Destination Rajasthan Travel

Albert Hall Museum: Jaipur का Classic Spot जो आपकों बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए

  • 0 Comments

अगर आप जयपुर घूमने आए हैं और कोई ऐसी जगह खोज रहे हैं जहाँ आपको शहर का कल्चर, ट्रेडिशन और कुछ ऐसी कहानियाँ पता चलें जिनके बारे में आम तौर पर कोई नहीं जानता। तो अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम आपके लिए एकदम परफेक्ट जगह है। यह म्यूज़ियम सिर्फ देखने की चीज़ नहीं है, बल्कि यहाँ आपको जयपुर की अनजानी बातें और इतिहास की कहानियों भी देखने को मिलेंगी। इस ब्लॉग में फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल बताएगा कि आपको Albert Hall Museum: Jaipur में किस समय जाना चाहिए और यहाँ की खूबसूरती का पूरा मज़ा कैसे लिया जा सकता है। कैसे शुरू हुई अल्बर्ट हॉल की कहानी इस म्यूज़ियम की नींव 6 फ़रवरी 1876 को रखी गई थी, जब प्रिंस ऑफ वेल्स जो बाद में एडवर्ड सप्तम बने वह जयपुर आए थे। इस म्यूजियम को शुरुआत में महाराजा राम सिंह द्वितीय एक टाउन हॉल बनाना चाहते थे, ताकि शहर के काम-काज और आयोजनों के लिए एक बड़ी जगह मिल सके। लेकिन बाद में महाराजा माधो सिंह द्वितीय ने इस सोच को आगे बढ़ाया और इसे आर्ट और हिस्ट्री से जुड़ा एक म्यूज़ियम बनाने का फैसला किया। यही वजह है कि यहाँ राजस्थान का कल्चरा, विरासत और कला की झलक देखने को मिलती है। आखिरकार 1887 में इसके दरवाज़े आम लोगों के लिए भी खोल दिए गए, ताकि हर कोई यहाँ आकर जयपुर की हिस्ट्री को करीब से देख और समझ सके। Architecture जो पहली नजर में ही सबको भा जाता है अल्बर्ट हॉल म्यूजियम सिर्फ अंदर रखी शानदार चीजों के लिए ही फॉर्म्स नहीं है, बल्कि इसकी बिल्डिंग भी एक अलग ही अट्रेक्शन है। इसे सैमुअल स्विंटन जैकब ने डिजाइन किया था। जो स्टाइल इसमें इस्तेमाल हुई है, उसे इंडो-सारसेनिक कहते हैं, यानी इसमें राजपूत और मुगल दोनों का टच है। लाल और पीले पत्थर, संगमरमर की खूबसूरत डीटेल्स और दीवारों पर बनी पेंटिंग्स, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि जैसे आप किसी रॉयल प्लेसेस में खड़े हो। इसके साथ ही आपको हर कोने में कुछ ना कुछ देखने और एडमायर करने को मिलता है। म्यूजियम के आपको अंदर क्या-क्या देखने को मिलता है म्यूज़ियम के अंदर आपको करीब 19–20 हज़ार से भी ज्यादा आर्टिफैक्ट्स देखने को मिलते हैं। लेकिन अगर बात करें सबसे बड़े अट्रेक्शन की, तो वह है यहां रखी इजिप्टियन मम्मी, जिसे टॉलेमिक युग का माना जाता है। इसके अलावा यहां आपको बहुत सारी खास चीज़ें देखने को मिलेंगी, जैसे फारसी कालीन, जयपुर की फेमस ब्लू पॉटरी, पुराने समय के सिक्के, पुराने हथियार, गहने, कपड़े और म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट्स। हर गैलरी में कुछ ना कुछ नया देखने और सीखने को मिलता है। इसके साथ ही आपको यहां इतिहास और कला की छोटी-छोटी बातें भी जानने को मिलती है। यहाँ घूमते हुए आप महसूस कर सकते हैं कि हर आर्टिफैक्ट् अपने आप में एक कहानी कहता है, और म्यूज़ियम की ये रिचनेस सच में हर विजिटर को कुछ नया एक्सपीरियंस देती है। Albert Hall Museum को दिन की बजाए रात में क्यों देखना चाहिए? अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम, राम निवास गार्डन के बीच में है। अगर आप भी जयपुर में अल्बर्ट हॉल म्यूजियम देखने जा रहे हैं तो आपको इसे रात में देखना चाहिए क्योंकि जैसे ही शाम ढलती है, महल के चारों ओर लाइटस जलना शुरू हो जाती है और तब इसकी पूरी बिल्डिंग रंग-बिरंगी लाइट्स में चमकने लगती है जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। रात के समय इस महल का हर कोना, हर रंग और हर लाइट एकदम परफेक्ट लगती है। अगर आप जयपुर को सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि महसूस करना चाहते हैं, तो अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम को अपनी ट्रैवल लिस्ट में ज़रूर शामिल करें। ये जगह हिस्टरी लवर्स, फोटो लवर्स और ट्रेवल्स सबके लिए परफेक्ट है। यहां से आप सिर्फ तस्वीरें नहीं, बल्कि ढेर सारी कहानियां और यादें साथ लेकर लौटते हैं।

Destination Rajasthan Travel

Hawa Mahal : जिसके 953 झरोखे इसे बनाते है सबसे ख़ास

  • 0 Comments

जयपुर की पहचान माने जाने वाला हवा महल जिसकी खूबसूरती देखते ही दिल खुश हो जाता है गुलाबी पत्थरों से बना ये महल अपनी 953 छोटी-छोटी खिड़कियों यानी झरोखों के लिए जाना जाता है, जहाँ से हर वक्त ठंडी हवा आती रहती है, और इसी वजह से इसका नाम हवा महल पड़ा। राजघराने की महिलाएँ इन्हीं झरोखों से बाहर की रौनक, जुलूस और बाज़ार की हलचल आराम से देख लिया करती थीं, बिना किसी को दिखे। तो आज फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल आपको इस ब्लॉग में बताएंगे हवा महल की खासियत और इसकी खूबसूरती, ताकि आप इसे सिर्फ देखें नहीं, बल्कि महसूस भी कर सकें। क्योंकि हवामहल सिर्फ देखने की जगह नहीं बल्कि समझने की जगह है।(Hawa Mahal) हवामहल रानियां का सुरक्षा कवच हवा महल 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने बनवाया था और इसे मशहूर डिजाइनर लालचंद उस्ताद ने डिजाइन किया था। इस महल को बनाने के पीछे की सोच भी काफी खास थी। उस समय महल की रानियाँ और महिलाएँ बाहर सड़कों पर नहीं जा सकती थीं, इसलिए हवा महल को कुछ ऐसा बनाया गया कि वे अंदर रहकर ही बाहर की दुनिया देख सकें। इसकी जालीदार खिड़कियों से सड़क की हलचल, मेले, फेस्टिवलस और शाही जुलूस सब कुछ साफ दिखाई देता था। यानी बाहर से कोई अंदर नहीं देख पाता था, जिससे उनकी प्राइवेसी भी बनी रहती थी। यही वजह है कि हवा महल सिर्फ खूबसूरत हेरिटेज ही नहीं, बल्कि उस दौर की सोच और उस समय के ट्रेडिशन की कहानी भी बताता है। 953 झरोखे की खासियत(The Magic of 953 Windows) हवा महल में कुल 953 छोटी-बड़ी खिड़कियाँ हैं, जिन्हें झरोखे कहा जाता है, और इन्हीं झरोखों की वजह से तो इस महल का नाम हवा महल पड़ा। इन झरोखों से हवा अंदर आती रहती है, इसलिए गर्मियों में भी यहाँ ठंडक बनी रहती है। बिना किसी पंखे के भी पूरे महल में हवा और ठंडक हमेशा बनी रहती है, जो उस समय की शानदार समझ और नेचुरल तरीके से बने वेंटिलेशन का एक शानदार एग्जाम्पल है। हवामहल की असली बनावट हवा महल बाहर से जितना शानदार और बड़ा नज़र आता है, अंदर से उतना ही सिंपल है। इसके अंदर आपको बड़े-बड़े हॉल या शाही कमरे नहीं मिलेंगे, बल्कि पतली सीढ़ियाँ, छोटे-छोटे कमरे और खुले आंगन देखने को मिलते हैं, जो इसे अलग पहचान देते हैं। जैसे-जैसे आप ऊपर की ओर जाते हैं, वहाँ से नीचे का नज़ारा और भी खूबसूरत लगने लगता है। ऊपर झरोखों से, पास में बना सिटी पैलेस, जयपुर और पूरा जयपुर देख जा सकता है। इस जगह खड़े होकर ऐसा लगता है जैसे आप पुराने जयपुर की ज़िंदगी और आज की हलचल दोनों को एक साथ महसूस कर रहे हों, जो इस महल को और भी खास बना देता है। फोटो लवर्स की पसंदीदा जगह(Best Place for Photo Lovers) अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो हवा महल आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। खासकर सुबह के वक्त, जब सूरज की हल्की-हल्की किरणें इसकी जालियों पर पड़ती हैं, तब इसकी खूबसूरती और भी निखर कर सामने आती है। उस समय हवामहल का रंग, रोशनी और परछाइ इतनी खूबसूरत नजर आई है कि आपकी हर फोटो अपने आप खास लगने लगती है। सड़क के उस पार से ली गई तस्वीरें तो और भी ज़्यादा पसंद की जाती हैं, क्योंकि सड़क के उस पर से हवा महल का फ्रंट एक साथ फोटो में आ जाता है। यही वजह है कि यहाँ क्लिक की गई फोटोज़ सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा लाइक्स और तारीफें बटोरती हैं। इसे घूमे बिना आपकी जयपुर ट्रीप पूरी नहीं होगी हवा महल सिर्फ एक महल नहीं है जिसे देखकर आगे बढ़ जाएँ, बल्कि यह उस समय की सोच, समझ और लाइफस्टाइल को महसूस करने का मौका देता है। यहाँ खड़े होकर साफ समझ आता है कि सदियों पहले भी लोग कितनी समझदारी से चीज़ें बनाते थे। मौसम को ध्यान में रखकर हवा आने के लिए छोटी छोटी 953 खिड़कियां बनवाई गई, साथ ही इसको इतना खूबसूरत बनाया गया है कि आज भी हवा महल देखकर लगता है कि उस दौर का आर्किटेक्ट कितना आगे था। अगर आप जयपुर की असली फील लेना चाहते हैं, तो हवा महल को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर एड करें। यहाँ से आप सिर्फ फोटो नहीं, बल्कि उस समय के जयपुर के यूनिक आर्किटेक्चर को देख सकते हैं।

Category Destination South India Travel

केरल का कश्मीर नहीं देखा? सर्दियों में तो लगता है और भी हसीन!

  • 0 Comments

केरल के इडुक्की जिले में, मुन्नार से कुछ ही दूरी पर स्थित, एक छिपा हुआ स्वर्ग है, जिसे स्थानीय लोग और पर्यटक अब असली ‘केरल का कश्मीर’ मानने लगे हैं और वह है कंथलूर। मुन्नार के हरे-भरे चाय बागानों के विपरीत, कंथलूर अपने सेब के बागों, संतरे के पेड़ों, स्ट्रॉबेरी के खेतों और लहसुन की खेती के लिए प्रसिद्ध है, जो केरल के बाकी हिस्सों से इसे एकदम अलग पहचान देते हैं। कंथलूर की भौगोलिक स्थिति इसे यह उपनाम दिलाती है। यह पश्चिमी घाटों की एक ठंडी और शुष्क पट्टी पर स्थित है, जिसके कारण यहां का मौसम केरल के नम मौसम से भिन्न होता है। समुद्र तल से लगभग 5,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह घाटी चारों ओर से घने जंगलों और पहाड़ों से घिरी हुई है। यहां की जलवायु उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों से काफी मिलती-जुलती है, जिसके कारण सेब और प्लम जैसे शीतोष्ण फल यहां सफलतापूर्वक उगाए जाते हैं। कंथलूर की हरियाली, शांति और खेती के अनोखे तरीके इसे एक अनोखा और आकर्षक गंतव्य बनाते हैं। ठंड में केरल के कंथलूर का मनमोहक नज़ारा.. कंथलूर की यात्रा का सबसे उत्तम समय नवंबर से फरवरी के बीच का है। इस दौरान, यहां का मौसम अत्यंत ठंडा और मनमोहक हो जाता है, जिससे यह अनुभव सचमुच ‘कश्मीर’ जैसा प्रतीत होता है। जब तापमान 5°C से 10°C तक गिर जाता है, तो सुबह-सुबह खेतों और बागानों पर ओस की परत जम जाती है। दिसंबर और जनवरी के महीनों में, कंथलूर की खासियत सेब के बागान, पतझड़ के रंग बिखेरते हैं, और कई जगहों पर फलों की कटाई का मौसम भी होता है। किसान अपनी ताज़ी फसलें बेचते हैं, जिससे पर्यटक सीधे पेड़ से तोड़कर फलों का आनंद ले सकते हैं। इस ठंडी और शांत जलवायु में, स्ट्रॉबेरी के खेत लाल दानों से लदे होते हैं, जो नज़ारे को और भी हसीन बना देते हैं। ठंडी हवाएं, साफ नीला आसमान और फूलों-फलों से लदी पहाड़ियां, कंथलूर को एक अविस्मरणीय शीतकालीन गंतव्य बना देती हैं। फल और बागान: यह केरल की एकमात्र ऐसी जगह है, जहां सेब की व्यावसायिक खेती होती है। इसके अलावा, संतरे, प्लम, स्ट्रॉबेरी और पैशन फ्रूट के बागान भी यहां की विशेषता हैं। अनानयिरंगल बांधः कंथलूर के पास स्थित, यह बांध शांत वातावरण और आसपास की हरियाली के लिए प्रसिद्ध है। यहां वन्यजीवों को देखने का भी मौका मिलता है। सुगन्धित मसालेः यहां इलायची, दालचीनी और लौंग जैसे कई मसालों की खेती भी होती है, जिसकी सुगंध हवा में घुली रहती है। भीमकाया गुफाएंः माना जाता है कि पांडवों ने अपने वनवास के दौरान यहां विश्राम किया था। ये गुफाएं ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। चिन्नार वन्यजीव अभयारण्यः कंथलूर के करीब स्थित, यह अभयारण्य विविध वन्यजीवों और वनस्पतियों का घर है, जिसमें ट्रेकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। रास्ता और अनुमानित किराया कंथलूर की यात्रा की योजना बनाते समय, परिवहन के साधनों और उनसे जुड़े अनुमानित किराए को जानना बहुत ज़रूरी है। मुन्नार से इसकी निकटता के कारण, कोच्चि शहर यहां पहुंचने का मुख्य केंद्र है। कंथलूर तक पहुंचने का रास्ताः यहाँ तक सीधे हवाई मार्ग या रेल मार्ग से नहीं पहुंचा जा सकता। निकटतम हवाई अड्डा कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो कंथलूर से लगभग 160 किलोमीटर दूर है। हवाई अड्डे से मुन्नार होते हुए कंथलूर के लिए टैक्सी या बस सेवा उपलब्ध है। निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन एर्नाकुलम या अलुवा है। इन स्टेशनों से आप मुन्नार तक बस या टैक्सी ले सकते हैं और फिर मुन्नार से कंथलूर के लिए स्थानीय परिवहन का उपयोग कर सकते हैं। मुन्नार से कंथलूर की सड़क यात्रा अत्यंत सुंदर घाटों और प्राकृतिक दृश्यों से गुज़रती है। हावाई यात्रा का औसत किराया ₹4,000 से ₹8,000 प्रति व्यक्ति (मौसम और अग्रिम बुकिंग के आधार पर) रहेगा। परिवहन का अनुमानित किरायाः परिवहन का किराया आपके प्रारंभिक शहर और यात्रा के तरीके पर निर्भर करता है। ट्रेन यात्रा का औसत किराया ₹800 (स्लीपर क्लास) से ₹3,000 (एसी क्लास) प्रति व्यक्ति तक रहेगा। कोच्चि या एर्नाकुलम से कंथलूर तक (सड़क मार्ग) का टैक्सी (निजी कार) का किराया लगभग ₹4,500 से ₹6,000 (एक तरफ़ा) रहेगा। यह आरामदायक और तेज़ विकल्प है, जिसमें मुन्नार भी शामिल हो सकता है। बस में एर्नाकुलम या अलुवा से मुन्नार तक का लगभग ₹180 से ₹300 प्रति व्यक्ति किराया रहेगा। मुन्नार से कंथलूर के लिए स्थानीय बस या जीप का किराया ₹50 से ₹100 अतिरिक्त होगा। कंथलूर प्रकृति प्रेमियों और शांत वातावरण की तलाश करने वालों के लिए एक अद्भुत और कम भीड़-भाड़ वाला गंतव्य है। अपनी अनोखी कृषि, ठंडी जलवायु और शानदार दृश्यों के कारण, यह वास्तव में ‘केरल का कश्मीर’ होने का हकदार है। ठंड के मौसम में जब फलों की कटाई होती है, तो यहां का नज़ारा और भी मनमोहक हो जाता है। अगर आप जाना चाहते हैं तो आप को शुभकामनाएं।

