Lifestyle Travel

Rage Booking Trend: ऑफिस स्ट्रेस से परेशान युवा गुस्से में कर रहे ट्रैवल बुकिंग

  • 0 Comments

गुस्से में टिकट बुक कर रहे युवा, ट्रैवल बना मेंटल थेरेपी ऑफिस का प्रेशर, खत्म न होने वाली मीटिंग्स और डेडलाइन्स — इसी तनाव के बीच आज की युवा पीढ़ी एक अनोखा तरीका अपना रही है।नाम है ‘Rage Booking’। यानी गुस्से और झुंझलाहट में अचानक ट्रैवल टिकट बुक कर देना। भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में यह ट्रेंड Gen Z और मिलेनियल्स के बीच तेजी से फैल रहा है। क्या है Rage Booking? रेज बुकिंग का मतलब है —गुस्से, झुंझलाहट या मानसिक थकान के एक झटके में कहीं घूमने की टिकट बुक कर देना। इसमें कोई लंबी प्लानिंग नहीं होती। न छुट्टियों की लिस्ट, न बजट का हिसाब — बस ऑफिस की टेंशन सिर चढ़ी और मोबाइल पर फ्लाइट या ट्रेन की टिकट बुक हो गई।अक्सर लोग हिल स्टेशन, बीच डेस्टिनेशन या किसी शांत शहर को चुनते हैं, ताकि तुरंत मानसिक राहत मिल सके। कहां से आया ये अजीब ट्रेंड? इस ट्रेंड की पहचान पहली बार अमेरिका की ट्रैवल इंश्योरेंस कंपनी Fay Travel के एक सर्वे में हुई।रिपोर्ट के मुताबिक,👉 हर तीन में से एक कर्मचारी ऑफिस बर्नआउट से बचने के लिए अचानक ट्रैवल प्लान कर रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया और इंटरनेशनल मीडिया में ‘Rage Booking’मेंटल हेल्थ + लाइफस्टाइल ट्रेंड के तौर पर वायरल हो गया। Gen Z अचानक ट्रिप पर क्यों निकल पड़ रही है? युवाओं का मानना है कि अचानक ट्रिप बुक करना उन्हें यह एहसास देता है —“कम से कम इस फैसले पर मेरा कंट्रोल है।” रात 3 बजे क्यों बुक हो रही हैं टिकटें? ट्रैवल इंडस्ट्री के आंकड़े बताते हैं किभारत में लास्ट-मिनट बुकिंग्स तेजी से बढ़ी हैं।कई टिकट रात 3–4 बजे के बीच बुक की जा रही हैं —जब लोग या तो नींद नहीं ले पा रहे होते या अगले दिन के काम की टेंशन में होते हैं। क्या Rage Booking सच में तनाव खत्म करता है? एक्सपर्ट्स का कहना है कि Rage Booking तुरंत सुकून जरूर देता है, लेकिनयह स्थायी इलाज नहीं है। अगर ऑफिस की असली समस्या जस की तस रही, तो छुट्टी खत्म होते ही वही स्ट्रेस दोबारा लौट आता है। ट्रेंड या खतरे की घंटी? Rage Booking इस बात का संकेत है किआज की युवा पीढ़ी मेंटल हेल्थ को लेकर पहले से ज्यादा सचेत हो रही है। लेकिन साथ ही यह भी बताता है कि ऑफिस कल्चर और वर्क प्रेशर युवाओं को कितनी तेजी से थका रहा है। एक लाइन में समझिए Rage Booking = ऑफिस की टेंशन + गुस्सा + अचानक ट्रैवल टिकट और यही फॉर्मूला आज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

Culture Rajasthan Villages

राजस्थान के इस गाँव में कैंपिंग और बर्ड वॉचिंग का बढ़ा क्रेज, Badopal बना सर्दियों का नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन

  • 0 Comments

हनुमानगढ़ के बड़ोपल गांव में बने 30 से ज्यादा अस्थायी टापू, कैंपिंग और बर्ड वॉचिंग का बढ़ा क्रेज हनुमानगढ़, राजस्थान की पहचान अब सिर्फ रेगिस्तान तक सीमित नहीं रही। हनुमानगढ़ जिले का बड़ोपल गांव इन दिनों प्रकृति के एक अनोखे नज़ारे के कारण चर्चा में है। बरसात के बाद जब क्षेत्र में जमा पानी धीरे-धीरे सूखता है, तो रेत और पानी के मेल से कई अस्थायी टापू उभर आते हैं। यही टापू अब पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन चुके हैं। Badopal Lake बरसात के बाद उभरे प्राकृतिक टापू स्थानीय जानकारी के अनुसार, बड़ोपल और उसके आसपास के इलाके में अब तक 30 से अधिक प्राकृतिक टापू बन चुके हैं। चारों ओर पानी से घिरे ये टापू देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। सर्दियों के मौसम में यहां का नज़ारा और भी मनमोहक हो जाता है, जिसके चलते पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। Badopal Lake-कैंपिंग और बोटिंग के लिए उमड़ रही भीड़ इन दिनों बड़ोपल गांव कैंपिंग, बोटिंग और नेचर टूरिज्म के लिए उभरता हुआ हॉटस्पॉट बन गया है। खासकर सर्द मौसम में बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं और टापुओं पर कैंप लगाकर प्रकृति का आनंद ले रहे हैं। 250 से अधिक प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों का बसेरा पानी की भरपूर उपलब्धता के कारण यह इलाका प्रवासी पक्षियों के लिए भी सुरक्षित ठिकाना बन गया है। बताया जा रहा है कि यहां 250 से अधिक प्रजातियों के पक्षी देखे जा चुके हैं। सर्दियों में साइबेरिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से पक्षियों के झुंड बड़ोपल पहुंचते हैं, जिससे यह क्षेत्र बर्ड वॉचिंग के लिए भी मशहूर हो रहा है। स्थानीय लोगों को मिल रहा रोज़गार पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से गांव के लोगों को भी फायदा हो रहा है। नाव संचालन, कैंपिंग सुविधाएं, गाइड और स्थानीय सेवाओं के जरिए ग्रामीणों को रोज़गार के नए अवसर मिल रहे हैं। पर्यटन मानचित्र पर उभरता बड़ोपल प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और पक्षियों की चहचहाहट के कारण बड़ोपल अब धीरे-धीरे राजस्थान के नए पर्यटन स्थलों में अपनी जगह बना रहा है। यह इलाका साबित करता है कि राजस्थान की धरती पर कुदरत के रंग हर मौसम में अलग कहानी कहते हैं।

