Bazar Lifestyle Travel

साड़ी केप फ़ैशन वर्ल्ड में मचा रहा धमाल! जानिए क्यों छाया हुआ है ट्रेंड?

  • 0 Comments

आजकल साड़ी केप का ट्रेंड इतना ज़्यादा छा गया है कि लड़कियाँ अब सिंपल दुपट्टे की जगह सीधे कैप डालकर साड़ी पहन रही हैं। पहले साड़ी सिर्फ ट्रेडिशनल तरीके से पहनी जाती थी, लेकिन अब साड़ी को केप पहनकर, उसके लुक को एकदम मॉडर्न, रॉयल और क्लासी बना कर पहना जाता है। ये केप स्टाइल साड़ी के साथ इतना फिट बैठता है कि शादी हो या फंक्शन या कोई और पार्टी, लड़कियाँ सबसे पहले इस स्टाइल को ट्राय करती हैं। साड़ी केप की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे पहनने के बाद आपके लुक में एकदम शाही फील आ जाता है, और ऊपर से साड़ी को कैरी करना भी आसान हो जाता है। कई लोग तो अब लहंगा, अनारकली या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी साड़ी केप का फ्यूजन लुक बना रहे हैं, जिसकी वजह से ये ट्रेंड दिन-ब-दिन और भी ज़्यादा फेमस होता जा रहा है। अगर आप भी अपनी साड़ी को थोड़ा हटकर और ग्लैम लुक देना चाहती हैं, तो साड़ी केप जरूर पहनकर देखिए। ये आपके पूरे लुक में सच में चार चाँद लगा देता है। ऐसे ही कुछ साड़ी केप नीचे बताए गए हैं। कढ़ाईदार केप, Embroidered Cape (साड़ी केप) हल्की कढ़ाई वाली केप, जो साड़ी को रॉयल लुक देती है और जिसे पहनने के बाद आपको एकदम शाही फील आता है। और इसे पहनते ही पूरा लुक इतना ग्रेसफुल लगता है कि सबकी नज़रें बस आप पर टिक जाती हैं। ऑर्गेन्ज़ा पारदर्शी केप (Sheer Organza Cape) पारदर्शी ऑर्गेन्ज़ा केप, पहनते ही आपका लुक एकदम ग्लैमरस  और मॉडर्न दिखता है। और इसकी हल्की सी शाइन आपके पूरे आउटफिट को एकदम मॉडर्न-एलिगेंट टच दे देती है। फ्रिंज वाली केप (Fringe Cape) किनारों पर फ्रिंज लगी हुई केप, मूवमेंट में बहुत खूबसूरत फ्लो देती है और पार्टी लुक के लिए तो ये एक दम परफेक्ट है। और इसे पहन के चलने पर फ्रिंज का स्विंग आपका लुक इतना स्टाइलिश बना देता है कि आपकी एंट्री ही हाइलाइट बन जाती है। सीक्विन चमकदार केप (Sequin Shine Cape) पूरी सीक्विन वाली केप, जिसे पहनकर आप किसी भी नाइट इवेंट में तुरंत स्पॉटलाइट में आ जाती हैं, और इसकी ग्लिटर वाली फील रात के इवेंट में आपको एकदम शो-स्टॉपर वाइब  देती है। जैकेट स्टाइल केप (Jacket style cap) छोटे जैकेट जैसा स्टाइल, जो साड़ी को इंडो-वेस्टर्न टच देता है और पहनने में बेहद कम्फर्टेबल होता है। इसे पहनकर पूरा लुक इतना स्मार्ट लगता है कि साड़ी भी एकदम फ्यूज़न फैशन जैसा दिखने लगती है।

Destination Madhya pradesh Travel

सास-बहू मंदिर, ग्वालियर: जितना खूबसूरत है उतने ही खूबसूरत हैं इसके किस्सें

  • 0 Comments

क्या आपने कभी ऐसे मंदिर के बारे में सुना है जिसका असली नाम तो कुछ और हो, लेकिन लोगों ने अपनी बोलचाल की आसानी के लिए उसका छोटा और अलग नाम रख दिया हो? बिल्कुल ऐसा ही हुआ ग्वालियर के मशहूर सास-बहू मंदिर के साथ। दरअसल, इसका नाम सास-बहू नहीं, बल्कि सहस्त्रबाहु है, जिसका मतलब होता है हज़ार भुजाओं वाले भगवान विष्णु का रूप। सुनने में थोड़ा अलग लगता है ना? लेकिन यही इसकी खासियत है। ग्वालियर किले के अंदर बना यह मंदिर अपने नाम की तरह ही रहस्यमयी और दिलचस्प इतिहास छिपाए हुए है। इस मंदिर को देखने पर ऐसा लगता है जैसे इसकी हर पत्थर की दीवारें सदियों पुरानी कहानियाँ खुद ब खुद रही हों। सास-बहू मंदिर ग्वालियर किले के अंदर है, जिसे लोग प्यार से “किलों का गहना” भी कहते हैं। यह किला एक ऊँची पहाड़ी पर बना है और इसके अंदर कई पुराने, खूबसूरत और ऐतिहासिक स्थल हैं, जो भारत के बीते समय की यादों को आज भी सुरक्षित रखे हुए हैं।  कैसे बन गया सहस्त्रबाहु – सास बहू का मंदिर? सास-बहू मंदिर की कहानी 11वीं शताब्दी से शुरू होती है, जब कच्छपघाट राजवंश के राजा महिपाल ने 1090 से 1093 ई. के बीच इस मंदिर का निर्माण करवाया। असल में इस मंदिर का नाम सहस्त्रबाहु था, जिसका मतलब है हज़ार भुजाओं वाले भगवान विष्णु का रूप। कहा जाता है कि राजा ने अपनी रानी, जो विष्णु की भक्त थीं, उनके लिए बड़ा मंदिर बनवाया, जिसे आज सास मंदिर कहा जाता है। बाद में राजा के बेटे की पत्नी, जो शिव की भक्त थीं, उनके लिए पास में छोटा मंदिर बनाया गया जिसे बहू मंदिर कहा गया। दो मंदिर, दो अलग-अलग आस्थाएँ, लेकिन एक ही जगह पर होने के कारण लोगों ने प्यार से इसका नाम “सास-बहू मंदिर” रख दिया। यह कहानी उस समय की धार्मिक विविधता और आपसी प्रेम को भी बहुत खूबसूरती से दिखाती है।  जहाँ पत्थरों में छिपी है सदियों की कारीगरी सास-बहू मंदिर की बनावट इतनी खूबसूरत है कि इसे देखकर आज भी लोग हैरान रह जाते हैं। यह मंदिर उत्तरी भारत की मशहूर नागर शैली में बना हुआ है, जो अपनी सीधी रेखाओं, ऊँचे शिखरों और बारीक नक्काशी के लिए जानी जाती है। आज भले ही लोहे-सीमेंट की बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी हों, लेकिन पत्थरों पर की गई उस समय की यह कला दिल छू लेती है। यह मंदिर एक बड़े से पत्थर के मंच पर बनाया गया है, जिसकी लंबाई करीब 100 फीट और चौड़ाई 63 फीट है। सास वाला मंदिर कभी तीन मंजिला हुआ करता था मध्यकालीन इंजीनियरिंग का ऐसा कमाल जो आज भी सोचने पर मजबूर कर देता है। समय और बार-बार हुए आक्रमणों के कारण इसका शिखर अब गिर चुका है, लेकिन माना जाता है कि यह लगभग 30 मीटर ऊँचा रहा होगा। मंदिर में तीन दिशाओं से प्रवेश द्वार हैं, और चार विशाल स्तंभ इसके मंडप को एक शाही अंदाज़ देते हैं। प्रवेश द्वार के ऊपर बनी नक्काशी में गरुड़, ब्रह्मा, विष्णु, हाथियों और शिव की आकृतियाँ आज भी साफ दिखाई देती हैं। स्तंभों पर कमल-आकृति वाली ‘रुचक घटपल्लव’ नक्काशी न सिर्फ सुंदर है, बल्कि भार ढोने का पुराना और अनोखा तरीका भी दिखाती है। बहू मंदिर छोटा जरूर है, लेकिन अपने 12 स्तंभों वाले चौकोर मंडप के लिए काफी मशहूर है। दीवारों पर पौराणिक कथाएँ, संगीतकारों की आकृतियाँ, फूल-पत्तों के डिज़ाइन और काल्पनिक जीवों की नक्काशी—यह सब इसे एक जीवंत कला-गैलरी जैसा रूप देते हैं। दोनों मंदिर आज भले कुछ टूटे-फूटे हों, लेकिन उनकी बची हुई कारीगरी अभी भी लाजवाब है।  जब पुराने मंदिर को मिली नई कलात्मक पहचान सास-बहू मंदिर सिर्फ पुरानी इमारत नहीं है, बल्कि आज भी कलाकारों और रिसर्च करने वालों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत है। अभी हाल ही में एक अध्ययन में यहाँ की मूर्तियों और गोंड आदिवासी कला के बीच एक दिलचस्प कनेक्शन खोजने की कोशिश की गई। मंदिर से जो आठ अधूरी या टूटी हुई मूर्तियाँ मिलीं जिनमें विष्णु, लक्ष्मी, पद्मावती, ब्रह्मा, शिव, गणेश, गरुड़ और कीचक शामिल हैं उनकी पहचान की गई। फिर इन मूर्तियों के डिज़ाइनों को गोंड कलाकार सुनील सिंह श्याम की खास शैली, जैसे—खत की लाइनें, मछली जैसी शल्क वाली बनावट, और टूटती बिखरती रेखाओं का इस्तेमाल करके नए आधुनिक चित्रों में बदल दिया गया। इस तरह मंदिर की पुरानी विरासत और आज की आधुनिक कला के बीच एक बहुत ही खूबसूरत सा पुल बन गया।  फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल की ओर से पांच सुझाव 1. मौसम का सही चुनाव करें: मंदिर घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा है क्योंकि इस समय मौसम ठंडा रहता है जिससे आप इस समय आराम से घूम सकते हैं। 2. पूरा किला एक दिन में देखें: सास-बहू मंदिर के साथ-साथ तेली का मंदिर, मान सिंह महल और गुजरी महल संग्रहालय भी पास में हैं। एक ही दिन में पूरा ग्वालियर किला आराम से देख सकते हैं। 3. इतिहास और वास्तुकला का मज़ा लें: अगर आपको शांति, पुरानी इमारतें और पत्थरों की नक्काशी पसंद है, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। यहाँ का माहौल बेहद शांत और खूबसूरत लगता है। 4. ASI द्वारा संरक्षित स्थल है: यह मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में है, इसलिए सफाई, सुरक्षा और संरचना का अच्छा ध्यान रखा गया है तो आप यहा बेझिझक घूम सकते हैं। 5. इस मंदिर की ‘सास-बहू’ वाली सीख याद रखें जैसे परिवार की पुरानी विरासत समय के साथ बदलती है पर अपनी खूबसूरती नहीं खोती, वैसे ही यह मंदिर भी दो पीढ़ियों—सास और बहू—की तरह एक साथ खड़ी कला, संस्कृति और रिश्तों की कहानी कहता है।

