Destination Travel

कुम्भे वॉटरफॉल : सह्याद्री की पहाड़ियों में बहता हुआ खूबसूरत झरना

सह्याद्री की पहाड़ियों की असीम खूबसूरती दुनिया भर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। पहाड़ियों की श्रृंखला में खतरनाक ट्रैकिंग डेस्टिनेशंस के साथ-साथ कुछ ऐतिहासिक किले और कई सारे प्राकृतिक झरने भी हैं जो पर्यटकों के मनमोहन में सक्षम है। यहां एडवेंचर टूरिज्म से लेकर रिलिजियस टूरिज्म तक के लिए हर तरह के पर्यटन स्थल मौजूद हैं। आज के इस ब्लॉग में मैं सह्याद्री के इन्हीं पहाड़ियों को चीर कर बहने वाली एक खूबसूरत झरने के बारे में बताने वाली हूंँ जिसका नाम है कुम्भे वॉटरफॉल।

कैसे पहुँचे (How to reach)?

सह्याद्री की पहाड़ियों में बहता कुम्भे वॉटरफॉल महाराष्ट्र के मानगांव में स्थित है। जवाब मानगांव से छोटे पगडंडियों के जरिए इस झरने की ओर कदम बढ़ाएंगे तो दूर से ही आपके कानों में इस झरने की कौतुहलता घुलने लगेगी। मानगांव पहुंचने के लिए आप अगर बाय रोड जाना चाहते हैं तो मानगांव बस स्टॉप तक बस की सुविधा उपलब्ध हो जाती है। वहीं अगर वाया ट्रेन मानगांव पहुंचाना चाहते हैं तो मानगांव में एक रेलवे स्टेशन भी है। जिसका नाम मानगांव रेलवे स्टेशन है। हवाई हवाई रूट के जरिए ट्रेवल करने के शौकीन लोगों के लिए कुम्भे वॉटरफॉल से सबसे नजदीकी हवाई अड्डा पुणे हवाई अड्डा है। जो कुम्भे वॉटरफॉल से लगभग 126 किलोमीटर दूर स्थित है और यह एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

कुम्भे वॉटरफॉल के इस असीम खूबसूरती को देखने के लिए दुनिया भर के अलग-अलग कोने से पर्यटक यहां घूमने आते हैं। यहां अक्सर लोग पिकनिक मनाने, ट्रैकिंग करने और कैंप लगाने के लिए आते हैं। अगर आप नेचर को पसंद करने वाले हैं तो आपको यह जगह बहुत ही पसंद आने वाला है। नेचर फोटोग्राफी करने वाले लोगों के लिए भी कुम्भे वॉटरफॉल एक बेहतरीन फोटोग्राफी डेस्टिनेशन है। जहां से वह प्रकृति की खूबसूरती को बहुत ही बेहतरीन तरीके से अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।

कुम्भे वॉटरफॉल जाने का सबसे सही समय (Best time to visit Kumbhe Waterfall)?

वैसे तो कुम्भे वॉटरफॉल्स घूमने कभी भी जा सकते हैं, लेकिन यहां जाने का सबसे सही समय मानसून का होता है। क्योंकि इस समय वॉटरफॉल में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। साथ ही इस समय आसपास ग्रीनरी भी देखने को मिलता है। जिसके कारण वॉटरफॉल की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। मानसून में झरने में पानी की मात्रा बढ़ जाने के कारण झरना और भी तेज गति से आगे बढ़ता है। जब आप पहाड़ियों के बीच से झरने को बहता हुआ देखेंगे तो यकीन मानिए इसकी खूबसूरती देखकर कुछ पल के लिए आपको भी ऐसा ही लगेगा कि जैसे इससे खूबसूरत और क्या हीं हो सकता है?

बड़े शहरों के शोर शराबे से दूर प्रकृति की गोद में बहते हुए इस झरने के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। इस वजह से  यहां ज्यादा लोगों की आवाजाही नहीं होती है। यही वजह है कि यहां आप बहुत ही शांत माहौल में पिकनिक मना सकते हैं। अगर आप कुछ समय के लिए अपने काम से ब्रेक लेकर किसी प्राकृतिक पर्यटन स्थल को घूमना चाहते हैं तो कुम्भे वॉटरफॉल इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि यहां आपकी प्राइवेसी में दखल देने वाला कोई नहीं होता है। आप बहुत ही आराम से यहां अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं। साथ ही ट्रैकिंग और कैंपिंग के जरिए आप अपनी छुट्टी को और भी ज्यादा रोमांचक बना सकते हैं।

admin

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल