर (Russell’s Viper) शामिल है। फ्लोरा (Flora in Tadoba National Park) अगर बात की जाए ताडोबा नेशनल पार्क के फ्लोरा की तो, यहाँ पायी जाने वाली वन की प्रजाति दक्षिणी उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती है। यहाँ पाए जाने वाले वृक्षों की प्रजातियों में सागौन (Teak), क्रोकोडाइल बार्क (Crocodile Bark), बीजा (Beeja), हल्द (Hald), तेंदू (Tendu), सेमल (Semal), सलाई (Salai), बहेड़ा (Bahera), हिरदा (Hirda), कराया गोंद (Karaya Gum), फ्लेम-ऑफ-द-फॉरेस्ट (Flame-of-the-Forest), क्रेप मर्टल (Crape Myrtle), लानिया कोरोमंडेलिका (Lania coromandelica), एक्सलवुड (Axlewood), अर्जुन (Arjun) और ब्लैक प्लम (Black Plum) शामिल हैं। बेस्ट टाइम टू विजिट ताडोबा नेशनल पार्क (Best time to visit Tadoba National Park) यदि आप ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान घूमने जाना चाहते है तो समर (Summer) के समय यहाँ जाना के प्लानिंग से बचे। इसका कारण यह है कि इस अवधि में यहाँ बहुत गर्मी होती है जिसके कारण आप इस नेशनल पार्क में अच्छी तरह से नहीं घूम पाएंगे। यदि आप गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान को अच्छी तरह से एक्सप्लोर करना चाहते है तो आप यहाँ ठंड के महीनों (नवंबर से मार्च) में आ सकते है। कैसे पहुंचे ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Tadoba National Park)?

Destination Travel

कर्नाटक के कोडागु जिले में स्थित है भारत का सैंतीसवां टाइगर रिजर्व

  • 0 Comments

नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान (Nagarhole National Park) जिसे राजीव गांधी नेशनल पार्क कहा जाता है, कर्नाटक के कोडागु और मैसूर जिले में स्थित है। नागरहोल नेशनल पार्क लगभग 643 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी स्थापना 1988 में हुई थी। सर्वप्रथम, इसको 1955 में वन्य जीव अभयारण्य घोषित किया गया था। इसके पश्चात को इसे 1988 में नेशनल पार्क बना दिया गया। 1999 में इस राष्ट्रीय उद्यान को प्रोजेक्ट टाइगर के तहत भारत का सैंतीसवां टाइगर रिजर्व बना दिया गया। इस नेशनल पार्क के नजदीक में ही बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान और मुदुमलै राष्ट्रीय उद्यान अवस्थित है। नागरहोल नदी इस नेशनल पार्क के बीचों-बीच बहती है और कबीनी नदी से जाकर मिलती है। नागरहोल नेशनल पार्क उन गिने-चुने उद्यानों में से एक है जहाँ एशियाई हाथी (Asian Elephant) पाए जाते हैं। फॉउना (Fauna in Nagarhole National Park) नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रकार के फॉउना (Fauna) निवास करते है। यहाँ पाए जाने वाले मैमल्स में भारतीय एलीफैंट (Indian Elephant), बंगाल टाइगर (Bengal Tiger), भारतीय तेंदुआ (Indian Leopard), गौर (Gaur), बार्किंग डियर (Barking Deer), सांभर (Sambar), ढोल (Dhole), भारतीय सियार (Indian Jackal), चार-सींग वाला मृग (Four-Horned Antelope), चीतल (Chital), रेड जायंट फ्लाइंग गिलहरी (Red Giant Flying Squirrel), ग्रे लंगूर (Gray Langur), स्लॉथ बियर (Sloth Bear), बोनेट मैकाक (Bonnet Macaque), इंडियन जायंट फ्लाइंग गिलहरी (Indian Giant Flying Squirrel), एशियाई पाम सिवेट (Asian Palm Civet), रेड स्लेंडर लोरिस (Red Slender Loris), जंगली सुअर (Wild Boar), भारतीय विशाल गिलहरी (Indian Giant Squirrel), यूरेशियन ओटर (Eurasian Otter), भारतीय भूरा नेवला (Indian Brown Mongoose), स्मॉल इंडियन सिवेट (Small Indian Civet), तेंदुआ बिल्ली (Leopard Cat), भारतीय खरगोश (Indian Hare), भारतीय कलगी साही (Indian Crested Porcupine), इंडियन पैंगोलिन (Indian Pangolin), धारीदार गर्दन वाला नेवला (Stripe-Necked Mongoose), जंगली बिल्ली (Wild Cat), इंडियन ग्रे नेवला (Indian Grey Mongoose) और इंडियन स्पॉटेड हेवरोटेन (Indian Spotted Hevrotain) शामिल है। फ्लोरा (Flora in Nagarhole National Park) अगर बात की जाए नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान के फ्लोरा की तो, यहाँ पेड़ों की अनेक प्रजातियाँ पायी जाती हैं जिनमे से कुछ प्रमुख निम्नलिखित है- टीक (Teak), शीशम (Rosewood), चंदन (Sandalwood), आंवला (Indian Gooseberry), बीचवुड (Beachwood), एक्सलवुड (Axlewood), गोल्डन शॉवर (Golden Shower), सिल्वर ओक (Silver Oak), गुच्छेदार बांस (Clumped bamboo) और भारतीय किनो (Indian Kino) शामिल है। बेस्ट टाइम टू विजिट नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान (Best time to visit Nagarhole National Park) अगर आप नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान आने की चाह रख रहे है तो आप समर (Summer) में आने से बचें क्योंकि समर में यहाँ बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है। आप यहाँ ठण्ड के महीनों (नवंबर से मार्च) में आने की कोशिश करें क्योंकि इस समय यह की परिस्थितियां सम रहती हैं और आपको यहाँ ज्यादा से ज्यादा जानवर देखने को मिलेंगे। कैसे पहुंचे नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Nagarhole National Park)?

