Destination Travel

भारत में परिवार के साथ घूमने के लिए 10 सबसे सुरक्षित और मज़ेदार जगह

भारत में परिवार के साथ घूमने के लिए इतनी सारी सुरक्षित और मज़ेदार जगहें हैं कि चुनना ही मुश्किल हो जाता है। हमारे देश का हर कोना अपनी अलग खूबसूरती के लिए, इतिहास की कहानियो के लिए, तो कहीं हरियाली के लिए मशहूर है। अगर आप फैमिली के साथ छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं, तो भारत के हिल स्टेशन एकदम बढ़िया ऑप्शन हैं। यहाँ की ठंडी हवा, पहाड़ों की हरियाली और शांत माहौल मिलकर आपकी ट्रिप को और भी मज़ेदार बना देते हैं। कुल मिलाकर, ये जगहें आपकी फैमिली छुट्टियों को खास और यादगार बनाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

पहाड़ों की ठंडक और हरियाली जो आपको अपनी ओर खींच ही लेगी

पहाड़ों की ठंडक और हरियाली में घूमने के लिए शिमला, मुन्नार, दार्जिलिंग और कूर्ग चारों ही परिवार के साथ घूमने के लिए ऐसी जगहें हैं जहाँ कोई भी जाए, वो वही का हो जाएगा। शिमला का सुहावना मौसम और शांत माहौल बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है। खास बात ये है कि बच्चों के लिए कालका-शिमला टॉय ट्रेन की सवारी और कुफरी का फन पार्क पूरे ट्रिप को और भी मज़ेदार बना देता हैं। दूसरी तरफ, मुन्नार की तो बात ही अलग है यहाँ के हरे-भरे चाय के बागानों में घूमते हुए ऐसा लगता है जैसे नेचर ने अपनी गोद में बिठा लिया हो। यहाँ का माहौल इतना शांत और सुरक्षित है कि छोटे बच्चों के साथ भी आराम से पूरा परिवार समय बिता सकता है।

भारत में परिवार के साथ घूमने के लिए 10 सबसे सुरक्षित और मज़ेदार जगहें!

दार्जिलिंग भी परिवार के साथ घूमने वालों की पसंदीदा जगहों में से एक है, क्योंकि यहाँ की यूनेस्को वाली टॉय ट्रेन बच्चों को बेहद पसंद आती है। धीरे-धीरे घूमती ट्रेन से पहाड़, घाटियाँ और चाय बागानों के नज़ारे देखते हुए जो सुकून मिलता है, वो और कहीं मिलना मुश्किल है। यहाँ आप हिमालय की खूबसूरती को करीब से महसूस कर सकते हैं, एनवायरनमेंट की ताज़ी हवा ले सकते हैं और नेचर का असली मज़ा आपको यही मिलेगा। वहीं कूर्ग, कर्नाटक का एक शांत और बेहद खूबसूरत कोना , जहाँ कॉफी के बागान दूर-दूर तक फैले दिखाई देते हैं। यहाँ दुबारे एलीफैंट कैंप बच्चों के लिए एक खास जगह है, जहाँ वे हाथियों को करीब से देख सकते हैं, उन्हें खाना खिला सकते हैं और उनके बारे में मज़ेदार बातें सीख सकते हैं।

इतिहास और संस्कृति का रंग आपको और आपके परिवार को अपने रंग में रंग ही लेगा

इतिहास और संस्कृति से भरे शहरों की बात करें तो जयपुर और आगरा परिवार के साथ घूमने के लिए एकदम परफ़ेक्ट जगह हैं। जयपुर, राजस्थान की मशहूर पिंक सिटी, जहाँ कदम-कदम पर रंग-बिरंगी संस्कृति और पुराना इतिहास देखने को मिलता है। यहाँ के खूबसूरत महल, बड़े-बड़े किले और चहल-पहल वाले बाज़ार हर किसी का दिल जीत लेते हैं, और अंबर फोर्ट में बच्चों को हाथी की सवारी करके तो और भी मज़ा आता है ये सब एक्टिविटी करके सच में लगता है जैसे किसी शाही दुनिया में पहुँच गए हों। वहीं आगरा, उत्तर प्रदेश की ऐसी जगह है जहाँ परिवार के साथ घूमने का मज़ा दोगुना हो जाता है। ताज महल देखकर हर कोई बस खो जाता है, और आगरा फोर्ट की सुरंगें व पुराने कमरे बच्चों को किसी रोमांचक कहानी का एहसास कराते हैं। यहाँ घूमते हुए उन्हें मुग़ल बादशाहों की दिलचस्प कहानियाँ सुनाना ट्रिप को और भी मज़ेदार और यादगार बना देता है।

भारत में परिवार के साथ घूमने के लिए 10 सबसे सुरक्षित और मज़ेदार जगहें!