Culture Rajasthan

Kuldhara- क्यों कहलाता है राजस्थान का सबसे हॉन्टेड विलेज?

  • 0 Comments

यदि आप रोमांच और रहस्यों के शौकीन हैं, तो जैसलमेर से लगभग 20 किमी पश्चिम में स्थित कुलधरा गाँव आपकी यात्रा सूची में जरूर होना चाहिए। ‘गोल्डन सिटी’ के करीब होने के बावजूद, यह गाँव सन्नाटे और वीरानी की एक अलग ही दुनिया पेश करता है, जिसे आज एक ‘घोस्ट विलेज’ (Ghost Village) के रूप में जाना जाता है।Kuldhara Kuldhara का गौरवशाली अतीत और अचानक पलायन इतिहास के अनुसार, कुलधरा कभी पालीवाल ब्राह्मणों का एक समृद्ध और सुव्यवस्थित गाँव था, जो मुख्य रूप से संपन्न व्यापारियों का समुदाय था। इस गाँव की बसावट इतनी शानदार थी कि आज भी यहाँ की चौड़ी सड़कें, व्यवस्थित घर और मंदिर तत्कालीन टाउन प्लानिंग और नागरिक लेआउट की बेहतरीन समझ को दर्शाते हैं। अभिलेखों के अनुसार, यह समुदाय 1291 ईस्वी तक यहाँ फलता-फूलता रहा। कहा जाता है कि पालीवाल ब्राह्मण न केवल व्यापार में कुशल थे, बल्कि खेती में भी अग्रणी थे। उन्होंने ‘खड़ीन’ (Khadin) नामक जल संचयन प्रणाली विकसित की थी, जो आज भी रेगिस्तानी खेती के लिए एक प्रभावी तकनीक मानी जाती है। क्यों खाली हुआ यह गाँव? (हॉन्टेड कहानी) स्थानीय लोककथाओं और डरावनी कहानियों में यहाँ के विनाश का मुख्य पात्र ‘विलेन’ सालम सिंह (Salem Singh) को माना जाता है। लगभग 250 से 300 साल पहले, इस समुदाय ने अचानक अपने घरों को छोड़ दिया। स्रोतों के अनुसार, पलायन के पीछे के सटीक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह माना जाता है कि सुरक्षा कारणों से वे जैसलमेर शहर की ओर चले गए। Kuldhara हालाँकि, आधी रात के ‘चुड़ैल ट्रेल’ (Chudail Trail) पर जाने वाले पर्यटकों के लिए यहाँ की कहानियाँ अधिक डरावनी हैं। बताया जाता है कि एक अमीर परिवार के घर के तहखाने में एक महिला को जिंदा दफना दिया गया था। आज भी लोग उस घर के खाली कमरों में गूँजती आवाजों और डरावने अहसास की बात करते हैं। कुलधरा में क्या देखें? 1. खंडहर और वास्तुकला: पत्थर की नक्काशी वाले घर और मंदिर जो अब भी अपनी मजबूती की गवाही देते हैं। 2. प्राचीन मंदिर: यहाँ के मंदिरों में शैव मत (Shaivite) के प्रभाव वाली नक्काशी और तांत्रिक शिलालेख देखने को मिलते हैं। 3. शिवलिंग और सुरक्षा: गाँव के मंदिर के प्रवेश द्वार पर छोटे-छोटे शिवलिंग बने हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि वे बुरी आत्माओं से रक्षा के लिए बनाए गए थे। 4. कुलधरा कब्रिस्तान: चाँदनी रात में यहाँ के पुराने कब्रिस्तानों और स्मारकों को देखना एक सिहरन पैदा करने वाला अनुभव होता है। फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल के Travel Tips • कैसे पहुँचें: कुलधरा जैसलमेर से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है। • सबसे अच्छा समय: सर्दियों का मौसम यहाँ की यात्रा के लिए सबसे अनुकूल है। • सावधानी: रात के समय यहाँ का वातावरण काफी डरावना और ओमिनस (Ominous) हो जाता है, इसलिए सूर्यास्त के बाद अकेले जाने से बचें। कुलधरा सिर्फ एक खंडहर नहीं, बल्कि अतीत और वर्तमान का एक अनूठा संगम है, जहाँ रेगिस्तान की हवाएँ आज भी पालीवाल ब्राह्मणों के समृद्ध इतिहास की कहानियाँ सुनाती हैं

Category Destination Travel

Best Places to Visit in February in India: फरवरी में घूमने के लिए ये 8 डेस्टिनेशन हैं परफेक्ट!