Destination Travel

15 Best National Parks of India

  • 0 Comments

बरसात का सीजन खत्म हो गया है और धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगा है, ऐसे में नेशनल पार्क्स भी जंगल सफारी और टूर के लिए खुल गए हैं। अगर आप अभी किसी अच्छे से वीकेंड टूर की प्लानिंग कर रहे हैं तो जंगल सफारी और टूर आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। आज के फाइव कलर्स आफ ट्रैवल के इस ब्लॉग में हम आपको बताने वाले हैं भारत के कुछ चुनिंदा नेशनल पार्क्स के बारे में, जहां आप अच्छे से बायोडायवर्सिटी को एक्सप्लोर कर सकते हैं और अपना वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं। 1. पेरियार नेशनल पार्क (Periyar National Park) पेरियार नेशनल पार्क 350 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ एक ऐसा नेशनल पार्क है जो हाथियों और बाघों के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है। पेरियार नेशनल पार्क को दो नदियों का पानी उपलब्ध होता है। जिसमें से पहली नदी का नाम है पेरियार और दूसरी नदी का नाम है पांबा। यह नेशनल पार्क 1934 में नीली कक्कांपेट्टी गेम सेंचुरी के नाम से स्थापित किया गया था। इस नेशनल पार्क का नाम 1950 में बदलकर पेरियार वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी रखा गया। इस पार्क के देखरेख का काम डिपार्मेंट आफ फॉरेस्ट एंड वाइल्डलाइफ केरल और साथ ही गवर्नमेंट आफ इंडिया द्वारा संभाला जाता है। 2. गिर राष्ट्रीय उद्यान (Gir National Park) चारों तरफ घने जंगल और स्वतंत्र रूप से बिना किसी डर के घूम रहे बब्बर शेर, गुजरात के सोमनाथ जिले में स्थित गिर नेशनल पार्क की पहचान हैं। यहां मैमल्स (mammals) के 38 प्रजाति पक्षियों (birds) के 300 से अधिक प्रजाति रेप्टाइल्स (reptiles) के साथ इस प्रजाति और इनसेक्टस (insects) के 2,000 से भी ज्यादा प्रजाति पाए जाते हैं। यह नेशनल पार्क सिर्फ जानवरों के लिए नहीं बल्कि यहां पाए जाने वाले पौधों के विविधता के लिए भी मशहूर है। 3. दुधवा नेशनल पार्क (Dudhwa National Park) दुधवा नेशनल पार्क उत्तर प्रदेश का सबसे प्रमुख नेशनल पार्क है। यह राष्ट्रीय उद्यान 490 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस उद्यान की स्थापना 1977 में हुई थी। इस राष्ट्रीय उद्यान का उद्देश्य बारहसिंघा का संरक्षण करना है। यहां पर बाघ, बारहसिंघा, सुस्त भालू, एक सींग वाले गैंडे और 400 से अधिक पक्षी प्रजातियों के साथ, एक वन्यजीव हॉटस्पॉट है। सुहेली नदी और मोहाना नदी इस उद्यान की जीवन रेखा का कार्य करती है। इन नदियों में गंगेटिक डॉल्फिन भी निवास करती है। 4. बांधवगढ़ नेशनल पार्क (Bandhavgarh National Park) मध्य प्रदेश के विंध्याचल पर्वत में स्थित बांधवगढ़ नेशनल पार्क अपने बाघों के लिए प्रसिद्ध है। बांधवगढ़ नेशनल पार्क में इन बाघों को देखने के लिए दुनिया के अलग-अलग कोने से साल भर में लगभग 50,000 से भी ज्यादा पर्यटक आते हैं और जंगल सफारी के जरिए बाघों की खोज में निकल जाते हैं। बांधवगढ़ नेशनल पार्क लगभग 105 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस नेशनल पार्क में बाघ के अलावा कई अन्य प्रकार के स्तनधारी जीव भी पाए जाते हैं। जिनमें तेंदुआ, भेड़िया, सियार, हिरण, भालू, लंगूर, बंदर, जंगली सूअर, जंगली कुत्ते, लोथल बीयर और चीतल जैसे जीव प्रमुख है। वर्तमान समय में बांधवगढ़ नेशनल पार्क में 165 बाघ अपना जीवन यापन कर रहे हैं। 