suit salwar Bazar Culture

इस सीज़न फिर छाया Salwar Suit—जानिए क्यों हर लड़की की पहली पसंद बना

  • 0 Comments

फैशन हमेशा बदलता रहता है, पर कुछ आउटफिट्स ऐसे होते हैं जो हर सीज़न में अपनी चार्म बनाए रखते हैं। सलवार सूट उन्हीं में से एक है। इस सीज़न एक बार फिर इसका क्रेज़ हर जगह बढ़ता जा रहा है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर वर्किंग वूमेन और फेस्टिव सीज़न में तैयार होने वाली महिलाओं तक हर कोई सलवार सूट को फिर से अपनी पहली पसंद बना रहा है, क्योंकि यह आउटफिट स्टाइलिश होने के साथ-साथ एकदम कम्फर्टेबल भी होता है। इसी शैली को देखते हुए फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल आपके लिए लेकर आया है कुछ ऐसे सुझाव जो आपको इस ट्रेंड में नंबर वन बना देंगे।(salwar suit) कम्फर्ट और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बो सलवार सूट लड़कियों की फर्स्ट चॉइस इसलिए भी बन गया है क्योंकि इसमें कम्फर्ट और स्टाइल दोनों का मिक्सचर है। आज के समय में हर लड़की चाहती है कि उसका आउटफिट पूरे दिन पहनने बाद भी भारी या अनकम्फर्टेबल न लगे और उसका लुक भी क्लासी आए। सलवार सूट बाकी इंडियन वेयर से हल्का होता है जिससे यह बॉडी पर बिल्कुल हेवी फील नहीं होने देता और इसकी सबसे खास बात यह है कि यह हर बॉडी टाइप पर आसानी से सूट हो जाता है। जैसे चूड़ीदार, पटियाला, पलाज़ो या स्ट्रेट-फिट हर स्टाइल पहनने में आरामदायक और देखने में स्टाइलिश होती है। हर अवसर के लिए वन सॉल्यूशन आउटफिट सलवार सूट की सबसे बड़ी खासियत इसकी वर्सेटिलिटी है। जहां डेली वियर में सिंपल कॉटन सूट परफेक्ट लगते हैं, वहीं ऑफिस के लिए क्लासी स्ट्रेट-फिट सूट पर्सनैलिटी को एलीगेंट बनाते हैं। वेडिंग्स, फंक्शन्स और फेस्टिवल्स में हेवी एम्ब्रॉएडर्ड, अनारकली, शरारा और घरारा सूट खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक देते हैं। यानी एक ही कैटेगरी में हर ओकेसन का परफेक्ट लुक मिल जाता है।  ट्रेंडी डिज़ाइन्स आजकल डिज़ाइनर्स सलवार सूट में मॉडर्न टच दे रहे हैं, जिससे यह आउटफिट यंग गर्ल्स में भी सुपर पॉपुलर हो गया है। अनारकली सूट्स, पाकिस्तानी स्टाइल सूट्स, पलाज़ो सेट्स, स्ट्रेट कुर्ती विद पैंट्स, शरारा–घरारा सूट्स जैसे कई फैशनेबल ऑप्शंस इससे जुड़ गए हैं। इतने ट्रेंडी डिज़ाइन्स की वजह से सलवार सूट हर किसी के वार्डरोब में मस्ट-हैव बन चुका है।  ईज़ी टू कैरी और ईज़ी टू स्टाइल कई आउटफिट्स को संभालना मुश्किल होता है, और उन्हें पहनने के बाद कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है, पर सलवार सूट हमेशा ईज़ी-टू-कैरी माना जाता है। इसे पहनकर चलना-फिरना कोई भी काम करना आसान होता है और इनके दुपट्टों को भी आप कई स्टाइलिश तरीकों से कैरी कर सकती हैं फ्रंट पल्लू, केप स्टाइल, शोल्डर टक जैसे स्टाइलिश तरीके कुछ ही मिनटों में आपका लुक क्लासी और ग्रेसफुल बन देते है। सलवार सूट की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इसमें इंडियन ट्रेडिशनल चार्म है और साथ ही मॉडर्न वाइब भी। जिसे पहनकर हर लड़की एलीगेंट, ग्रेसफुल और कॉन्फिडेंट महसूस करती है। इसी वजह से यह आउटफिट हर एज ग्रुप में इक्वली पसंद किया जाता है। हर बजट में ईज़ीली अवेलेबल सलवार सूट हर बजट में आसानी से अवेलेबल होता है। डिज़ाइनर सूट्स से लेकर अफोर्डेबल मार्केट पीसेज़ तक हर प्राइस रेंज में लाखों ऑप्शंस मिल जाते हैं। इसी वजह से यह फैशन सबके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन जाता है।