  • 0 Comments

अगर आप फरवरी में घूमने की योजना (February Travel Plan in India) बना रहे हैं, तो यह महीना ट्रैवल के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। न ज्यादा ठंड, न ज्यादा गर्मी और त्योहारों की रौनक अलग। यही वजह है कि लोग Best Places to Visit in February in India सर्च करना शुरू कर देते हैं। फरवरी में घूमने से आपको खूबसूरत मौसम, कम भीड़ और किफायती ट्रिप-तीनों का फायदा मिलता है। फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल के इस ब्लॉग में हम आपको बताएँगे फ़रवरी महीने में आपके लिए देश की कौन सी जगह है परफेक्ट! Best Places to Visit in February 01. उदयपुर, राजस्थान – झीलों की नगरी में रोमांटिक फरवरीफरवरी में उदयपुर का मौसम बेहद सुहावना होता है। सिटी पैलेस, पिछोला झील और सज्जनगढ़ पैलेस इस समय और भी खूबसूरत लगते हैं। यह जगह खासतौर पर couple trip in February के लिए परफेक्ट मानी जाती है। 02. गोवा – बीच, सनसेट और म्यूजिक का परफेक्ट कॉम्बिनेशनफरवरी में गोवा का मौसम न तो ज्यादा गर्म होता है और न ही उमस भरा। बीच पार्टियां, वॉटर स्पोर्ट्स और नाइटलाइफ का मजा लेने के लिए यह Best February Holiday Destination में गिना जाता है। 03. जैसलमेर, राजस्थान – रेगिस्तान की सुनहरी खूबसूरतीफरवरी में जैसलमेर का Desert Festival पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। ऊंट सफारी, लोक संगीत और सुनहरे टीले इस ट्रिप को यादगार बना देते हैं। 04. मनाली, हिमाचल प्रदेश – बर्फ और एडवेंचर का मजाअगर आप फरवरी में बर्फ देखना चाहते हैं, तो मनाली एक शानदार ऑप्शन है। स्नोफॉल, स्कीइंग और सोलंग वैली इसे February Snow Destinations in India में शामिल करते हैं। 05. ऋषिकेश, उत्तराखंड – सुकून और एडवेंचर दोनोंफरवरी में ऋषिकेश न ज्यादा ठंडा होता है और न भीड़भाड़ वाला। गंगा आरती, योग रिट्रीट और रिवर राफ्टिंग इसे budget travel destination in February बनाते हैं। 06. कच्छ, गुजरात – रण उत्सव की रंगीन दुनियाफरवरी रण उत्सव का आखिरी और सबसे बेहतरीन समय होता है। सफेद नमक का रेगिस्तान, लोक नृत्य और संस्कृति प्रेमियों के लिए यह unique travel destination in February है। 07. वाराणसी, उत्तर प्रदेश – आध्यात्मिक शांति का अनुभवफरवरी में वाराणसी का मौसम दर्शन और घाट भ्रमण के लिए आदर्श होता है। गंगा आरती और मंदिर दर्शन इसे spiritual places to visit in February में खास बनाते हैं। 08. अंडमान और निकोबार – नीला समंदर और सफेद रेतफरवरी में अंडमान का मौसम बिल्कुल परफेक्ट रहता है। स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और बीच ट्रैवल के लिए यह best beach destination in February माना जाता है। फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल के खास ट्रेवल टिप्स फरवरी में यात्रा करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह off-season से निकलता हुआ peak season होता है। होटल रेट्स अभी ज्यादा नहीं बढ़ते, फ्लाइट्स किफायती मिल जाती हैं और मौसम ट्रैवल-फ्रेंडली रहता है।अगर आप सही प्लानिंग के साथ फरवरी में ट्रिप करते हैं, तो कम खर्च में एक Perfect holiday experience पा सकते हैं।