5. सुंदरवन नेशनल पार्क (Sundarban National Park) सुंदरवन नेशनल पार्क विश्व के सबसे बड़े डेल्टाई क्षेत्र (सुंदरवन डेल्टा) में स्थित है। यह नेशनल पार्क अपने रॉयल बंगाल टाइगरों (Royal Bengal Tigers) के लिए प्रसिद्ध है। यह नेशनल पार्क लगभग 1330 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।सर्वप्रथम सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान को 1973 में मूल सुंदरवन बाघ रिज़र्व क्षेत्र का कोर क्षेत्र के रूप में जाना जाता था। इसके पश्चात 1977 में इसे वन्य जीव अभयारण्य घोषित किया गया। तथा बाद में 4 मई 1984 को इसे नेशनल पार्क का दर्जा दे दिया गया। सुंदरवन नेशनल पार्क में रॉयल बंगाल टाइगरों के अलावा भी कई प्रकार के वन्य जीव निवास करते है जिनमे बर्ड्स (Birds), रेप्टाइल्स (Reptiles) और इनवर्टेब्रेट्स (Invertebrates) शामिल है। इसके अलावा यहाँ साल्ट वाटर (Salt Water) में रहने वाले मगरमच्छ भी पाए जाते है। 6. मानस नेशनल पार्क (Manas National Park) असम के मानस नदी के तट पर स्थित मानस नेशनल पार्क भारत और भूटान दोनों हीं देश में फैला हुआ है। मानस नदी भारत और भूटान के बॉर्डर पर बहती है, जिसके दोनों ओर घने जंगल बसे हैं। भारत में इस जंगल के भूभाग को मानस नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता हैं। वहीं भूटान में फैले जंगल के क्षेत्र को रॉयल मानस नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता है। मानस नेशनल पार्क में वाइल्डलाइफ की बहुत सारी प्रजातियां आपको देखने को मिलेंगी। असम का यह मानस नेशनल पार्क पर्यटकों के बीच बहुत ज्यादा पॉपुलर नहीं है लेकिन इसे भी यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट की सूची में स्थान दिया गया है। लगभग 500 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ यह नेशनल पार्क भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित असम का प्रमुख नेशनल पार्क है। 7. पेंच नेशनल पार्क (Pench National Park) पेंच नेशनल पार्क मध्य प्रदेश का एक प्रमुख नेशनल पार्क है। यह राष्ट्रीय उद्यान 758 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस उद्यान की स्थापना 1975 में हुई थी। यहां पर पीफोल, कोपीजेन्ट, रेड जंगल फोल, रेड वेन्टेड बुलबुल, बेस्ट डबारबेट, क्रीमसन, मेंगपाई राबिन, रॉकेट टेल डोगों, व्हिस्टल टील, लेसर आदि पक्षियों की प्रजातियों के साथ, एक वन्यजीव हॉटस्पॉट है। पेंच नदी इस उद्यान को दो भागों में बाँटती है। पेंच टाइगर रिज़र्व को भारत का सर्वश्रेष्ठ टाइगर रिज़र्व होने का गौरव प्राप्त है। रुडयार्ड किपलिंग की प्रसिद्ध कहानियों में से एक ‘द जंगल बुक’ इसी पार्क पर आधारित है। 8. राजाजी नेशनल पार्क (Rajaji National Park) उत्तराखंड राज्य के देहरादून और हरिद्वार में स्थित राजाजी नेशनल पार्क का क्षेत्रफल 820.5 वर्ग किलोमीटर है। हाथियों, तेंदुओं, बाघों और हिरनों जैसे जानवरों को अपने में पनाह देने वाला यह पार्क पर्यटकों के मन को भी काफी लुभाता है। सुहाने मौसम, हरे भरे पेड़ और पहाड़ियों के बीच खुले में घूम रहे जानवर को देखना अपने आप में ही अविस्मरणीय दृश्य होता है। 9. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (Great Himalayan National Park) ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (GHNP) पर्यटकों की मनपसंद जगहों में से एक हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। यह नेशनल