home stay Destination Travel Villages

भारत के ऐसे 5 Eco Friendly Home Stay जो ग्रीन टूरिज़्म को बढ़ा रहे हैं

  • 0 Comments

तेज़ी से बढ़ते प्रदूषण, ओवर-टूरिज्म और ग्लोबल वार्मिंग के बीच एक नई ट्रैवल सोच सामने आ रही है- ग्रीम टूरिज्म की। लोग अब सिर्फ घूमने नहीं बल्कि जिम्मेदारी से ट्रैवल करना चाहते हैं। इसी सोच को आगे बढ़ा रहे हैं भारत के कुछ ऐसे होमस्टे, जो न केवल स्थानीय समुदाय को रोज़गार दे रहे हैं बल्कि प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना पर्यटकों को अनोखा अनुभव भी दे रहे हैं। फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल के इस ब्लॉग में आज हम आपको रूबरू करवाएंगे भारत के 5 ऐसे ईको-फ्रेंडली होमस्टे जो ग्रीन टूरिज़्म का फ्यूचर हैं।(Eco Friendly Home Stay)  यांगसुम हेरिटेज फॉर्म, सिक्किम यह सिक्किम में स्थित 44 एकड़ में फैला एक खूबसूरत पहाड़ी फार्म है। इसे थेनडुप ताशी और उनकी पत्नी पेमा संभालते हैं। यहाँ पर खाने में इस्तेमाल होने वाली सब्ज़ियाँ और अनाज इसी फार्म पर जैविक तरीके से उगाए जाते हैं। यहाँ मिलने वाला खाना बिल्कुल घर जैसा और ताज़ा होता है। इनके मेन्यू में सिक्किम की खास चीज़ें मिलती हैं, जैसे—सिक्किम चीज़ और बिच्छू बूटी से बना सूप। यहाँ आने वाले लोग प्राकृतिक माहौल में ताज़ा, हेल्दी और ऑर्गेनिक भोजन का मज़ा लेते हैं।  आपनी ढाणी इको लॉज, राजस्थान यह राजस्थान में बना एक परिवार द्वारा चलाया जाने वाला गेस्टहाउस है। इसकी बनावट बिल्कुल स्थानीय वास्तुकला जैसी है, यानी मिट्टी, पत्थर और प्राकृतिक चीज़ों से तैयार की गई। यहाँ बिजली और गर्म पानी के लिए सोलर एनर्जी का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही, यहाँ जैविक खेती, पानी बचाने और पानी को दोबारा इस्तेमाल करने जैसी पर्यावरण-फ्रेंडली प्रैक्टिस अपनाई जाती हैं। यहाँ ठहरने पर आपको गाँव का शांत और सुकून भरा माहौल भी मिलता है। मकईबारी टी एस्टेट होमस्टे, पश्चिम बंगाल यह दार्जिलिंग के सबसे पुराने चाय बागानों में से एक है। यहाँ आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों ने अपने घर मेहमानों के लिए खोल दिए हैं, यानी आप सीधे उनके घर में रुककर उनकी संस्कृति और लाइफस्टाइल को करीब से देख सकते हैं। इस होमस्टे को एक स्वयं सहायता समूह ‘वॉलंटियर इन मकईबारी’ चलाता है। जो भी कमाई होती है, वह इस समूह में शामिल महिलाओं के बीच बाँट दी जाती है। यह जगह चाय बागानों की खूबसूरती, सादगी और स्थानीय लोगों की मेहमाननवाज़ी के लिए मशहूर है।  फार्म ऑफ हैप्पीनेस, महाराष्ट्र यह महाराष्ट्र में स्थित एक पारंपरिक कोकणी घर है, जो 20 एकड़ में फैले खेतों के बीच बना है। यहाँ आने वाले मेहमान सुबह पक्षियों की आवाज़ सुनकर दिन की शुरुआत कर सकते हैं। रात में आप खुले आसमान के नीचे, तारों के बीच मचान पर सोने का अनुभव भी ले सकते हैं। यहाँ आप खेती-बाड़ी के कामों में भी हिस्सा ले सकते हैं। खाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सब्ज़ियाँ और अनाज यहीं उगाए जाते हैं और खाना पारंपरिक लकड़ी के चूल्हे पर बनाया जाता है। यहाँ आपको गाँव की असली सादगी, शांति और प्रकृति के बीच रहने का मौका मिलेगा।  द फ्रेग्रेंट सन, मूल्शी यह मूल्शी झील के पास बना एक इको-फ्रेंडली और शांत होमस्टे है, जो मुंबई से लगभग 3.5 घंटे की दूरी पर है। इसे मिट्टी, ईंटों और लकड़ी से बनाया गया है, जिससे यह पूरी तरह प्रकृति के करीब महसूस होता है। इस जगह को 2018 में  ‘बेस्ट अर्थ होम’ श्रेणी के लिए जिम्मेदार पर्यटन भारत पुरस्कार में नामांकित भी किया गया था। यहाँ मेहमान सिलाई मशीन जैसी डिज़ाइन वाली मेज़ों पर बैठकर टैकोस, सलाद और स्थानीय खाने का मज़ा ले सकते हैं। रात में आप बोनफायर के पास बैठकर लकड़ी पर तैयार पिज़्ज़ा का स्वाद ले सकते हैं। यहाँ आकर आप प्रकृति, स्वादिष्ट भोजन और शांति तीनों का एक साथ अनुभव कर सकते हैं।(Eco Friendly Home Stay) किस तरह पहुँचे? अधिकतर होमस्टे की लोकेशन मैप पर उपलब्ध है, और पर्यटक उनकी वेबसाइट या इंस्टाग्राम पेज से सीधा बुकिंग कर सकते हैं। युवाओं के बीच अब एक नई सोच उभर रही है “Travel Less, Travel Responsible” ग्रीन टूरिज़्म सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि भविष्य की ट्रैवल लाइफस्टाइल है। अगर आप भी प्रकृति को प्यार करते हैं, तो अगली यात्रा में इन ईको होमस्टे को जरूर अपनाए