Category Culture Travel Uttar Pradesh

Braj Holi Travel Guide 2026: जानिए कब जाएं मथुरा, वृंदावन और बरसाना

  • 0 Comments

ब्रज की होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भक्ति, परंपरा और संस्कृति का एक जीवंत उत्सव है। मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव में मनाई जाने वाली ब्रज होली हर साल देश-विदेश से लाखों टूरिस्ट्स को अपनी ओर आकर्षित करती है। लठमार होली, फूलों की होली, फाग उत्सव और मंदिरों में होने वाले खास आयोजन इसे भारत की सबसे अलग और खास होली बनाते हैं। Braj Holi 2026 अगर आप Braj Holi 2026 में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, तो यह ट्रैवल गाइड आपकी यात्रा को safe, smooth और memorable बनाने में मदद करेगा। ब्रज होली कहां-कहां मनाई जाती है? ब्रज क्षेत्र में होली का उत्सव लगभग 40 दिनों तक चलता है। इसकी शुरुआत बसंत पंचमी से होती है और धीरे-धीरे पूरे ब्रज में रंगों का माहौल बन जाता है। वृंदावन: यहां बांके बिहारी मंदिर की फूलों की होली और विधवा होली बेहद प्रसिद्ध है।बरसाना: लठमार होली यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है, जहां महिलाएं पुरुषों पर प्रतीकात्मक रूप से लाठियां बरसाती हैं।नंदगांव: लोकगीतों, ढोल-नगाड़ों और रंगों के अनोखे संगम के लिए जाना जाता है।मथुरा: ब्रज होली का समापन यहां बेहद भव्य अंदाज में होता है। ब्रज होली देखने का सही समय ब्रज होली की तारीखें हर साल बदलती हैं, क्योंकि यह हिंदू पंचांग के अनुसार मनाई जाती है।2026 में होली से करीब 7–10 दिन पहले ही मुख्य कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।अगर आप ज्यादा भीड़ से बचना चाहते हैं, तो फूलों की होली या लठमार होली से 1–2 दिन पहले पहुंचना एक बेहतर विकल्प रहेगा। कैसे पहुंचें और कहां ठहरें..ब्रज क्षेत्र तक पहुंचना काफी आसान है। कैसे पहुंचे? नजदीकी रेलवे स्टेशन: मथुरा जंक्शननजदीकी एयरपोर्ट: आगरा और दिल्लीदिल्ली से मथुरा की दूरी करीब 180 किलोमीटर है कहाँ रुकें? मथुरा और वृंदावन में budget से लेकर luxury hotels तक कई विकल्प मौजूद हैंहोली सीजन में होटल के रेट काफी बढ़ जाते हैं, इसलिए advance booking जरूरी है ब्रज होली एंजॉय करने के जरूरी Travel Tips by Five Colors of Travel ब्रज होली का मजा लेने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है— सफेद या पुराने कपड़े पहनेंमोबाइल और वॉलेट को waterproof cover में रखेंसिर्फ Organic Colours का इस्तेमाल करेंभीड़ में अपने ग्रुप से अलग न होंकैमरा और सनग्लास जरूर रखेंज्यादा कीमती गहने पहनने से बचें सही प्लानिंग और थोड़ी सावधानी के साथ ब्रज होली आपकी जिंदगी का Once-in-a-lifetime experience बन सकती है।

Kerala South India Travel

Kerala केरल के वल्लुवनाड में हाथियों के साथ शुरू हुआ पूरम उत्सव

  • 0 Comments

केरल Kerala के पालक्कड़ ज़िले के वल्लुवनाड क्षेत्र में प्रसिद्ध वल्लुवनाडन पूरम उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। यह उत्सव केरल की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक जीवनशैली को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है। इन दिनों पूरे इलाके में मंदिर उत्सवों की रौनक देखने को मिल रही है। चेरपुलस्सेरी देवी मंदिर से हुई शुरुआत Kerala वल्लुवनाडन पूरम की शुरुआत चेरपुलस्सेरी पुथनकल देवी मंदिर से हुई। यह उत्सव वल्लुवनाड क्षेत्र के लगभग 100 मंदिरों में मनाया जाता है और हर साल मई महीने तक चलता है। इस दौरान आसपास के गांवों और कस्बों में उत्सव का माहौल बना रहता है। सजे-धजे हाथी बने मुख्य आकर्षण इस उत्सव की सबसे खास पहचान हैं भव्य रूप से सजाए गए हाथी। मान्यता है कि देवी-देवताओं की प्रतीकात्मक उपस्थिति इन हाथियों पर होती है, जो शोभायात्रा के रूप में मंदिरों तक पहुंचते हैं। सुनहरी सजावट, पारंपरिक छत्र और अनुशासित कतार में चलते हाथी श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित करते हैं। पारंपरिक संगीत से गूंजता माहौल पूरम के दौरान केरल के प्रसिद्ध पारंपरिक वाद्ययंत्र-पंचवाद्यम और कावड़ी-बजाए जाते हैं। ढोल, नगाड़े और शंख की गूंज से पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण में बदल जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक इस अनोखे दृश्य को देखने पहुंचते हैं। फसल कटाई के बाद मनाया जाने वाला पर्व स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, वल्लुवनाडन पूरम फसल कटाई के बाद देवी-देवताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। विश्वास है कि इस दिन क्षेत्र के सभी देवी-देवता हाथियों पर सवार होकर मुख्य मंदिरों में दर्शन देने आते हैं। केरल की संस्कृति की जीवंत झलक वल्लुवनाडन पूरम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह केरल की सांस्कृतिक पहचान, परंपरा और सामूहिक आस्था का प्रतीक भी है। यही कारण है कि हर साल यह उत्सव स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। (Kerala)

Destination Travel

National Tourism Day 2026: पर्यटन दिवस क्या है, कब मनाया जाता है, क्यों मनाया जाता है? जानिए सब कुछ

  • 0 Comments

कश्मीर की बर्फ से ढकी वादियों से लेकर कन्याकुमारी के नीले समंदर तक, भारत एक ऐसा देश है जो हर मोड़ पर नया अनुभव देता है। कहीं ऊँचे पहाड़ हैं, कहीं सुनहरे रेगिस्तान, कहीं घने जंगल तो कहीं शांत समुद्र तट। प्रकृति, इतिहास और संस्कृति का ऐसा अनोखा mix दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलता।इसी अद्भुत विविधता और पर्यटन क्षमता को सम्मान देने के लिए हर साल 25 जनवरी को National Tourism Day मनाया जाता है। Why National Tourism Day Is Celebrated on 25 January? 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य भारत के पर्यटन क्षेत्र को राष्ट्रीय पहचान देना और इसे देश के विकास का मजबूत आधार बनाना है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि tourism सिर्फ घूमना-फिरना नहीं, बल्कि economic growth, cultural exchange और employment generation का बड़ा जरिया है। सरकार ने इस दिन को इसलिए चुना ताकि नागरिक अपने देश की विरासत पर गर्व करें और domestic tourism को बढ़ावा मिले। India: One Country, Endless Travel Experiences भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी diversity है।हर राज्य, हर शहर और हर गांव की अपनी अलग पहचान है—कहीं ऐतिहासिक किले, कहीं spiritual destinations, कहीं local food culture तो कहीं folk traditions। यही वजह है कि tourism आज भारत के fastest growing industries में शामिल है और लाखों लोगों को रोजगार देता है। National Tourism Day 2026 Theme: Rural and Community Centric Tourism National Tourism Day 2026 की थीम है –“Rural and Community Centric Tourism” इस थीम का फोकस है: इस सोच का मकसद यह है कि विकास सिर्फ शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि देश के दूरदराज इलाकों तक पहुंचे। Responsible Tourism Is the Real Future आज National Tourism Day सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि एक national movement बन चुका है। इसका मुख्य लक्ष्य है: सरकार, tourism experts और private players मिलकर भारत की tourism power को global level पर मजबूत करने में जुटे हैं। Tourism: A Bridge Between Development and Culture Tourism भारत की economy को मजबूती देता है, cultures को जोड़ता है और देश को global पहचान दिलाता है। National Tourism Day हमें यह सोचने का मौका देता है कि हम travel करते समय nature, heritage और local people के प्रति कितने responsible हैं। Conclusion: Celebrate India by Exploring It Responsibly National Tourism Day हमें याद दिलाता है कि भारत की खूबसूरती हमारी shared responsibility है। अगर tourism को sustainable और responsible तरीके से आगे बढ़ाया जाए, तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी भारत की विरासत को सुरक्षित रख सकता है। Travel India. Support Local. Respect Nature.यही National Tourism Day का असली संदेश है।