Destination Rajasthan

Sheesh Mahal Amer- जहां एक दिया जलाने से पूरा महल जगमगा उठता था

  • 0 Comments

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आमेर कि किले के अंदर बना शीश महल उन जगहों में से एक है, जिसे देखने के बाद हर कोई कुछ पल के लिए रुक सा जाता है, और जब आप खुद इस महल के अंदर कदम रखते हैं, तब आपको समझ आता है कि इसे आमेर किले का सबसे खास हिस्सा क्यों कहा जाता है। शीश महल सिर्फ एक महल नहीं है, बल्कि यह उस दौर की शाही सोच, कला और बारीक कारीगरी का जीता-जागता एग्जांपल है। यहां हर दीवार, हर छत और हर कोना अपनी अलग कहानी खुद-ब-खुद बयां करता हुआ सा लगता है। तो आज फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल आपको इस आर्टिकल में शीश महल के अनोखे एक्सपीरियंस बताएगी।Sheesh Mahal Amer Sheesh Mahal Amer-रोशनी में जादू जैसा नज़ारा जैसे ही आप शीश महल में एंट्री करते हैं, चारों तरफ लगे छोटे-छोटे शीशे आपकी नज़रों को अपनी तरफ खींच लेते हैं। दीवारें हों, छत हो या खंभे हर जगह इतनी बारीक मिरर वर्क किया गया है कि हल्की सी रोशनी भी पूरे महल को चमका देती है। कहा जाता है कि पुराने समय में यहां सिर्फ एक दिया जलाने से पूरा महल जगमगा उठता था। उस पल में खड़े होकर आपको सच में एहसास होता है कि उस समय के राजा-महाराजा कितनी लग्ज़री और प्लानिंग के साथ रहते थे। शीशों में पड़ती रोशनी जब चारों तरफ फैलती है, तो माहौल बिल्कुल किसी जादुई दुनिया जैसा लगने लगता है। शाही डिजाइन और कूल फील शीश महल को इस तरह डिजाइन किया गया था कि यह सिर्फ देखने में खूबसूरत न लगे, बल्कि इसके अंदर ठंडक भी बनी रहे। मोटी दीवारें, खास तरह की बनावट और हवा के रास्ते सब कुछ बहुत सोच-समझकर बनाया गया था। यही वजह है कि गर्मियों में भी यह जगह आमेर किले के बाकी हिस्सों के मुकाबले ज्यादा कंफर्टेबल लगती है। जब बाहर की धूप तेज़ होती है, तब भी यहां खड़े होकर एक अलग ही ठंडक और सुकून महसूस होता है, जो उस दौर की शानदार आर्किटेक्चर प्लानिंग को साफ दिखाता है। कारीगरी में छुपी कहानी शीश महल की सबसे बड़ी खूबसूरती इसकी डिटेलिंग में है। इतने छोटे-छोटे शीशों को इस तरह जोड़ना कि वो एक परफेक्ट पैटर्न बनाएं, सच में आपको शीश महल एक अलग ही एक्सपीरियंस कराएगा। हर डिजाइन, हर शेप और हर कोना यह बताता है कि उस समय के कारीगर कितने शानदार रहे होंगे। यहां खड़े होकर जब आप छत की तरफ देखते हैं, तो समझ आता है कि क्यों इस महल को आमेर किले की जान कहा जाता है। क्यों खास है Sheesh Mahal Amer का एक्सपीरियंस अगर आप आमेर किले में सिर्फ फोटो खींचने नहीं, बल्कि इस जगह को महसूस करने आए हैं, तो शीश महल पर थोड़ा वक्त ज़रूर बिताइए। यहां की खामोशी, चमक और ठंडा माहौल मिलकर आपको कुछ देर के लिए उसी शाही दौर में ले जाता हैं जब यहां राजा महाराजा रहा करते थे,और जब आप इसकी हिस्ट्री, इसकी कारीगरी और इसके पीछे की सोच को समझते हैं। तो आपके मन में इस जगह के बारे में और भी जानने का मन करने लगता है। तो जब भी आप जयपुर ट्रिप प्लान करें और आमेर के किले पर जाएं, तो शीश महल को सिर्फ एक सपाट की तरह ही न देखें। इसे समझिए, महसूस कीजिए और उस दौर की शाही ज़िंदगी की एक झलक अपने साथ लेकर लौटिए क्योंकि असली मज़ा सिर्फ घूमने में नहीं, बल्कि उन कहानियों में है जो इन जहाजों को खास बनाती हैं।

Destination Rajasthan Travel

Gaitore Ki Chhatriyan- जहां राजा महाराजाओं की समाधियां बनाई जाती थी

  • 0 Comments

जयपुर की भीड़-भाड़ और फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स से थोड़ा हटकर अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां शांति हो, हिस्ट्री हो और एक अलग ही तरह की खूबसूरती हो, तो गैटोर की छतरियां आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि जयपुर में एक ऐसी जगह भी है, जहां राजाओं की यादें, नक्काशीदार पत्थर और सुकून एक साथ मिलते हैं। यहां आकर ऐसा लगता है जैसे समय थोड़ी देर के लिए थम गया हो। तो आइए जानते है गेटोर की छतरियों के बारे में। (Gaitor Ki Chhatriyan) The History of Gaitor Ki Chhatriyan गैटोर की छतरियां असल में कछवाहा राजपूत शासकों की समाधि स्थल हैं। जहां जयपुर के कई महाराजाओं की छतरियां बनी हुई हैं, जिन्हें बेहद खूबसूरत पत्थर की नक्काशी से सजाया गया है। हर छतरी अपने आप में एक अलग कहानी कहती है और ये छतरियां उस दौर की शाही सोच और कला को दिखाती है। क्योंकि ये जगह पहाड़ी से नीचे ही बनी हुई है तो यहां जाने में भी आपको बहुत मेहनत करने की जरुरत नहीं पड़ती। ऐसी नक्काशी जो आपकी अपनी नज़रें रोक ले इस डेस्टिनेशन की सबसे खास बात यह है कि यहां की बारीक और डिटेल्ड स्टोन कार्विंग। जैसे छतरियों के खंभे, छत और दीवारें इतनी खूबसूरती से तराशी गई हैं कि आप चाहकर भी नजरें नहीं हटा पाएंगे। अगर आपको आर्किटेक्चर या फोटोग्राफी का शौक है, तो यह जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। भीड़ भाड़ से हटकर एक शांत जगह जहां जयपुर के बाकी टूरिस्ट स्पॉट्स पर हमेशा भीड़ देखने को मिलती है, वहीं गैटोर की छतरियों में आपको एक अलग ही शांति महसूस होगी। पहाड़ियों से घिरी यह जगह मन को बहुत आराम देती है। इस जगह की सबसे ख़ास बात ये है कि ये खूबसूरत होने के साथ साथ, जयपुर की बेस्ट डेस्टीनेशनस में भी आती है, जहां आपको बैठकर कुछ देर सोचने, महसूस करने और खुद से जुड़ने का मौका मिलता है। फोटोग्राफी लवर्स के लिए परफेक्ट- Gaitore ki Chhatriyan सुबह की हल्की धूप या शाम की सुनहरी रोशनी में गैटोर की छतरियां और भी खूबसूरत लगती हैं। लाइट और शैडो का जो खेल यहां दिखता है, वो आपकी तस्वीरों को और भी खास बना देता है। यही वजह है कि आजकल यह जगह ट्रैवल ब्लॉगर्स और कंटेंट क्रिएटर्स की पसंदीदा जगह बनती जा रही है। क्यों जाएं गैटोर की छतरियां( Gaitore ki Chhatriyan) अगर आप जयपुर को सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि उसे महसूस करना चाहते हैं, तो गैटोर की छतरियां जरूर जाएं। यह जगह बताती है कि जयपुर सिर्फ महलों और किलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां एक ऐसी शांत और हिस्टोरिक जगहें भी हैं, जो दिल को छू जाती हैं। तो अगली बार आप जब भी जयपुर जाएं, तो आम रास्तों से हटकर गैटोर की छतरियों की ओर जरूर जाएं। यकीन मानिए, यह जगह आपके सफर को और भी यादगार बना देगी।

Destination Lifestyle Rajasthan

Galta ji-जयपुर का एक ऐसा ऑफ बीट डेस्टिनेशन – जहाँ के जलकुंड कभी नहीं सूखते

  • 0 Comments

जब भी हम जयपुर घूमने की लिस्ट बनाते हैं तो सबसे पहले हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस जैसे फेमस प्लेसेज़ के नाम ही हमारे दिमाग में आते है। लेकिन क्या आप भी जयपुर में कोई ऐसी जगह देखना चाहते हैं जहाँ भीड़-भाड़ बहुत कम हो और सुकून बहुत ज़्यादा मिले? जहाँ आप बिना किसी शोर-शराबे, बिना भीड़ भाड़ से परेशान हुए, बस शांति और नेचर के बीच खड़े होकर कुछ पल अपने लिए जी सकें। तो इस ब्लॉग में फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल आपको बताएगा एक ऐसा ही ऑफ बीट डेस्टिनेशन है, जो जयपुर शहर की भीड़-भाड़ वाले टूरिस्ट स्पॉट्स से बिल्कुल अलग है। जहां न कोई धक्का-मुक्की है, न लंबी लाइने है, और न ही कैमरों का शोर। बस पहाड़ों की हवा, आसपास की शांति और वो सुकून, जिसे महसूस करने के लिए लोग अक्सर शहर से दूर निकल कर यहां आते हैं। तो अगर आप भी जयपुर ट्रिप में भीड़ से हटकर कुछ अलग और कोई यूनिक जगह को घूमकर एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो आपको जयपुर के गलता जी मंदिर जरूर जाना चाहिए। जिसी मंकी टेंपल भी कहते हैं। अरावली की पहाड़ियों के बीच, एक पतली सी घाटी में बसा हुआ गलता जी मंदिर शहर के भागदौड़ से आपको बिल्कुल अलग ही दुनिया में ले जाता है जैसे ही आप यहां पर पहुंचते हैं तो पहाड़ियों से आ रहे पक्षियों की आवाज और पहाड़ी की ठंडी हवा आपको महसूस होने लगेगी जो आपको नेचर के करीब होने का एहसास दिलाएगी। लोगों के शोर के बावजूद यहां पर आपको एक अलग ही तरह की शांति का एहसास होगा। यहाँ पहुँचते ही क्या खास लगता है (What feels special the moment you reach here) जयपुर में जहाँ सभी फेमस स्पॉट गुलाबी बलुए पत्थर से बने हुए हैं वहीं गलत जी मंदिर इन बलुए पत्थर की बनावट से बिल्कुल अलग किसी पुराने राज महल जैसा लगता है। चारों तरफ पहाड़ से घिरा पहाड़ी की ऊँचाई पर एक खूबसूरत सा मंदिर और पहाड़ी से नीचे एक खूबसूरत सा कुंड जिसे देखकर मन को एक अलग ही तरह का सुकून मिल रहा हो। कुंड और पानी का सुकून गलता जी मंदिर अपने पवित्र कुंडों के लिए भी बहुत मशहूर है और सबसे खास यहाँ का गलवाकुंड जिसका पानी हमेशा बहता देता है, और इसके पीछे वजह ये मानी जाती है कि यह पानी पहाड़ी के ऊपर से एक नेचुरल झरने की तरह आता है और कभी सूखता नहीं है, जिससे इस पूरे परिसर में कभी भी पानी की कमी नहीं होती। इसके साथ ही इस पानी की वजह से यहाँ पर एक अलग ही तरह की ठंडक आपको देखने को मिलेगी, जो आपको जयपुर की गर्मी से बिल्कुल, एक अलग ही तरह की ठंडक का एहसास कराएगी। इसके साथ-साथ यहाँ बैठकर पानी की आवाज़ सुनना आपको एक अलग ही एक्सपीरियंस देगा। क्यों गलता जी टेंपल का नाम पड़ गया मंकी टेंपल गलता जी टेंपल का नाम मंकी टेंपल यूँ ही नहीं पड़ा। यहाँ आपको हर जगह बंदर दिख जाएंगे जो कभी सीढ़ियों पर बैठे मस्ती करते हुए नजर आएंगे, तो कभी दीवारों पर कूदते हुए, और एक बात ध्यान रखें, अपना चश्मा, मोबाइल और खाने का सामान संभालकर रखें, वरना ये बंदर बहुत चालाक होते हैं। आपको पता भी नहीं लगेगा और ये आपके हाथ से अपना सामान ले कर फ़ूर हो जायेंगे। हालांकि ये आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे पर फिर भी आपको सावधान जरुर रहना हैं। कई लोग इन बंदरों को हमुनाम जी का रूप भी माते है, और इसी वजह से तो लोग इस मंदिर को मंकी टेंपल भी कहते हैं। Best time to visit Galta ji Temple (गलता जी मंदिर जाने का सही समय) अगर आप गलता जी जाना चाहते हैं तो सुबह जल्दी या फिर शाम के समय जाना सबसे बढ़िया रहता है। सुबह की शांति और शाम का सनसेट दोनों ही टाइम जगह बहुत खूबसूरत लगती है। शाम को ऊपर से जयपुर का नज़ारा भी देखने को मिलता है, जो वाकई देखने लायक होता है। क्यों जाएँ गलता जी (Why Galta Ji should be on your travel list) अगर आप जयपुर ट्रिप में थोड़ा सुकून, नेचर और अलग तरह का एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो गलता जी मंदिर ज़रूर जाएँ। ये जगह आपको बताएगी कि जयपुर सिर्फ महलों और बाजारों का शहर नहीं, बल्कि शांति और सादगी का भी एक खूबसूरत चेहरा है। सच में, गलता जी एक ऐसा डेस्टिनेशन है जहाँ एक बार जाकर मन करता है बस यही थोड़ी देर और बैठ जाएँ।

Destination Himachal Pradesh Travel

Shimla Travel Guide: स्नोफॉल देखने जा रहे हैं शिमला? ये ट्रैवल गाइड बनाएगी आपकी ट्रिप आसान

  • 0 Comments

अगर आप सर्दियों में बर्फबारी देखने, पहाड़ों की खूबसूरती महसूस करने और ठंडी हवा में सुकून भरे पल बिताने का सपना देख रहे हैं, तो शिमला आपके लिए सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन है।हर साल हजारों टूरिस्ट सिर्फ Snowfall in Shimla देखने के लिए यहां पहुंचते हैं। लेकिन सही जानकारी न होने की वजह से कई बार ट्रिप मुश्किल भी हो जाती है। इसीलिए फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे –शिमला में बर्फबारी का सही समय, कैसे पहुंचें, कहां ठहरें, क्या देखें, क्या खाएं, बजट कितना रखें और किन बातों का ध्यान रखें, ताकि आपकी शिमला ट्रिप पूरी तरह आसान और यादगार बन सके। शिमला में बर्फबारी कब होती है? (Best Time to Visit Shimla for Snowfall) सबसे जरुरी सवाल ! शिमला में बर्फबारी आमतौर पर दिसंबर के आखिरी हफ्ते से फरवरी तक देखने को मिलती है। महीनों के हिसाब से स्नोफॉल- जब शिमला आये तो यह जानकार जरुर आयें अगर आपका मकसद सिर्फ बर्फ देखना और स्नो एक्टिविटीज करना है, तो जनवरी में शिमला जाना सबसे सही समय है। शिमला कैसे पहुंचें? (How to Reach Shimla Easily)  हवाई मार्ग से  ट्रेन से शिमला कैसे जाएं कालका–शिमला टॉय ट्रेन दुनिया की सबसे खूबसूरत ट्रेन यात्राओं में गिनी जाती है। यह ट्रेन पहाड़ों, सुरंगों और हरियाली से होकर गुजरती है और UNESCO World Heritage में शामिल है। पहाड़ों की ख़ूबसूरती देखनी हो तो इससे बेहतर कुछ भी नहीं. सड़क मार्ग से बर्फबारी के दौरान सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है। शिमला में बर्फ देखने की सबसे अच्छी जगहें 1. मॉल रोड और द रिज शिमला का दिल कहा जाने वाला मॉल रोड और रिज बर्फबारी के दौरान बेहद खूबसूरत हो जाता है। यहां आप बर्फ में टहल सकते हैं, फोटोग्राफी कर सकते हैं और कैफे में बैठकर गरम कॉफी का मजा ले सकते हैं। 2. कुफरी – बर्फ का असली मजा कुफरी शिमला से लगभग 16 किलोमीटर दूर है और यहां बर्फ ज्यादा पड़ती है।यह जगह स्कीइंग, स्लेजिंग और स्नो एडवेंचर के लिए फेमस है। साथ ही यहाँ की ग्रीन वैली आपको यही ठहरने पर मजबूर कर देगी. 3. नारकंडा अगर आप भीड़ से दूर ज्यादा बर्फ देखना चाहते हैं तो नारकंडा बेस्ट है।यहां स्कीइंग के साथ-साथ नेचर फोटोग्राफी का शानदार मौका मिलता है। शिमला से कुछ घंटे की दूरी पर आप यहाँ पहुँच सकते हैं . 4. मशोबरा और फागू ये जगहें शांत, साफ और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं।यहां कम भीड़ होती है और स्नोफॉल का असली आनंद मिलता है। 5. जाखू मंदिर शिमला की सबसे ऊंची जगह पर स्थित जाखू मंदिर से पूरा शहर बर्फ में ढका हुआ दिखाई देता है। शिमला ट्रिप में क्या-क्या पैक करें? (Packing Tips for Shimla Snowfall Trip) भारी जैकेट और ऊनी कपड़े, थर्मल इनरवियर, दस्ताने, टोपी और मफलर, वाटरप्रूफ जूते, सनग्लास (बर्फ की तेज चमक से बचाव), लिप बाम और मॉइस्चराइज़र, जरूरी दवाइयां. अगर आपके पास सही उपयुक्त गर्म कपड़े नहीं हैं तो कुफरी में किराए पर भी मिल जाते हैं। शिमला में कहां ठहरें? (Best Places to Stay in Shimla) रहने के लिए बेस्ट एरिया सर्दियों में शिमला पीक टूरिस्ट सीजन होता है, इसलिए होटल पहले से बुक करें। शिमला में खाने के लिए क्या मशहूर है? सिड्डू, हिमाचली धाम, मोमोज और थुकपा, गरम गुलाब जामुन और चाय. सर्दी में गरम खाने का मजा शिमला में दोगुना हो जाता है। शिमला में करने वाली मजेदार एक्टिविटीज -बर्फ में फोटो और रील बनाना, स्नोमैन बनाना, स्नोबॉल फाइट, स्कीइंग और स्लेजिंग टॉय ट्रेन की सवारी– अगर शिमला की यात्रा को सच में यादगार और खास बनाना है, तो कालका–शिमला टॉय ट्रेन की सवारी जरूर करनी चाहिए। कालका से शिमला तक यह ट्रेन लगभग 102 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इस छोटे से सफर में आपको मिलते हैं—100 से ज्यादा सुरंगें, 800 से अधिक पुल, गहरी घाटियां और ऊंचे पहाड़, ब्रिटिश दौर के खूबसूरत स्टेशन. यही वजह है कि कालका–शिमला रेलवे लाइन को UNESCO World Heritage Site का दर्जा मिला है। शिमला ट्रिप के लिए फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल के जरुरी सुझाव -मौसम का अपडेट रोज चेक करें– बहुत ज्यादा ठंड में देर तक बाहर न रहें– फिसलन से बचने के लिए सही जूते पहनें– ट्रैफिक और रोड ब्लॉक की जानकारी पहले लें

Destination Travel

भारत में लॉन्ग वीकेंड के लिए पांच सुंदर रोड ट्रिप्स

  • 0 Comments

अगर आप रोमांच की तलाश में हैं और चाहते हैं कि आपका सफर मंजिल से भी ज्यादा यादगार हो, तो भारत में रोड ट्रिप्स से बेहतर कुछ नहीं है यहां की विशाल तटरेखा, घने जंगल, ऊंचे ऊंचे पहाड़ और ऐतिहासिक स्थल सड़क यात्रा के लिए एक स्वर्ग है। एक सही रोड ट्रिप आपको आपकी गति से चलने और रास्ते में मनपसंद जगह पर रुकने और हर मील को एक यादगार लम्हा बनाने की आजादी देता है फाइव कलर्स ऑफ ट्रेवल लाया है आपके लिए सबसे शानदार पांच रोड त्रिप्स जो निश्चित रूप से आपके दिमाग को चकित कर देगी। दिल्ली से लेह मनाली होते हुए हिमालय का कमाल अगर तुम्हें एडवेंचर पसंद है तो दिल्ली से लेह कि यह ट्रिप एकदम परफेक्ट है करीब 1,020 किलोमीटर लंबा ये सफर इतना शानदार है कि इसे पूरा करने में चार से पांच दिन लग जाते हैं लेकिन चार-पांच दिन में हर पल यादगार बन जाता है। ये रास्ता भारतीय हिमालय की सबसे मुश्किल और सबसे खूबसूरत इलाकों में से एक है जहां सफर के दौरान तेज बहती नदियां, ऊंची ऊंची दर्रे जैसे रोहतांग पास और बारालाचा ला, और छोटे-छोटे दूरदराज गांव देखने को मिलते हैं। यहां की बर्फ से ढकी चोटियां, शांत घटियां और तिब्बती संस्कृति की झलक मन मोह लेती है। रास्ते में मैग्नेटिक हिल और नुब्रा वैली जैसी शानदार जगह भी आती है जो इस यात्रा को और भी खास बना देती है। दिल्ली से लेह जाने का सबसे बढ़िया समय जून से सितंबर तक का होता है क्योंकि उसी वक्त मौसम सुहावना रहता है और सड़के भी खुली होती है। सच कहें तो दिल्ली से लेह तक का यही तक का यह रोड ट्रिप हिमालय का एक कमाल है जहां ये मोड़ पर रोमांच और खूबसूरती का नया नजारा देखने को मिलता है। मुंबई से गोवा कोंकण का तटीय आकर्षण मुंबई से गोवा तक का सफर एकदम क्लासिक रोड ट्रिप है जो कोंकण खूबसूरत तटीय इलाकों से होकर गुजरता है करीब 590 से 630 किलोमीटर लंबा ये रास्ता हर ट्रैवल लवर का सपना होता है। NH66 हाईवे पर ड्राइव करते हुए चारों तरफ हरियाली, घुमावदार सड़के कई जगह से दिखता अरब सागर का नजारा इस सफर को और मजेदार बना देता है रास्ते में पुराने समुद्र तट, छोटे-छोटे मछुआरो के गांव और पुराने किले मिलते हैं, जो इस यात्रा को समुद्र, रेत और संस्कृति का एक बेहतरीन मिश्रण बना देते हैं। सफर के दौरान आप गणपतिपुले में समुद्र किनारे बने गणेश मंदिर में जा सकते हैं। रत्नागिरी में स्वादिष्ट अल्फोंसो आमो का मजा ले सकते हैं या फिर शांत और खूबसूरत अलीबाग में ठहर सकते हैं अगर आप मुंबई से शुरुआत कर रहे हैं, तो बीच में लोनावाला और खंडाला के हरे भरे पहाड़ों पर एक छोटा ब्रेक लेना बिल्कुल भी ना भूले। इस रोड ट्रिप के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक का होता है जब मौसम ठंडा और सफर के लिए एकदम परफेक्ट रहता है। गुवाहाटी से तवांग उत्तर पूर्व का रहस्य में सफर अगर तुम असली एडवेंचर और नेचर की खूबसूरती देखना चाहते हो, तो गुवाहाटी की तवांग तक की ये ट्रिप एकदम परफेक्ट है। करीब 520 किलोमीटर लंबा ये सफर अरुणाचल प्रदेश के रहस्यमय और खूबसूरत वादियों से होकर गुजरता है। रास्ते में घने जंगल, तेज बहती नदियां और ऊंचे ऊंचे खतरनाक पहाड़ी दर्रे आते हैं जो इस ट्रिप को रोमांस से भर देते हैं। सफर के दौरान तेजपुर जैसे खूबसूरत शहर भी पड़ते हैं, जो ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा है। इस यात्रा का सबसे खास हिस्सा है सेला पास, जो करीब 13,700 फीट की ऊंचाई पर है यहां बर्फ से ढकी चोटियां और शांत झीलें किसी सपने जैसी लगती हैं। तवांग पहुंचने पर वहां की शांत मठ और पहाड़ी नजारे मन को सुकून दे देते हैं इस ट्रिप के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से मई या अक्टूबर से नवंबर तक होता है, जब मौसम साफ और यात्रा के लिए एकदम सही रहता है। चेन्नई से पांडिचेरी पूर्वी तट का आनंद चेन्नई से पांडिचेरी तक की ड्राइव साउथ इंडिया की सबसे प्यारी रोड ट्रिप्स में से एक है करीब 160 किलोमीटर की यह छोटी लेकिन बहुत मजेदार ट्रिप सिर्फ तीन से चार घंटे में पूरी हो जाती है यह सफर ईस्ट कोस्ट रोड से होकर गुजरता है जो बंगाल की खाड़ी के बिल्कुल किनारे किनारे चलता है पूरे रास्ते पर समुद्र की हवा और खूबसूरत नजारे मिलते रहते हैं। बीच में महाबलीपुरम के पुराने मंदिर देखने को मिलते हैं, जो इस ट्रिप को और भी खास बना देते हैं। पांडिचेरी पहुंचकर वहां की फ्रेंच स्टाइल की गलियां, कैफे और ऑरोविले की शांति दिल को छू जाती है। यह सफर उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जो वीकेंड में कहीं जल्दी घूमने जाना चाहते हैं इस रोड ट्रिप का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी तक का होता है। बेंगलुरु से ऊटी नीलगिरी की रानी बेंगलुरु से ऊटी तक की ड्राइव साउथ इंडिया की सबसे मशहूर और खूबसूरत रोड ट्रिप्स में गिनी जाती है। करीब 270 किलोमीटर लंबा ये सफर मैसूर से होकर नीलगिरी की हरी भरी पहाड़ियों तक जाता है। रास्ते में बांदीपुर और मुदुमलाई जैसे जंगलों से गुजरना होता है। जहां कभी-कभी हाथी या हिरण भी दिख जाते हैं ऊटी, जिसे ‘व्कीन ऑफ हिल्स’ कहा जाता हैसाथ ही ये जगह अपने पुराने ब्रिटिश माहौल और सुंदर बगीचों के लिए जानी जाती है। वहां तक पहुंचाने के रास्ते में 36 हेयरपिन बेंड्स आते हैं जो इस ट्रिप को और भी रोमांचक बना देते हैं ऊटी जाने का सबसे अच्छा समय जुलाई से सितंबर होता है। जब हर तरफ हरियाली होती है, या फिर नवंबर से मार्च जब मौसम ठंडा और सुहावना रहता है। चाहें आप हिमालय की बर्फीली ऊंचाइयां देखें या दक्षिण भारत के चाय बागानों और समुद्र किनारो की सैर करना, यह रोड ट्रिप्स तुम्हें जिंदगी भर याद रहने वाला अनुभव देगी। तो अब देर करो, गाड़ी की जांच कर लो और बैग पैक कर लो और इन शानदार रास्तों पर निकल पढ़ो,  क्योंकि असली मजा तो सफर में ही है। फाइव कलर्स ऑफ ट्रेवल के पास सुझाव * निकलने से पहले टायर, ब्रेक, इंजन ऑयल और फ्यूल

Destination Travel

भारत में परिवार के साथ घूमने के लिए 10 सबसे सुरक्षित और मज़ेदार जगह

  • 0 Comments

भारत में परिवार के साथ घूमने के लिए इतनी सारी सुरक्षित और मज़ेदार जगहें हैं कि चुनना ही मुश्किल हो जाता है। हमारे देश का हर कोना अपनी अलग खूबसूरती के लिए, इतिहास की कहानियो के लिए, तो कहीं हरियाली के लिए मशहूर है। अगर आप फैमिली के साथ छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं, तो भारत के हिल स्टेशन एकदम बढ़िया ऑप्शन हैं। यहाँ की ठंडी हवा, पहाड़ों की हरियाली और शांत माहौल मिलकर आपकी ट्रिप को और भी मज़ेदार बना देते हैं। कुल मिलाकर, ये जगहें आपकी फैमिली छुट्टियों को खास और यादगार बनाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। पहाड़ों की ठंडक और हरियाली जो आपको अपनी ओर खींच ही लेगी पहाड़ों की ठंडक और हरियाली में घूमने के लिए शिमला, मुन्नार, दार्जिलिंग और कूर्ग चारों ही परिवार के साथ घूमने के लिए ऐसी जगहें हैं जहाँ कोई भी जाए, वो वही का हो जाएगा। शिमला का सुहावना मौसम और शांत माहौल बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है। खास बात ये है कि बच्चों के लिए कालका-शिमला टॉय ट्रेन की सवारी और कुफरी का फन पार्क पूरे ट्रिप को और भी मज़ेदार बना देता हैं। दूसरी तरफ, मुन्नार की तो बात ही अलग है यहाँ के हरे-भरे चाय के बागानों में घूमते हुए ऐसा लगता है जैसे नेचर ने अपनी गोद में बिठा लिया हो। यहाँ का माहौल इतना शांत और सुरक्षित है कि छोटे बच्चों के साथ भी आराम से पूरा परिवार समय बिता सकता है। दार्जिलिंग भी परिवार के साथ घूमने वालों की पसंदीदा जगहों में से एक है, क्योंकि यहाँ की यूनेस्को वाली टॉय ट्रेन बच्चों को बेहद पसंद आती है। धीरे-धीरे घूमती ट्रेन से पहाड़, घाटियाँ और चाय बागानों के नज़ारे देखते हुए जो सुकून मिलता है, वो और कहीं मिलना मुश्किल है। यहाँ आप हिमालय की खूबसूरती को करीब से महसूस कर सकते हैं, एनवायरनमेंट की ताज़ी हवा ले सकते हैं और नेचर का असली मज़ा आपको यही मिलेगा। वहीं कूर्ग, कर्नाटक का एक शांत और बेहद खूबसूरत कोना , जहाँ कॉफी के बागान दूर-दूर तक फैले दिखाई देते हैं। यहाँ दुबारे एलीफैंट कैंप बच्चों के लिए एक खास जगह है, जहाँ वे हाथियों को करीब से देख सकते हैं, उन्हें खाना खिला सकते हैं और उनके बारे में मज़ेदार बातें सीख सकते हैं। इतिहास और संस्कृति का रंग आपको और आपके परिवार को अपने रंग में रंग ही लेगा इतिहास और संस्कृति से भरे शहरों की बात करें तो जयपुर और आगरा परिवार के साथ घूमने के लिए एकदम परफ़ेक्ट जगह हैं। जयपुर, राजस्थान की मशहूर पिंक सिटी, जहाँ कदम-कदम पर रंग-बिरंगी संस्कृति और पुराना इतिहास देखने को मिलता है। यहाँ के खूबसूरत महल, बड़े-बड़े किले और चहल-पहल वाले बाज़ार हर किसी का दिल जीत लेते हैं, और अंबर फोर्ट में बच्चों को हाथी की सवारी करके तो और भी मज़ा आता है ये सब एक्टिविटी करके सच में लगता है जैसे किसी शाही दुनिया में पहुँच गए हों। वहीं आगरा, उत्तर प्रदेश की ऐसी जगह है जहाँ परिवार के साथ घूमने का मज़ा दोगुना हो जाता है। ताज महल देखकर हर कोई बस खो जाता है, और आगरा फोर्ट की सुरंगें व पुराने कमरे बच्चों को किसी रोमांचक कहानी का एहसास कराते हैं। यहाँ घूमते हुए उन्हें मुग़ल बादशाहों की दिलचस्प कहानियाँ सुनाना ट्रिप को और भी मज़ेदार और यादगार बना देता है।  रोमांच से भरी जगह, जहां जा कर लगेगा कि आप दूसरी दुनिया में पहुंच गए हो रोमांच से भरी फैमिली ट्रिप के लिए केरल बैकवाटर्स, अंडमान-निकोबार और कान्हा नेशनल पार्क तीनों ही बेहतरीन जगह हैं। और केरल बैकवाटर्स के शांत पानी पर हाउसबोट की सैर, नारियल के पेड़ों से घिरा माहौल और हल्की-हल्की लहरें ट्रिप को बेहद सुकूनभरा बना देती हैं, साथ ही पास के सफ़ेद रेत वाले बीच, मुन्नार के चाय बागान और पेरियार वाइल्डलाइफ़ सेंचुरी इन जगहों पर परिवार के साथ घूमने का जो मज़ा है वो और भी कई बढ़ जाता है।अंडमान और निकोबार के नीले साफ़ पानी और शांत बीच मानो सबके मन को अपनी कल कल बहती लहरों की तरह निर्मल बना रही हो। और स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, ग्लास-बॉटम बोट राइड जैसी पानी वाली एक्टिविटीज़ बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आती हैं। वहीं जंगल सफारी का मज़ा लेने के लिए कान्हा नेशनल पार्क यहां की सबसे अच्छी डेस्टिनेशन है क्योंकि यहीं से ‘द जंगल बुक’ की कहानी को प्रेरणा मिली थी, और साथ ही सफारी के दौरान बाघ, तेंदुए, बारहसिंगा जैसे जानवरों को करीब से देखने का अलग ही अनुभव मिलता है। कई रिसॉर्ट्स में बच्चों के लिए जूनियर नेचुरलिस्ट प्रोग्राम भी होते हैं, जिससे वे खेल-खेल में प्रकृति के बारे में सीखते जाते हैं। कुल मिलाकर, ये सारी जगहें रोमांच, सुकून और फैमिली टाइम सब कुछ एक साथ देती हैं। भारत में बच्चों के साथ घूमने के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है अगर आप पहली बार इंडिया घूमने आ रहे हों और राजस्थान या केरल में से किसी एक को चुनना हो, तो बस थोड़ा सोचकर फैसला करें। राजस्थान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें पुराने महल, बड़े किले, रेगिस्तान और रंग-बिरंगी संस्कृति पसंद आती है यहाँ किसी पैलेस होटल में रुककर सच में लगता है कि हम शाही लाइफ जी रहे हों। दूसरी तरफ, केरल उन फैमिली के लिए परफ़ेक्ट है जो भीड़-भाड़ से दूर शांत और नेचर वाली जगह ढूँढ रहे हों। यहाँ की हरी-भरी वादियाँ, बैकवॉटर में हाउसबोट की सैर और आराम देने वाली आयुर्वेदिक थेरेपी ट्रिप को पूरा रिलैक्सिंग बना देती हैं। फाइव कॉलर ऑफ ट्रैवल की ओर से पांच सुझाव 1. बच्चों के साथ ट्रैवल करते समय हमेशा बोतलबंद या शुद्ध पानी ही पिएँ और बोतल की सील ज़रूर चेक कर लें। 2.  खाने-पीने में थोड़ी सावधानी रखें साफ़-सुथरे और भीड़ वाले रेस्टोरेंट में ही खाएँ, जहाँ खाना ताज़ा बन रहा हो, और स्ट्रीट फूड लेते समय थोड़ा ध्यान रखें। 3. यात्रा का शेड्यूल बहुत टाइट न रखें। बच्चों को आराम करने और धीरे-धीरे घूमने का समय दें ताकि वे ट्रिप का मज़ा ले सकें। 4. लंबी दूरी के लिए आरामदायक एसी क्लास वाली ट्रेनें बुक करें और छोटी दूरी के लिए Uber या Ola जैसे ऐप्स

Bazar Culture Lifestyle Rajasthan

राजस्थानी कंदोरा बना नया फैशन ट्रेंड, Royal Twist with Tradition

  • 0 Comments

राजस्थान की पहचान उसके ट्रेडिशनल गहनों और शाही अंदाज़ से हमेशा जुड़ी रही है। यहां के पारंपरिक गहने न सिर्फ भारत में, बल्कि देश-विदेश में भी खूब मशहूर हैं। चाहे फिर वो कुंदन हार हो, पोलकी या भंवरकंडी नथ की बात हो, ये सभी राजस्थानी गहने अपनी खूबसूरती और कारीगरी के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। इन्हीं खास गहनों में से एक है राजस्थानी कंदोरा, जो कमर में पहना जाने वाला ट्रेडिशनल गहना है। फिर लौटा कंदोरा का ट्रेंड पहले के समय में कंदोरा ज़्यादातर राजा-महाराजाओं और सामंतों की शान हुआ करता था। यह उनकी खास पोशाक और रॉयल पहचान का हिस्सा माना जाता था। समय के साथ यह गहना महिलाओं के पहनावे में आ गया, लेकिन धीरे-धीरे इसका चलन कम होता चला गया और लोग इसे कम पहनने लगे। लेकिन अब एक बार फिर वही दौर लौट रहा है। आजकल महिलाएं कंदोरा को बड़े शौक से पहन रही हैं और यह गहना फिर से ट्रेंड में आ गया है। खासकर शादी-ब्याह और ट्रेडिशनल मौकों पर कंदोरा पहनना स्टाइल और परंपरा दोनों का खूबसूरत मेल बन गया है। आज के समय में कंदोरा को पहले के मुकाबले ज्यादा हल्का और आरामदायक बनाया जा रहा है। पहले जहां ये गहने भारी हुआ करते थे, वहीं अब इन्हें हल्के वज़न का बनाया जाने लगा है जिसकी वजह से कोई भी महिला इन्हें आसानी से पहन सकती है। कम वजन होने के कारण ये गहने पहनने में अनकंफर्टेबल भी नहीं लगते। ट्रेडिशनल लुक बिना किसी परेशानी के अब आप अपना ट्रेडिशनल लुक बिना किसी परेशानी के, पूरे कंफर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं। यही वजह है कि राजस्थानी कंदोरा आज फिर से महिलाओं की पसंद बनता जा रहा है और फैशन के साथ-साथ परंपरा को भी आगे बढ़ा रहा है। एक समय हुआ करता था जब राजस्थानी कंदोरा सिर्फ चांदी में ही बनाया जाता था। लेकिन जैसे-जैसे समय बदला, वैसे-वैसे इसमें भी कई तरह की वैरायटी जुड़ती चली गई। अब कंदोरा सिर्फ चांदी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सोने, पीतल और कई तरह के आर्टिफिशियल मटेरियल में भी बनने लगा है। हर बजट में उपलब्ध, राजस्थानी कंदोरा आजकल ऐसे कंदोरा भी बनाए जा रहे हैं जो देखने में बिल्कुल असली और ट्रेडिशनल लगते हैं, लेकिन उनकी कीमत काफी किफायती होती है। यही वजह है कि अब यह गहना सिर्फ खास या अमीर लोगों तक सीमित नहीं रहा। अब कोई भी व्यक्ति, चाहे वह अमीर हो या साधारण परिवार से हो, अपनी पसंद और बजट के हिसाब से कंदोरा खरीद सकता है और बड़े आराम से पहन भी सकता है। यही बदलाव इस ट्रेडिशनल गहने को एक बार फिर लोगों के दिलों के करीब ला रहा है।