assi khmaba bawdi Destination Lifestyle Madhya pradesh Travel

अस्सी खंभा की बावड़ी – जहाँ 80 खंभों ने कैद और आज़ादी दोनों देखी

  • 0 Comments

अगर आपको इतिहास, सुंदर इमारतें और दिल को छू लेने वाली कहानियाँ पसंद हैं, तो मध्यप्रदेश के ग्वालियर किले में बनी अस्सी खंभा बावड़ी आपको ज़रूर देखनी चाहिए। 80 खंभों वाली बावड़ी किले की पुरानी जल-संरचना का खास हिस्सा हैं| जो कि आज भी बिल्कुल शांत और रहस्यमय लगती है। यहाँ आकर ऐसा महसूस होता है जैसे पुराने ज़माने का इतिहास और उस दौर के लोगों की बुद्धिमानी आपके सामने जीवंत हो उठती है। 16वीं शताब्दी में बनी यह बावड़ी न सिर्फ पानी का बड़ा स्रोत थी, बल्कि इंजीनियरिंग और वास्तुकला का बेहतरीन नमूना भी है।  पाँच दिनों में बना एक कमाल अस्सी खंभा की बावड़ी का निर्माण लगभग 1500 ईस्वी में महाराजा मान सिंह तोमर ने करवाया था। मान्यता है कि पुराने समय के हिंदू इंजीनियरों ने इस बड़ी-सी बावड़ी को सिर्फ पाँच दिनों में बना दिया था, जो किसी चमत्कार से कम नहीं माना जाता। इसे बनाने का सबसे बड़ा कारण था, सिकंदर लोदी का ग्वालियर पर हमला, 1505 में सिकंदर लोदी ने जब ग्वालियर किले को घेर लिया था, तब किले में पानी की कमी होने से बचने के लिए महाराज मान सिंह ने इस बावड़ी का निर्माण करवाया था| जिससे महल के अंदर तो पानी की कमी नहीं हुई पर किले के बाहर घेराबंदी किए सिकंदर और उसकी सेना के बीच पानी और खाने  की  कमी  हो  गई|  इसी वजह से सिकंदर लोदी की घेराबंदी असफल हो गई और उसे मजबूर होकर वापस आगरा लौटना पड़ा।  इंडो-इस्लामिक शैली का अनोखा मेल अस्सी खंभा की बावड़ी पानी को सहेजने की पुरानी तकनीक का जबरदस्त उदाहरण है। इसकी बनावट देखकर साफ़ पता चलता है कि उस समय के भारतीय इंजीनियर कितने समझदार और कुशल रहे होंगे। इस बावड़ी को 80 मज़बूत खंभों पर टिकाया गया है, इसी वजह से इसका नाम ‘अस्सी खंभा की बावड़ी’ पड़ा। इसकी संरचना कई मंज़िलों तक नीचे जाती है और ऊपर का हिस्सा मंडप जैसा दिखता है, जिसमें 64 खंभे बनाए गए हैं। इसकी खासियत यह है कि इसमें हिंदू और मुगल—दोनों शैलियों का सुंदर मिश्रण दिखता है। दरवाज़े मुगल अंदाज़ में बने हैं, जबकि बाकी हिस्सों में भारतीय शैली साफ़ झलकती है। बड़े-बड़े पत्थरों से बनी यह बावड़ी ऐसे कक्षों से भरी है जिन्हें पुराने समय में महिलाये खासकर रानियाँ गर्मी से राहत पाने और स्नान करने के लिए इस्तेमाल करती थीं। पानी तक पहुँचने के लिए नीचे तक सीढ़ियाँ जाती हैं, और सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ का पानी गर्मियों में भी सूखता नहीं था।  दाता बंदी छोड़’ की ऐतिहासिक कहानी अस्सी खंभा की बावड़ी सिर्फ पानी का जरिया नहीं थी, बल्कि यहाँ का इतिहास राजनीति, धर्म और कई बड़ी घटनाओं का गवाह रहा है। महाराजा मान सिंह के समय में यहाँ एक शिव मंदिर था, जिसके बीच में शिवलिंग स्थापित था। लेकिन जब तोमर राजाओं का शासन खत्म हुआ और मुगलों ने किले पर कब्ज़ा किया, तो उन्होंने मंदिर को तोड़कर इस जगह को शाही जेल की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। मुगल बादशाह जहाँगीर ने सिखों के छठवें गुरु, गुरु हरगोविंद सिंह जी को करीब 2 साल 3 महीने तक यहीं कैद रखा था। उनके साथ 52 हिंदू राजाओं को भी इसी परिसर में बंद किया गया था। बाद में, जब गुरु जी को रिहा किया गया और उन्होंने 52 राजाओं को भी आज़ाद करवाया, तब उन्हें ‘दाता बंदी छोड़’ की उपाधि मिली। इसी घटना की याद में किले में गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ साहिब बनाया गया है, जहाँ आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इतना ही नहीं, मुगल शासक औरंगज़ेब ने भी अपने भाई मुराद बख्श और भतीजे सुलेमान शिकोह को यहीं कैद करके रखा था।  फाइव कॉलरस ऑफ ट्रैवल की ओर से पाँच सुझाव शांत और खूबसूरत जगह: अस्सी खंभा की बावड़ी ग्वालियर किले के अंदर एक शांत और देखने लायक स्थान है। कैसे पहुँचें: ग्वालियर शहर से आप ऑटो या कैब लेकर किले तक पहुँच सकते हैं| यहा आने में आपको केवल 15 से 25 मिनट का सामय ही लगता है| जिसका किराया ₹80 से ₹150 तक है| बावड़ी तक कैसे जाएँ: किले के मुख्य गेट से मान सिंह पैलेस की तरफ बढ़ें। पैलेस के प्रवेश से ठीक पहले, बाईं तरफ यह बावड़ी मिलती है। क्या ध्यान रखें: यहा आते सामय आरामदायक जूते ही पहनें, क्योंकि यहा की सतह थोड़ी असमान है, जिससे आपको चलने में परेशानी हो सकती है| गर्मी और भीड़ से बचने के लिए सुबह या देर दोपहर के सामय ही यहा जाएँ। पास के आकर्षण: बावड़ी देखने के बाद इन जगहों को भी जरूर देखें मान सिंह पैलेस, तेली का मंदिर, गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ साहिब,|

Culture Destination Food Lifestyle North India

मुई बोरोक: त्रिपुरा की मिट्टी का ऐसा स्वाद जो एक बार चखने के बाद कभी भुला नहीं सकते आप!

  • 0 Comments

मुई बोरोक क्या है और इसकी बुनियादी पहचान? पूर्वोत्तर भारत की रसोइयों में हर राज्य की अपनी एक खास पहचान है, लेकिन त्रिपुरा की बात आते ही सबसे पहले जो नाम सामने आता है, वह है मुई बोरोक Mui Borok। यह एक भोजन शैली नहीं, त्रिपुरी जीवन, संस्कृति और पारंपरिक खानपान का पूरा खाका है। मुई बोरोक शब्द को अगर आसान भाषा में समझें तो इसका मतलब है हमारा खाना या हमारी रसोई। इसमें वे सभी व्यंजन शामिल होते हैं जो सदियों से त्रिपुरा की मिट्टी, जंगलों, नदियों और पहाड़ियों से मिले प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित हैं। त्रिपुरी समाज शुरू से ही प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर जीने में यक़ीन रखता है इसलिए उनका खाना भी बेहद सरल, पौष्टिक और ज़मीन से जुड़ा हुआ होता है। मुई बोरोक की सबसे खास बात यह है कि इसमें तेल बहुत कम, मसाले बेहद हल्के और पकाने का तरीका लगभग पूरी तरह स्टीमिंग, बॉइलिंग और फर्मेंटिंग पर आधारित है। परिणाम ऐसा खाना जो शरीर को भारी भी नहीं करता और सेहत के लिहाज़ से बेहद फायदेमंद भी है।(पूर्वोत्तर भारत की रसोइयों में हर राज्य की अपनी एक खास पहचान है) मुई बोरोक का इतिहास और प्रकृति से इसका रिश्ता मुई बोरोक का इतिहास त्रिपुरा के आदिवासी समुदायों खासकर त्रिपुरी, जमातिया,रियांग और चकमा की जीवन शैली से गहराई से जुड़ा हुआ है। सदियों पहले जब इन समुदायों का जीवन जंगलों के इर्द-गिर्द घूमता था, तब भोजन की जरूरतें पूरी करने के लिए जंगल की पत्तियां, जड़ें,जंगली सब्ज़ियां, नदी-नाले की मछलियां औरबांस उनकी सबसे बड़ी संपत्ति थी। धीरे-धीरे यही चीज़ें उनके व्यंजन की रीढ़ बन गईं। त्रिपुरा में तेल और तीखे मसालों का इस्तेमाल सदियों से बहुत कम होता रहा, क्योंकि क्षेत्रीय लोगों के लिए खाने का उद्देश्य स्वाद के साथ-साथ शरीर को हल्का और ऊर्जा-पूर्ण रखना था। इसलिए मुई बोरोक का हर व्यंजन प्रकृति से सीधे जुड़ा हुआ महसूस होता है। मुई बोरोक को समझने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि यह किसी राजा-महाराजा की रसोई से पैदा नहीं हुआ यह जंगलों, पहाड़ियों और आम लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी से आया है। यही वजह है कि इसमें बांस की कोपलेंBamboo Shoots फर्मेंटेड फिश, कोकुम जैसे स्थानीय खट्टे पदार्थ, जंगली साग,यम, जड़ वाली सब्ज़ियां सबका इस्तेमाल खूब होता है। त्रिपुरा में खाने की पहचान वहां के मौसम और भूगोल से तय होती है और मुई बोरोक उसका सबसे बड़ा प्रमाण है। बेरमा Berma मुई बोरोक की धड़कन अगर मुई बोरोक को शरीर मानें तो उसकी धड़कन है बेरमा। बेरमा सूखी, बिना तेल में तली हुई, हल्की नमकीन फर्मेंटेड मछली होती है, जिसे त्रिपुरा में भोजन की आत्मा कहा जाता है। इसे Shidal भी कहा जाता है और यह मछली न केवल स्वाद देती है बल्कि प्रोटीन, खनिज और उच्च पोषण मूल्य से भरपूर होती है। बेरमा के बिना मुई बोरोक की कल्पना अधूरी है। त्रिपुरा में बेरमा का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों में होता है जैसे, बेरमा चोख, बेरमा और सब्ज़ी की हल्की करी, और मशहूर त्रिपुरी बैम्बू शूट डिश। इसकी खास बात यह है कि यह किसी भी सब्ज़ी में बहुत ही हल्का, मिट्टी जैसा देसी स्वाद जोड़ता है। इस मछली को लंबे समय तक फर्मेंट किया जाता है, जिसके कारण यह बिना फ्रिज के भी महीनों सुरक्षित रहती है जो पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वालों के लिए बहुत उपयोगी था। बेरमा का उपयोग तेल में तला नहीं जाता, बल्कि उबालकर और धीमी आंच पर पकाकर इस्तेमाल किया जाता है। यही कारण है कि यह पूरी तरह से नॉन-ग्रीसी, हाई-प्रोटीन और डाइजेस्टिव भोजन का हिस्सा बनता है। पूर्वोत्तर भारत में फर्मेंटेड फूड शरीर को गर्म रखने, पाचन सुधारने और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए जाना जाता है और बेरमा इस परंपरा का मुकम्मल नमूना है। मुई बोरोक के प्रमुख व्यंजन चोखो, वंग पुई और बैम्बू शूट मुई बोरोक की खूबसूरती सिर्फ उसके अतीत या फर्मेंटेड मछली तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके व्यंजन इतने विविध और स्वाद से भरपूर हैं कि खाने वाला बार-बार इन्हें याद करता है। इनमें से सबसे लोकप्रिय है चोखो यह एक हल्का, उबाला हुआ, बिना तेल का व्यंजन है जो कद्दू, बैंगन, पपीता, जंगली साग या यम जैसे देसी सब्ज़ियों से बनाया जाता है। चोखो की खासियत है कम मसाले, ज्यादा प्राकृतिक स्वाद। इसके अलावा वंग पुई एक मसालेदार लेकिन हेल्दी डिश है जिसमें हल्दी, हरी मिर्च और जड़ी-बूटियों का हल्का स्वाद मिलता है। बैम्बू शूटबांस की कोपल मुई बोरोक का अगला प्रमुख आधार है, जिसे अलग-अलग तरीकों से पकाया जाता है कभी बेरमा के साथ, कभी सिर्फ मसालों के साथ उबालकर। त्रिपुरा का एक और मशहूर व्यंजन है मुई ठाक, जो एक पारंपरिक फेस्टिव डिश है। इसके साथ-साथ चावल का भी बहुत महत्व है, खासकर गोरबाती चावल, जो त्रिपुरा में विशेष त्योहारों पर पकाया जाता है। इतना ही नहीं, यहां की जड़ी-बूटियों, स्थानीय सागों, कंद-मूलोंऔर जंगल की पत्तियों का उपयोग भी हर व्यंजन में दिखता है जो इसे बेहद पौष्टिक बनाता है। क्यों माना जाता है इसे नेचर-हेल्थ सेट? मुई बोरोक को सिर्फ स्वाद या परंपरा की वजह से नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी आदर्श भोजन माना जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि इसमें तेल कम,फाइबर ज्यादा, प्रोटीन भरपूर और मसाले बेहद हल्के होते हैं। खाने का तरीका इतना संतुलित कि पाचन तंत्र पर ज़रा भी दबाव नहीं पड़ता। यह खानपान ग्लूटेन-फ्री भी माना जाता है क्योंकि मुख्य रूप से इसमें चावल, सब्ज़ियां, मछली और जंगली पौधे शामिल होते हैं। बिरमा जैसी फर्मेंटेड फिश शरीर में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाती है और इम्यूनिटी को सपोर्ट करती है। बांस की कोपलें एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करती हैं। मुई बोरोक में फाइबर की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि इसे नेचर-हेल्थ सेट भी कहा जाता है यानी प्रकृति की ओर से बना एक संतुलित भोजन। पकाने के तरीक़े उबालना, भाप में पकाना, धीमी आंच पर पकाना इनसे भोजन की मूल पौष्टिकता कायम रहती है। यही वजह है कि यह भोजन डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, पाचन संबंधी समस्याओं और मोटापे को नियंत्रित रखने में मददगार माना जाता है। टूरिज़्म, संस्कृति और नए बदलाव पहले मुई बोरोक सिर्फ त्रिपुरी घरों तक सीमित था लेकिन आज

Destination South India Travel

डेस्टिनेशन: भारत के सबसे गर्म और आप के लिए परफेक्ट शीतकालीन डेस्टिनेशन, ठंड से मिलेगी पूरी राहत

  • 0 Comments

डेस्टिनेशन: ​जब उत्तर भारत बर्फीली हवाओं और घने कोहरे की चपेट में होता है, तब भी भारत के कुछ दक्षिणी और तटीय क्षेत्र अपनी उष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण जलवायु के कारण सुखद रूप से गर्म बने रहते हैं। ये स्थान उन पर्यटकों के लिए “परफेक्ट एस्केप” हैं जो जैकेट और स्वेटर से छुट्टी चाहते हैं और समुद्री तटों या हरे-भरे जंगलों में धूप सेंकने का आनंद लेना चाहते हैं। दरअसल, ​ठंड के मौसम (दिसंबर से फरवरी) में इन गंतव्यों का तापमान आमतौर पर 22°C से 32°C के बीच रहता है, जो उन्हें कठोर उत्तर भारतीय सर्दी से बेजोड़ राहत प्रदान करता है। ​उत्तरी मैदानों में जहाँ न्यूनतम तापमान 5°C से 10°C के बीच रहने का अनुमान है, वहीं भारत के ये गर्म स्थान लगभग 25°C से 30°C के आरामदायक दिन के तापमान का अनुभव कर रहे हैं। ​यहाँ भारत के कुछ बेहतरीन गर्म गंतव्यों की जानकारी देंगे, जहाँ सर्दी का असर न्यूनतम होता है। तो आइए, जानिए….. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अंडमान द्वीप समूह शीतकालीन छुट्टियों के लिए भारत का निर्विवाद रूप से सबसे गर्म और सबसे परफेक्ट गंतव्य है। यहाँ की जलवायु उष्णकटिबंधीय है, जिसका अर्थ है कि यहाँ सर्दी का नामोनिशान नहीं होता। दिसंबर से फरवरी के बीच यहाँ समुद्र शांत रहता है और धूप तेज होती है, जो समुद्री खेलों के लिए आदर्श स्थिति प्रदान करती है। तापमान: दिन का अधिकतम तापमान लगभग 31°C और न्यूनतम 23°C के आसपास रहता है।(यहाँ भारत के कुछ बेहतरीन गर्म गंतव्यों की जानकारी देंगे) विशेषता: पोर्ट ब्लेयर और हैवलॉक द्वीप पर स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और ग्लास-बॉटम बोट राइड का आनंद लेना यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं। राधानगर बीच को अक्सर एशिया के सर्वश्रेष्ठ समुद्र तटों में गिना जाता है। गोवा, एक उत्सव और विश्राम का केंद्र गोवा भारत में सबसे अधिक मांग वाले शीतकालीन गंतव्यों में से एक है। हालाँकि यहाँ बहुत पर्यटक आते हैं, लेकिन नवंबर से फरवरी के बीच मौसम बहुत सुहावना और गर्म रहता है। यह वह समय है जब गोवा में क्रिसमस और नए साल के उत्सव अपने चरम पर होते हैं। ​तापमान: यहाँ दिन में तापमान लगभग 32°C तक पहुँच जाता है, जबकि रातें आरामदायक (लगभग 20°C) रहती हैं। विशेषता: शांत नॉर्थ गोवा के समुद्र तटों से लेकर साउथ गोवा की पुर्तगाली वास्तुकला तक, गोवा विश्राम और पार्टी दोनों के लिए उपयुक्त है। पर्यटक फ्ली मार्केट और समुद्री भोजन (Seafood) का लुत्फ उठाते हैं। पुदुचेरी राज्य बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित, पुदुचेरी एक शांत और गर्म गंतव्य है जहाँ ठंड का प्रभाव कम होता है। इसकी अनूठी फ्रेंच विरासत इसे भारत के तटीय शहरों से अलग करती है। तापमान: यहाँ का तापमान लगभग 30°C के आसपास घूमता रहता है। विशेषता: ऑरोविले में आध्यात्मिक शांति, फ्रेंच क्वार्टर की वास्तुकला की खोज, और प्रोमेनेड बीच पर सुबह की सैर यहाँ के मुख्य आकर्षण हैं। यहाँ का कैफ़े कल्चर पर्यटकों को यूरोपीय माहौल में डुबो देता है। तिरुवनंतपुरम और केरल केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम और इसके आसपास के तटीय क्षेत्र (जैसे कोवलम) साल भर गर्म रहते हैं। पश्चिमी घाट और अरब सागर के बीच स्थित होने के कारण यहाँ की जलवायु उष्णकटिबंधीय है और यहाँ सर्दी का अनुभव केवल न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट तक ही सीमित रहता है। तापमान: अधिकतम तापमान अक्सर 33°C तक रहता है।​विशेषता: यहाँ के प्रमुख आकर्षणों में पद्मनाभस्वामी मंदिर की भव्यता, कोवलम और वर्कला के खूबसूरत समुद्र तट और आयुर्वेद एवं वेलनेस केंद्र शामिल हैं। बता दें, ​कड़ाके की उत्तर भारतीय सर्दी के दौरान, अंडमान, गोवा, पुदुचेरी और केरल जैसे गंतव्य पर्यटकों को न केवल गर्मी की राहत प्रदान करते हैं, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और शानदार अनुभवों का खजाना भी प्रदान करते हैं। चाहे आप शांत समुद्र तटों पर आराम करना चाहते हों, या समुद्री रोमांच का अनुभव करना चाहते हों, ये गर्म स्थान शीतकालीन अवकाश के लिए एक ‘परफेक्ट डील’ हैं। जाने का खर्चा: ​इनमें से किसी भी गर्म स्थान की 4-5 दिनों की मध्यम दर्जे की यात्रा का औसत खर्च प्रति व्यक्ति लगभग ₹25,000 से ₹45,000 (हवाई किराया और आवास सहित) के बीच हो सकता है, जो आपके द्वारा चुने गए आवास और फ्लाइट के विकल्पों पर निर्भर करता है।

Bazar Culture Destination Lifestyle North India Travel

पाचरा-रिग्नाई: करघे की आवाज से बनती त्रिपुरा की पहचान, मार्च 2024 में मिला था इस कला को GI टैग

  • 0 Comments

पाचरा-रिग्नाई: पूर्वोत्तर भारत हमेशा से अपनी परंपराओं, कलाओं और संस्कृति के लिए जाना जाता रहा है। इसी सांस्कृतिक विविधता में एक मोहक धरोहर है पाचरा-रिग्नाई वस्त्र, जो त्रिपुरा की महिलाओं द्वारा पारंपरिक कमर करघा यानी Hip-Loom पर बुना जाता है। यह कपड़ा त्रिपुरा की आत्मा, इतिहास और अस्तित्व की पहचान है। स्थानीय भाषा में इसे Rignai कहा जाता है, और यह बुना हुआ वस्त्र त्रिपुरी महिलाओं की गरिमा, स्त्री-शक्ति, रंगों के प्रति प्रेम और उनके कला-स्वभाव का उदाहरण है। जब युवा लड़कियां अपनी माताओं या दादियों से करघा चलाना सीखती हैं, तभी नहीं सीखती केवल धागे को कपड़े में बदलना, बल्कि सीखती हैं धैर्य, दृढ़ता और अपनी संस्कृति से भावनात्मक रिश्ता बनाना। रिग्नाई: त्रिपुरा की महिलाओं की पहचान पाचरा और रिग्नाई त्रिपुरा की सामाजिक संरचना में एक विशेष भूमिका निभाते हैं। यह वस्त्र केवल फैशन या दैनिक पहनावे के तौर पर नहीं देखा जाता, बल्कि यह महत्वपूर्ण अनुष्ठानों, उत्सवों, विवाह और कार्यक्रमों में सम्मान का प्रतीक है। विवाह के अवसर पर दुल्हन के लिए विशेष रिग्नाई बुनी जाती है, जिसे तैयार करने में कई सप्ताह या महीनों का समय लग सकता है। एक ऐसा क्षण जब दुल्हन इसे पहनती है, वह सिर्फ कपड़े का महत्व नहीं बल्कि प्रेम, आशीर्वाद और पारिवारिक विरासत की निरंतरता का अनुभव होता है। त्रिपुरा में यह माना जाता है कि जो बेटी रिग्नाई बुनना जानती है, वह परिवार की समृद्धि और परंपरा की संरक्षक होती है शायद इसी कारण आज भी मां और बेटी के बीच सबसे भावुक संबंध रिग्नाई बुनाई से जुड़ा होता है।(पाचरा-रिग्नाई: पूर्वोत्तर भारत हमेशा से अपनी परंपराओं, कलाओं और संस्कृति के लिए जाना जाता रहा है।) हाथों की ताकत से जन्म लेती अद्भुत कला पाचरा-रिग्नाई की सबसे विशेष बात है इसका हस्तनिर्मित होना। किसी भी तरह की मशीन या भारी उपकरणों के बजाय, यह वस्त्र कमर करघे Backstrap/Hip Loom पर बुनता है, जिसमें शरीर का भार ही बुनाई की ताकत बनता है। यह करघा सरल जरूर है लेकिन इसमें अद्भुत तकनीक छिपी है रंगों को जोड़ना, जटिल पैटर्न बनाना, आकृतियों की पुनरावृत्ति करना और धागों का तनाव समान रखना एक बेहद नाज़ुक कला है। करघे की हर आवाज़ में एक लय होती है, जो भीतर तक गूंजती है और कलाकार को इसमें खूब मजा आता है। इसी धुन में सृजन जन्म लेता है, और धागों की दुनिया रंगों की महक बन जाती है। इसलिए, रिग्नाई केवल पहनने की वस्तु नहीं ये एक अद्भुत कला है, जिसे त्रिपुरी महिलाएं अपने हाथों से बनाती हैं। इसमें छिपा है प्रकृति और जीवन का अर्थ रिग्नाई और पाचरा की डिज़ाइन दुनिया में कहीं और नहीं मिलती। इनमें उपयोग होने वाले रंग प्रकृति से प्रेरित होते हैं लाल, काला, सफेद, पीला, नीला और हरा प्रमुख हैं, जो जीवन, भूमि, ऊर्जा, पवित्रता और उत्सव का प्रतिनिधित्व करते हैं। आकृतियों में पारंपरिक प्रतीक, जैसे पेड़ों की टहनियां, पहाड़ों का आकार, नदी की लहरें, फूलों की कली या जनजातीय वास्तुकला की रेखाएं शामिल होती हैं। त्रिपुरा के हर जनजातीय समूह जैसे त्रिपुरी, रियांग, जामातिया या नोआतिया की अपनी अलग डिज़ाइन पहचान है, और इसी विविधता ने रिग्नाई को विश्वस्तरीय विशिष्टता दी है। आज जब फैशन इंडस्ट्री में हस्तशिल्प और स्थानीय कला का सम्मान बढ़ रहा है, रिग्नाई युवा डिज़ाइनरों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। कई फैशन ब्रांड अब हस्तनिर्मित नॉर्थ-ईस्ट टेक्सटाइल को आधुनिक कट्स और शहरी डिज़ाइन के साथ नए रूप में पेश कर रहे हैं, जिससे यह कला नए युग में प्रवेश कर चुकी है। आधुनिक फैशन और रिग्नाई लेकिन इस शानदार परंपरा के सामने चुनौतियां भी हैं। मशीनों की तेज उत्पादन क्षमता, प्लास्टिक और सिंथेटिक फैब्रिक का बाज़ार में दबाव और युवा पीढ़ी का तेजी से बदलता जीवन इस कला के अस्तित्व के सामने सवाल खड़े करता है। कई युवा लड़कियां बेहतर नौकरी विकल्पों के कारण करघा छोड़ रही हैं। अगर यही गति रही, तो आने वाले समय में यह धरोहर सिर्फ किताबों और संग्रहालयों में सीमित रह जाएगी। इसलिए आवश्यक है कि सरकार, फैशन इंडस्ट्री, पर्यटन, डिजिटल मार्केटिंग और समाज मिलकर इस कला को पुनर्जीवित करें। Fair Trade जैसे प्रोजेक्ट, Craft Clusters, GI Tag संरक्षण और ऑनलाइन सेल प्लेटफॉर्म इसका समाधान बन सकते हैं। अगर हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों को बचाना है, तो पाचरा-रिग्नाई जैसी कला को जीवित रखना ही होगा वरना हमारी पहचान हमारे हाथों से फिसल सकती है। पढ़ना लिखना बेहद जरूरी है इसी के साथ अपनी संस्कृति से भी जुड़ाव होना भी महत्व रखता है। परंपरा को बचाने की ज़रूरत फिर भी भविष्य आशावान है। आज रिग्नाई एक नई पहचान के साथ उभर रही है पर्यावरण-हितैषी फैशन का प्रतीक बनकर। युवा डिजाइनर्स इसे जैकेट, बैग, स्कार्फ, रेम्प-वेअर और होम-डेकॉर में बदल रहे हैं। त्रिपुरा के गांव में क्लस्टर ट्रेनिंग सेंटर, महिला स्वयं सहायता समूह और कला शैक्षणिक कार्यशालाएं इस कला में नई जान फूंक रहे हैं। राष्ट्र और विश्व दोनों में हस्तनिर्मित फैशन की मांग बढ़ रही है और यह एक मजबूत संदेश देता है कि असली लक्ज़री हाथों से जन्म लेती है, मशीनों से नहीं। पाचरा-रिग्नाई एक ऐसी कहानी है जिसे धागों से बुना गया है, लेकिन उसकी आत्मा इंसानों की भावनाओं में बसती है। इस कला को संभालना सिर्फ त्रिपुरा की ज़िम्मेदारी नहीं, पूरे भारत की सांस्कृतिक ड्यूटी है। जब भी आप हस्तनिर्मित वस्त्र पहनते हैं, याद रखिए आप केवल कपड़ा नहीं, एक इतिहास, एक परंपरा और एक कलाकार का सम्मान पहन रहे होते हैं। कब मिला इस कला को GI टैग पाचरा-रिग्नाई को भौगोलिक संकेत GI Geographical Indication टैग 31 मार्च 2024 को प्रदान किया गया। इस GI टैग का मतलब सिर्फ कानूनी सुरक्षा नहीं है यह इस पारंपरिक हस्तनिर्मित वस्त्र की असली पहचान, प्रामाणिकता और सांस्कृतिक विरासत की मान्यता है। टैग मिलने से नकली या मशीन बने कपड़ों को रिग्नाई नाम से बेचना मुश्किल हो जाएगा, जिससे स्थानीय बुनकरों और कारीगरों को आर्थिक लाभ और सम्मान मिलेगा। साथ ही, इससे त्रिपुरा की परंपरागत textile art की संरक्षा और पुनर्जीवित होने की संभावना मजबूत होगी।

Destination International Travel

जायद नेशनल म्यूजियम खुला, एक टिकट में लाखों वर्षों का मानव इतिहास देख सकते हैं आप!

  • 0 Comments

जायद नेशनल म्यूज़ियम: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में लंबे इंतजार के बाद, जायद नेशनल म्यूजियम (Zayed National Museum) ने दिसंबर में आम जनता के लिए अपने द्वार खोल दिए हैं। यह संग्रहालय सिर्फ ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि यूएई के संस्थापक, दिवंगत शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान की विरासत, दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण की कहानी को समर्पित एक राष्ट्रीय स्मारक है। भारतीय पर्यटकों, जो अबू धाबी में कला और संस्कृति की तलाश में हैं, उनके लिए यह नया गंतव्य महत्वपूर्ण है और भारत के घुमक्कड़ों के लिए एक और सांस्कृतिक मील का पत्थर स्थापित करता है। सादियात कल्चरल डिस्ट्रिक्ट का नया गौरव जायद नेशनल म्यूजियम, अबू धाबी के प्रतिष्ठित सादियात कल्चरल डिस्ट्रिक्ट में स्थित है, जहां पहले से ही लूव्र अबू धाबी जैसे वैश्विक संस्थान मौजूद हैं। इस संग्रहालय की वास्तुकला दुनिया भर में चर्चा का विषय बन चुकी है। इसे प्रसिद्ध आर्किटेक्ट लॉर्ड नॉर्मन फोस्टर द्वारा डिज़ाइन किया गया है, जिसकी पहचान पांच विशाल, स्टील के टावरों से होती है। ये टावर ऊंट के बाज़ (फाल्कन) के पंखों की तरह आसमान की ओर उठते हैं, जो शेख जायद के फाल्कनरी के प्रति प्रेम और देश के उच्च आकांक्षाओं का प्रतीक हैं। यह डिजाइन स्वयं ही इंजीनियरिंग और कला का अद्भुत संगम है। यह यात्रा 300,000 वर्षों के मानव इतिहास से लेकर आधुनिक राष्ट्र के उदय तक की कहानी बताती है। छह स्थायी दीर्घाओं में 3,000 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित हैं, जिनमें से प्रत्येक देश की पहचान का एक हिस्सा है। भारतीय आगंतुकों के लिए, यह एक विशेष यात्रा है क्योंकि, यह संग्रहालय उन ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक कड़ियों को भी उजागर करता है जो सदियों से अरब प्रायद्वीप को भारतीय उपमहाद्वीप से जोड़ती रही हैं। यहां प्रदर्शित प्राचीन मोतियों, जहाजरानी और रेगिस्तानी जीवन की कहानियां हमारी साझा समुद्री विरासत को दर्शाती हैं।(भारतीय पर्यटकों, जो अबू धाबी में कला और संस्कृति की तलाश में हैं, उनके लिए यह नया गंतव्य महत्वपूर्ण है) भारत से अबू धाबी और संग्रहालय तक का यात्रा खर्च भारत के प्रमुख शहरों से अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध होने के कारण यात्रा योजना बनाना अब पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक हो गया है। एकतरफा हवाई यात्रा के किराए (औसतन) अलग-अलग शहरों से भिन्न होते हैं। उदाहरण के लिए, दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों से अबू धाबी के लिए उड़ान का अनुमानित किराया आमतौर पर ₹16,000 से ₹28,000 के बीच रहता है। दूसरी ओर, बेंगलुरु और हैदराबाद से यात्रा करने वाले यात्रियों को औसतन ₹18,000 से ₹32,000 खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं, कोच्चि और चेन्नई जैसे दक्षिण भारतीय शहरों से अबू धाबी के लिए उड़ानें अक्सर थोड़ी अधिक किफायती होती हैं, जिनकी अनुमानित लागत ₹14,000 से ₹25,000 तक हो सकती है। यह ध्यान रखना आवश्यक है कि ये सभी कीमतें अनुमानित हैं और विशिष्ट एयरलाइन, बुकिंग के समय और यात्रा की तारीख के आधार पर इनमें उतार-चढ़ाव आ सकता है। हवाई अड्डे से म्यूजियम तक किराया खर्च अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद, आप सादियात कल्चरल डिस्ट्रिक्ट में स्थित जायद नेशनल म्यूजियम तक पहुंचने के लिए कई स्थानीय परिवहन विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं। टैक्सी सबसे सुविधाजनक और तेज़ विकल्प है, जिसमें आमतौर पर 30 से 40 मिनट का समय लगता है। टैक्सी का अनुमानित किराया 85 से 100 एईडी के बीच आता है, जो भारतीय रुपये में लगभग ₹1,900 से ₹2,250 होगा। दूसरा किफायती विकल्प सार्वजनिक बस का है। बस से यात्रा करने में अधिक समय लग सकता है, लगभग 60 से 75 मिनट, लेकिन इसका किराया बहुत कम है, जो 4 से 8 एईडी (लगभग ₹90 से ₹180) के बीच रहता है। यात्री अपनी सुविधा और बजट के अनुसार इनमें से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। प्रवेश शुल्क-सामान्य प्रवेश शुल्क (वयस्क): 70 एईडी (लगभग ₹1,570)-रियायती प्रवेश (छात्र, शिक्षक): 35 एईडी (लगभग ₹785) खुलने का समयसोमवार: बंद (Close)मंगलवार से रविवार यात्रा की योजना और सांस्कृतिक अनुभव यह भारतीय यात्रियों को UAE की समृद्ध संस्कृति और इतिहास को एक नए दृष्टिकोण से देखने का मौका देता है। शेख जायद नेशनल म्यूजियम, आधुनिक राष्ट्र के निर्माण में शेख जायद के दूरदर्शी प्रयासों को श्रद्धांजलि देता है, जो विश्व मंच पर एक प्रेरणादायक कहानी है। संग्रहालय के परिसर में एक विशाल अल मसार गार्डन Al Masar Garden भी है। यह 600 मीटर लंबा उद्यान शेख जायद के जीवन के विभिन्न चरणों और UAE के प्राकृतिक वातावरण को दर्शाता है। यह बाहरी प्रदर्शन क्षेत्र आगंतुकों को आराम करने और प्रदर्शनी के विषयों पर विचार करने का अवसर देता है। 

Bazar Culture Destination Lifestyle Travel Uttar Pradesh

फिरोज़ाबाद: चूड़ियों का शहर, जहां चूड़ियां बनते देखना अपने आप में खास है!