Category Travel Uttar Pradesh

Jahangir Palace इस महल को बनने में लग गए थे पूरे 20 साल

  • 0 Comments

आगरा की ऐतिहासिक गलियों में ताजमहल के दीदार के बाद अगर आप मुगल दौर की असली शाही भव्यता को नज़दीक से महसूस करना चाहते हैं, तो आगरा किले के भीतर स्थित जहांगीर महल आपकी यात्रा का सबसे खास पड़ाव होना चाहिए। यह महल सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि अकबर काल की कलात्मक सोच, स्थापत्य कौशल और सांस्कृतिक समन्वय का जीवंत उदाहरण है। आइए, इस शाही महल की संपूर्ण यात्रा पर को जानते हैं वास्तुकला: हिंदू और मुगल शैलियों जहांगीर महल लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ है, जो देखने में जितना खूबसूरत है उतना ही मजबूत भी है। इस महल की सबसे खास बात यह है कि इसमें हिंदू यानी राजपूत और मुगल (इस्लामी) वास्तुकला का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। यहाँ छतों को खंभों और शहतीरों के सहारे बनाया गया है, जिसे ट्रैबिएट तकनीक कहा जाता है, और यह उस समय की उन्नत कला को दिखाता है। महल की दीवारों और स्तंभों पर की गई नक्काशी बेहद आकर्षक है कमल की कलियाँ, हाथी की सूंड, पक्षी और अलग-अलग ज्यामितीय डिजाइन साफ तौर पर राजपूत शैली का प्रभाव दिखाते हैं, जो इस इमारत को और भी खास बना देते हैं। हौज़-ए-जहांगीर महल के सामने खुले प्रांगण में रखा हौज़-ए-जहांगीर इस पूरे परिसर की सबसे खास और अनोखी चीज़ों में से एक है। खास बात यह है कि इसे एक ही बड़े पत्थर के टुकड़े को काट-छाँटकर तैयार किया गया है, जो उस समय की बेहतरीन कारीगरी को दिखाता है। ये हौज जहांगीर के नहाने का हौज हुआ करता था, कहा जाता है कि इस हौज को जहांगीर के मामा ने उनकी जन्म पर उपहार स्वरूप दिया था, इसके किनारों पर फारसी लिपि में की गई खूबसूरत नक्काशी इसकी शाही पहचान को और भी मजबूत बना देती है। आज भी जब इसे देखते हैं, तो मुगल काल की शान-ओ-शौकत और उनकी बारीक कलात्मक सोच और समझ साफ देखी जा सकती हैं। महल के भीतर की शाही दुनिया जहांगीर महल का अंदरूनी हिस्सा कई छोटे-बड़े कमरों और हॉल में बँटा हुआ है। इन कमरों को इस तरह बनाया गया था कि रहने वालों को आराम और निजता दोनों मिल सके। माना जाता है कि इसका ज़्यादातर इस्तेमाल ज़नाना महल के रूप में होता था, जहाँ शाही परिवार की महिलाएँ रहती थीं। यहाँ खुले आंगन, हवा और रोशनी के लिए बने रास्ते और सादे लेकिन खूबसूरत कमरे मिलते हैं, जो उस समय के शाही जीवन की झलक देते हैं। कुल मिलाकर, महल का भीतरी भाग न सिर्फ रहने के लिए सुविधाजनक था, बल्कि शाही ठाठ-बाट और व्यवस्था को भी साफ-साफ दिखाता है। प्रवेश द्वार और हॉल महल के पूर्वी हिस्से में बना भव्य प्रवेश द्वार देखते ही ध्यान खींच लेता है। जैसे ही आप इस दरवाज़े से अंदर कदम रखते हैं, सामने एक बड़ा और खूबसूरत गुंबददार हॉल दिखाई देता है। इस हॉल की छत पर की गई बारीक नक्काशी आज भी देखने वालों को हैरान कर देती है। छोटे-छोटे डिज़ाइन, संतुलित आकृतियाँ और सफाई से किया गया काम उस दौर के कारीगरों की मेहनत और कला-कौशल की साफ दिखता है। यह हिस्सा न सिर्फ महल की शान बढ़ाता है, बल्कि मुगलकालीन वास्तुकला की खूबसूरती को भी जीवंत कर देता है। स्तंभों वाले हॉल और प्रांगण आगे बढ़ते ही एक बड़ा और खुला प्रांगण सामने आता है, जो पूरे महल को खुलापन और भव्यता देता है। इस प्रांगण के उत्तर और दक्षिण दिशा में खंभों पर टिके बड़े-बड़े हॉल बने हुए हैं। इन हॉल की छतें बेहद खूबसूरत नक्काशीदार कोष्ठकों यानी ब्रैकेट्स पर टिकी हैं, जो देखने में बहुत आकर्षक लगती हैं। खंभों और छतों पर की गई बारीक कारीगरी उस समय के शिल्पकारों की कला को साफ दिखाती है। यह जगह न सिर्फ बनावट में शानदार है, बल्कि मुगल शासन की शान को को भी दिखता है। शाही आराम के खास इंतजाम मुगल शासक मौसम के हिसाब से रहने की व्यवस्था करने में बहुत समझदार थे, और जहांगीर महल इसका सबसे खास उदाहरण है। खास तौर पर गर्मियों की तेज़ी से बचने के लिए यहाँ ऐसे इंतजाम किए गए थे, जिनसे महल के अंदर ठंडक बनी रहे। मोटी दीवारें, ऊँची छतें और हवा के आने-जाने के रास्ते इस तरह बनाए गए थे कि अंदर का माहौल आरामदायक रहे। यही वजह है कि बिना किसी आधुनिक साधन के भी शाही लोग यहाँ सुकून से रहते थे और यह उनकी समझदारी और स्थापत्य कला दोनों को दिखाता है। हवा महल जैसी संरचनाएँ इन्हें इस तरह डिज़ाइन किया गया था कि हवा का प्रवाह बना रहे और बिना आधुनिक साधनों के भी कमरे ठंडे रहें।हवा महल जैसी संरचनाएँ इस तरह बनाई गई थीं कि महल के अंदर हर समय हवा का अच्छा प्रवाह बना रहे। जालियों, छोटे-छोटे झरोखों और खुली बनावट की वजह से बाहर की ठंडी हवा आसानी से अंदर आती थी और गर्म हवा बाहर निकल जाती थी। इस समझदार डिज़ाइन के कारण बिना पंखे या किसी आधुनिक साधन के भी कमरे ठंडे और आरामदायक रहते थे। यह उस दौर के शासकों और वास्तुकारों की दूरदर्शिता को दिखाता है, जिन्होंने प्राकृतिक तरीकों से ही गर्मी से राहत पाने का बेहतरीन इंतजाम किया था। फाइव कलर्स का ट्रेवल की ओर से पांच सुझाव

Category Destination International Travel

Digital Nomad – भारत क्यों है आपका अगला डिजिटल नोमैड केंद्र?

  • 0 Comments

रिमोट जॉब्स और ऑनलाइन वर्क के बढ़ते चलन की वजह से अब धरती पर कोई भी Wi-Fi वाला स्थान आपका ऑफिस बन सकता है। इसी सोच ने डिजिटल नोमैड की अवधारणा को जन्म दिया। यानी ऐसा व्यक्ति जो घूमते-फिरते अलग-अलग जगहों से काम करता है। भारत डिजिटल नोमैड्स के लिए तेज़ी से एक बड़ा केंद्र बन रहा है, क्योंकि भारत में इंटरनेट दुनिया के सबसे सस्ते इंटरनेट में से एक है। (Digital Nomad) लगभग 30 GB डेटा सिर्फ ₹167 में और 300 GB ब्रॉडबैंड भी ₹800–₹900 में मिल जाता है। और साथ ही भारत में और कंट्री की अपेक्षा यहां रहने खाने और ट्रैवल का खर्च भी कम आता है। भारत की सबसे खास बात इसकी विविधता है आप काम करते हुए हिमालय की चोटियाँ, खूबसूरत समुद्र तट, ऐतिहासिक किले, नदियाँ और अनगिनत सांस्कृतिक अनुभव देख सकते हैं। व्यक्तिगत अनुभव बताता है कि भारत में डिजिटल नोमैड्स के लिए एक मजबूत और मददगार समुदाय भी मिलता है, खासकर ऋषिकेश और धर्मकोट जैसे स्थानों पर। ऋषिकेश, उत्तराखंड क्या आपको पता है ऋषिकेश को दुनिया की योग राजधानी कहा जाता है। वो इस लिए क्योंकि यह जगह हिमालय की गोद में, गंगा नदी के किनारे स्थित है। और यहाँ का माहौल आध्यात्मिक और बेहद पॉज़िटिव ऊर्जा से भरा होता है। साथ ही ऋषिकेश में आपको सबसे ज़्यादा योग स्कूल, मेडिटेशन सेंटर और इससे जुड़ी गतिविधियाँ मिलेंगी। यहाँ कई खूबसूरत कैफ़े भी हैं जहाँ बैठकर काम करना आसान है गंगा का नज़ारा हो या पहाड़ों का, दोनों ही माहौल बहुत शांत और प्रेरणा देने वाला होता है। यहाँ शॉर्ट-टर्म रहने के लिए अच्छे और किफायती ऑप्शन मिल जाते हैं। एक सामान्य स्टूडियो का मासिक किराया लगभग $150 से $200 (लगभग ₹12,500 से ₹16,600) तक हो सकता है। साथ ही इंटरनेट की स्पीड अच्छी मिलती है और ज़्यादातर जगह पैदल दूरी पर होती हैं, इसलिए घूमना भी आसान है। और सबसे अच्छी बात की देहरादून एयरपोर्ट सिर्फ लगभग 1 घंटे की ड्राइव पर है। आसपास कई ट्रैकिंग स्पॉट भी हैं। ऋषिकेश में शाकाहारी भोजन आसानी से मिल जाता है और यहाँ का माहौल शराब-मुक्त और शांतिपूर्ण होता है काम और मन को संतुलित रखने के लिए एकदम सही। धर्मकोट/भग्गु, हिमाचल प्रदेश धर्मशाला और मैकलियोडगंज के ऊपर स्थित यह छोटा सा पहाड़ी गाँव आजकल डिजिटल नोमैड्स, इज़राइली यात्रियों और तिब्बती संस्कृति का मेलजोल बन चुका है। यहाँ का माहौल काफी कूल और ओपन है। यहां कैफ़े, योग स्टूडियो और क्राफ्ट एंड स्किल्ड बेस्ड वर्कशॉप आसानी से मिल जाते हैं, जो खासकर सिल्वर ज्वेलरी बनाने के लिए प्रसिद्ध है, साथी लोग इन वर्कशॉप्स में संगीत और आर्ट जैसी गतिविधियाँ सीखते हैं। यहाँ रहने के लिए स्टूडियो अपार्टमेंट मिल जाते हैं, जिनका मासिक किराया लगभग $200–$300 (लगभग ₹16,600–₹25,000) तक होता है। यहां का इंटरनेट अच्छा है साथ ही ये जगह काम करने के लिए शानदार हैं। हालाँकि, एक चुनौती यह है कि धर्मकोट पहाड़ी ढलानों में बसा है, इसलिए यहाँ पैदल चलना पड़ता है तो उन लोगों के लिए मुश्किल हो सकती है जिन्हें ज़्यादा चलने की आदत नहीं है। मौसम भी थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर मॉनसून और सर्दियों में, लेकिन अगर आपको प्रकृति, पहाड़ों और शांत वातावरण में काम करना पसंद है, तो धर्मकोट आपके लिए एक शानदार जगह है। गोवा गोवा भारत में डिजिटल नोमैड और रिमोट वर्क कल्चर का बड़ा हब बन चुका है। यहाँ शराब और नॉन-वेज खुलेआम बिकता है, और समुद्र के किनारे बैठकर काम करना और बीच लाइफ का आनंद लेना लोगों को बहुत पसंद आता है। गोवा में तीन मुख्य एरिया डिजिटल नोमैड्स और यात्रियों में काफी फेमस हैं आरम्बोल, सियोलिम और पालोलेम यह यहां के तीन बेस्ट डेस्टिनेशन में से एक है जहां आप बीच के किनारे बैठकर समुद्र की लहरों का मजा ले सकते हैं और यहां आपको शांत और आराम भी माहौल मिलेगा। यहाँ फाइबर इंटरनेट अच्छी स्पीड के साथ उपलब्ध है और बहुत से कोवर्किंग स्पेस भी हैं, जैसे अंजुना, पणजी और कई कैफ़े जहाँ आराम से काम किया जा सकता है। चुनौतियों की बात करें, तो मानसून के दौरान बिजली कटौती आम है, लेकिन ज़्यादातर कोवर्किंग स्पेस में बैकअप होता है। कभी-कभी इंटरनेट 10–15 मिनट के लिए स्लो भी हो सकता है। समुद्र के पास एक रूम का घर अक्टूबर से मार्च में लगभग ₹41,500 प्रति माह तक पड़ सकता है, जबकि अंदर की ओर सस्ते विकल्प ₹25,000–₹30,000 प्रति माह से मिल जाते हैं। गोवा में अंग्रेज़ी काफी बोली जाती है, इसलिए कोई नई भाषा सीखने की ज़रूरत नहीं पड़ती। घूमने के लिए मोटरसाइकिल या स्कूटर किराए पर लेना सबसे अच्छा है, जिसकी लागत लगभग ₹250–₹350 प्रति दिन होती है। अगर आपको काम और छुट्टियों का मिश्रण पसंद है, तो गोवा डिजिटल नोमैड लाइफस्टाइल के लिए एक बेहतरीन जगह है। भारत में डिजिटल नोमैड वीज़ा की स्थिति (ग्रे एरिया)- Digital Nomad फिलहाल भारत में डिजिटल नोमैड्स के लिए कोई स्पेशल डिजिटल नोमैड वीज़ा उपलब्ध नहीं है। इसलिए यहाँ आने वाले डिजिटल नोमैड्स ज़्यादातर मल्टीपल-एंट्री टूरिस्ट इ-वीज़ा लेते हैं। यह वीज़ा लगभग $43 (1 साल के लिए) और $83 (5 साल के लिए) में मिल सकता है फ़ीस देश के अनुसार बदल सकती है। इस वीज़ा पर एक बार में आप 90 दिन तक भारत में रह सकते हैं। 90 दिन पूरे होने पर आपको देश से बाहर जाना होगा, और फिर दोबारा एंट्री लेनी होगी। एक कैलेंडर वर्ष में कुल मिलाकर 180 दिन तक भारत में रहने की अनुमति है। ध्यान देने योग्य बातें टूरिस्ट वीज़ा पर भारत में काम करना नियमों के खिलाफ माना जाता है। अगर आप किसी विदेशी कंपनी या विदेशी क्लाइंट के लिए ऑनलाइन काम करते हैं, और आपकी कमाई भारत के बाहर आती है, तो आम तौर पर यह स्वीकार्य माना जाता है। लेकिन अगर आप टूरिस्ट वीज़ा पर भारत में स्थानीय नौकरी करते हैं, भारत में रजिस्टर्ड किसी कंपनी के लिए काम करते हैं, या यहाँ कोई बिज़नेस सेटअप करते हैं, तो यह स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। इसलिए, भारत में डिजिटल नोमैड लाइफ़ का अनुभव लेना संभव है बस ध्यान रहे कि टूरिस्ट वीज़ा केवल घूमने और विदेश से रिमोट वर्क के लिए है, न कि भारत में नौकरी या बिज़नेस करने के