  • 0 Comments

फिरोज़ाबाद उत्तर प्रदेश का एक ऐसा शहर, जिसकी पहचान दुनिया में City of Bangles यानि चूड़ियों का शहर के रूप में मशहूर है। आप कई बार कई तरह के कंगन और चूड़ियां पहनती हैं और आपको पता भी नहीं होता है। तो आज जान लो क्या पता आपके हाथ फिरोजाबाद की चूड़ियां से सुशोभित हों। यहां की गलियों में हर वक्त कांच गलने की गर्माहट, भट्टियों की आवाज़ और रंग-बिरंगे कांच के टुकड़ों से बनती यह चमकदार चूड़ियां। भारत के हर कोने में, चाहे शादी-ब्याह हो, तीज-त्योहार या कोई शुभ रस्म चूड़ियां हर स्त्री का शृंगार हैं। और इन चूड़ियों की रूह अगर कहीं बसती है, तो वह है फिरोज़ाबाद। यहां आकर इंसान सिर्फ चूड़ियां नहीं खरीदता, एक पूरी संस्कृति, मेहनत और जुनून को अपनी मुट्ठी में समेटकर ले जाता है। आज इस पेशकश में हम जानेंगे कि फिरोज़ाबाद में ऐसा क्या है? जो इसे बेहद खास बनाता है और यहां आने वाले हर यात्री का अनुभव यादगार क्यों होता है। What to Expect क्या उम्मीद रखें? फिरोज़ाबाद की सबसे बड़ी खूबसूरती है यहां की ज़िंदादिली और कारीगरी की। शहर में कदम रखते ही आपको कांच के बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां, गलियों में काम करते कारीगर, भट्टियों की लगातार चमकती आग और ताज़ा तैयार चूड़ियों की महक महसूस होने लगती है। यहां का हर घर, हर सड़क और हर मोहल्ला कांच के उद्योग से जुड़ा हुआ है। छोटे-बड़े दुकानों में बारीक डिजाइन वाली लाखों चूड़ियां सजी होती हैं कभी लाल, कभी हरी, कभी सुनहरी, तो कभी मोती और ज़री से जड़ी हुई भारी-भरकम शादी वाली चूड़ियां। यहां आप लाख चूड़ियां, कांच की चूड़ियां, मशीन कट चूड़ियां, रंगीन पैटर्न वाली आधुनिक चूड़ियां जैसी अनगिनत वैरायटी देख सकते हैं। कई जगहों पर आप live production भी देख सकते हैं कांच को पिघलाकर पतली नली में ढालना, उसे मोड़ना, काटना और डिजाइन बनाना यह कला देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। चूड़ी बनाने की परंपरा फिरोज़ाबाद का कांच उद्योग लगभग 300 साल पुराना माना जाता है और आज यहां हजारों कारीगर रोज़ाना हाथों की जादूगरी से चूड़ियां गढ़ते बनाते हैं। एक चूड़ी बनने में कितने हाथ लगते हैं, यह जानकर आप चौंक जाएंगे कभी भट्ठी का काम, कभी काटने का, कभी पॉलिश, कभी चमक की कोटिंग, कभी सजावट और अंत में पैकिंग! एक चूड़ी, बनाने की शुरुआत से लेकर अंतिम तैयारी तक 10–12 अलग-अलग प्रक्रियाओं से गुजरती है। कई परिवार पीढ़ियों से इसी काम में लगे हैं और उनका कहना है ये सिर्फ काम नहीं, हमारी पहचान है! फिरोज़ाबाद की चूड़ियों ने लाखों लोगों को रोज़गार दिया है और दुनिया भर में भारतीय शिल्पकला का नाम रोशन किया है। आज भी यहां के कारीगर अपने हुनर से ऐसी-ऐसी डिजाइन तैयार करते हैं कि बड़ी-बड़ी कंपनियां भी उनकी कला की बराबरी नहीं कर पातीं। यही वजह है कि फिरोज़ाबाद सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एथनिक इंडियन आर्ट का जीवंत संग्रहालय है फिरोज़ाबाद की रौनक बाज़ार, खाना और संस्कृति फिरोज़ाबाद का सबसे व्यस्त बाज़ार है सुहागन बाज़ार, जहां रंग-बिरंगी चूड़ियों की ऐसी दुनिया है कि आँखें ठहर जाती हैं। दुकानों में चमकते कांच की खनक, ग्राहकों की चहलकदमी और कारीगरों की आवाज़ से एक रोमांचक दृश्य बनता है। यहां bargaining का मज़ा भी अलग है थोड़ी मुस्कान, थोड़ा इंतज़ार, और आपकी पसंद का सेट बेहद कम दाम में मिल जाता है। चूड़ियों के अलावा यहां कांच की सजावटी वस्तुएं, शोपीस, ग्लास सेट, कैंडल होल्डर और क्रिस्टल क्राफ्ट भी खूब मिलते हैं। खाने की बात करें तो फिरोज़ाबाद अपने बेडमी-पूरी, आलू की सब्जी, जलेबी, और देसी चाट के लिए खूब प्रसिद्ध है। लोकल मिठाई पेठा भी जरूर चखें, जो आगरा के स्वाद के बराबरी करता मिला जुला स्वाद देता है। रात के समय रोशनी में चमकता पूरा बाज़ार ऐसा लगता है जैसे किसी चूड़ी की चमक में शहर सिमट आया हो। आसपास घूमने की जगहें फिरोज़ाबाद में घूमने के लिए कई छोटे-बड़े आकर्षण मौजूद हैं। श्री जगन्नाथ मंदिर, मोमबत्ती फैक्ट्री टूर, गुड़िया घर संग्रहालय, श्री हनुमान मंदिर, स्थानीय ग्लास फैक्ट्रियां सब कुछ देखने लायक है। कई फैक्ट्रियां visitors को production process दिखाती हैं, जहां कैमरा अक्सर allowed होता है, जिससे ट्रैवलर्स के लिए learning experience दोगुना हो जाता है। अगर आप परिवार या बच्चों के साथ हैं, तो कांच के शोपीस खरीदना न भूलें क्योंकि उनकी खूबसूरती घर सजाने में अलग ही charm लेकर आती है। इसके अलावा, फिरोज़ाबाद आगरा के बेहद करीब है, इसलिए ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी भी वन-डे ट्रिप में आसानी से कवर किए जा सकते हैं। यानि फिरोज़ाबाद आकर आप चूड़ियों की दुनिया के साथ साथ ऐतिहासिक धरोहरों का भी आनंद ले सकते हैं।(यही वजह है कि फिरोज़ाबाद सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एथनिक इंडियन आर्ट का जीवंत संग्रहालय है) कैसे पहुँचे? How to Reach हवाई मार्ग: नज़दीकी एयरपोर्ट आगरा एयरपोर्ट 50 KM है, जहां से टैक्सी और बसें मिलती हैं। रेलवे मार्ग: फिरोज़ाबाद रेलवे स्टेशन कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, आगरा, इलाहाबाद आदि। सड़क मार्ग: NH-19 पर स्थित, दिल्ली से लगभग 250 KM, आगरा से 45 KM और कानपुर से 220 KM की दूरी पर है। बसें, कैब और अपनी कार सभी विकल्प एकदम आसान! Five Colors of Travel की तरफ से 5 यात्रा सुझाव सच में एक बार तो आपको आना चाहिए! फिरोज़ाबाद सिर्फ चूड़ियों का बाजार नहीं, एक शानदार एहसास है, जहां मेहनत, कला और भावना मिलती है। यहां मिलने वाली हर चूड़ी हजारों कारीगरों की मेहनत बयां करती है। और इस शहर की चटक चमक हमेशा दिल में बस जाती है। अगर आप भारतीय संस्कृति, हस्तकला, कला या शॉपिंग के शौकीन हैं तो फिरोज़ाबाद आपकी अगली यात्रा जरूर होनी चाहिए। एक बार आये बिना मन नहीं मानेगा और एक बार आकर फिर बार-बार आने का मन करेगा! तो तैयार हो जाइए, चूड़ियों की इस चमकदार दुनिया में कदम रखने के लिए और कुछ यादें अपने साथ समेट ले जाइए।