Category

Sam Sand Dunes and Khuri Village Jaisalmer – कौन-सा बेहतर है?

  • 0 Comments

जैसलमेर में रेगिस्तान का अनुभव करने के लिए सम सैंड ड्यून्स और खुरी गाँव दो सबसे प्रमुख स्थान हैं। आपकी पसंद इस बात पर निर्भर करती है कि आप भीड़-भाड़ वाला व्यावसायिक अनुभव चाहते हैं या शांतिपूर्ण पारंपरिक अनुभव। ये दोनों स्थान डेजर्ट नेशनल पार्क (DNP) के अंतर्गत आते हैं, जो अपने नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र और ‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड’ जैसे दुर्लभ वन्यजीवों के लिए संरक्षित है। Sam Sand Dunes and Khuri Village Jaisalmer फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल के इस ब्लॉग में हम आपको इन दोनों के बीच मुख्य अंतर को समझायेंगे और फिर आप खुद निर्णय ले सकते हैं कि आपके लिए कौनसा डेस्टिनेशन बेहतर रहेगा – 1. Sam Sand Dunes: The Lively Entertainment Hub सम जैसलमेर शहर से लगभग 44-45 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में स्थित है और यह पर्यटकों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय है। • माहौल: यह क्षेत्र काफी व्यावसायिक (commercialized) है और अपनी जीवंत ऊर्जा के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया, विशेषकर इंस्टाग्राम रील्स बनाने वालों के लिए यह पसंदीदा जगह है। • गतिविधियाँ: यहाँ जीप सफारी, ऊँट सफारी और ड्यून बैशिंग (रेत के टीलों पर गाड़ी दौड़ाना) जैसी साहसिक गतिविधियाँ मुख्य आकर्षण हैं। • सांस्कृतिक कार्यक्रम: शाम के समय यहाँ के कैंपों में पारंपरिक राजस्थानी लोक संगीत (मंगणियार), कालबेलिया नृत्य, अलाव (bonfire) और डीजे पार्टी का आयोजन होता है। • निवास और भोजन: यहाँ आधुनिक सुविधाओं वाले डेजर्ट कैंप उपलब्ध हैं, जिनमें बिस्तर, एसी और अटैच्ड बाथरूम होते हैं। यहाँ रात के खाने में दाल-बाटी-चूरमा और केर-सांगरी जैसे स्वादिष्ट राजस्थानी व्यंजन परोसे जाते हैं। 2. Khuri Village: The Authentic and Peaceful Alternative खुरी गाँव उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो शोर-शराबे से दूर मरुस्थल की शांति को महसूस करना चाहते हैं। • माहौल: खुरी अपनी शांति और सूर्यास्त के अद्भुत दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ सम की तुलना में पर्यटकों की भीड़ बहुत कम होती है। • प्राकृतिक सुंदरता: यहाँ के टीलों पर रेत की लहरदार आकृतियाँ (ripple patterns) और सुनहरी चमक बहुत प्रभावशाली होती है। • पारंपरिक अनुभव: यहाँ आप रेगिस्तानी ग्रामीण जीवन को करीब से देख सकते हैं। गाँव के घर पारंपरिक रूप से मिट्टी, घास-फूस और गोबर से बने होते हैं। • गतिविधियाँ: यहाँ मुख्य रूप से ऊँट सफारी और गाँव की सैर (village walks) का आनंद लिया जा सकता है. अगर आप एडवेंचर, संगीत, नृत्य और भीड़-भाड़ के शौकीन हैं, तो सम सैंड ड्यून्स आपके लिए बेहतर है। लेकिन अगर आप एकांत में सूर्यास्त देखना, फोटोग्राफी करना और प्रामाणिक ग्रामीण संस्कृति का अनुभव करना चाहते हैं, तो खुरी गाँव एक बेहतर विकल्प साबित होगा। Best Time to Visit दोनों जगहों पर जाने का सबसे उपयुक्त समय जनवरी से मार्च तक होता है….