 रोमांच से भरी जगह, जहां जा कर लगेगा कि आप दूसरी दुनिया में पहुंच गए हो

रोमांच से भरी फैमिली ट्रिप के लिए केरल बैकवाटर्स, अंडमान-निकोबार और कान्हा नेशनल पार्क तीनों ही बेहतरीन जगह हैं। और केरल बैकवाटर्स के शांत पानी पर हाउसबोट की सैर, नारियल के पेड़ों से घिरा माहौल और हल्की-हल्की लहरें ट्रिप को बेहद सुकूनभरा बना देती हैं, साथ ही पास के सफ़ेद रेत वाले बीच, मुन्नार के चाय बागान और पेरियार वाइल्डलाइफ़ सेंचुरी इन जगहों पर परिवार के साथ घूमने का जो मज़ा है वो और भी कई बढ़ जाता है।अंडमान और निकोबार के नीले साफ़ पानी और शांत बीच मानो सबके मन को अपनी कल कल बहती लहरों की तरह निर्मल बना रही हो। और स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, ग्लास-बॉटम बोट राइड जैसी पानी वाली एक्टिविटीज़ बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आती हैं। वहीं जंगल सफारी का मज़ा लेने के लिए कान्हा नेशनल पार्क यहां की सबसे अच्छी डेस्टिनेशन है क्योंकि यहीं से ‘द जंगल बुक’ की कहानी को प्रेरणा मिली थी, और साथ ही सफारी के दौरान बाघ, तेंदुए, बारहसिंगा जैसे जानवरों को करीब से देखने का अलग ही अनुभव मिलता है। कई रिसॉर्ट्स में बच्चों के लिए जूनियर नेचुरलिस्ट प्रोग्राम भी होते हैं, जिससे वे खेल-खेल में प्रकृति के बारे में सीखते जाते हैं। कुल मिलाकर, ये सारी जगहें रोमांच, सुकून और फैमिली टाइम सब कुछ एक साथ देती हैं।

भारत में परिवार के साथ घूमने के लिए 10 सबसे सुरक्षित और मज़ेदार जगहें!

भारत में बच्चों के साथ घूमने के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है

अगर आप पहली बार इंडिया घूमने आ रहे हों और राजस्थान या केरल में से किसी एक को चुनना हो, तो बस थोड़ा सोचकर फैसला करें। राजस्थान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें पुराने महल, बड़े किले, रेगिस्तान और रंग-बिरंगी संस्कृति पसंद आती है यहाँ किसी पैलेस होटल में रुककर सच में लगता है कि हम शाही लाइफ जी रहे हों। दूसरी तरफ, केरल उन फैमिली के लिए परफ़ेक्ट है जो भीड़-भाड़ से दूर शांत और नेचर वाली जगह ढूँढ रहे हों। यहाँ की हरी-भरी वादियाँ, बैकवॉटर में हाउसबोट की सैर और आराम देने वाली आयुर्वेदिक थेरेपी ट्रिप को पूरा रिलैक्सिंग बना देती हैं

भारत में परिवार के साथ घूमने के लिए 10 सबसे सुरक्षित और मज़ेदार जगहें!

फाइव कॉलर ऑफ ट्रैवल की ओर से पांच सुझाव

1. बच्चों के साथ ट्रैवल करते समय हमेशा बोतलबंद या शुद्ध पानी ही पिएँ और बोतल की सील ज़रूर चेक कर लें।

2.  खाने-पीने में थोड़ी सावधानी रखें साफ़-सुथरे और भीड़ वाले रेस्टोरेंट में ही खाएँ, जहाँ खाना ताज़ा बन रहा हो, और स्ट्रीट फूड लेते समय थोड़ा ध्यान रखें।

3. यात्रा का शेड्यूल बहुत टाइट न रखें। बच्चों को आराम करने और धीरे-धीरे घूमने का समय दें ताकि वे ट्रिप का मज़ा ले सकें।

4. लंबी दूरी के लिए आरामदायक एसी क्लास वाली ट्रेनें बुक करें और छोटी दूरी के लिए Uber या Ola जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करें ताकि सफर सुरक्षित और आसान रहे।

5. एक छोटी सी फर्स्ट-एड किट, मच्छर भगाने वाला स्प्रे और हैंड सैनिटाइज़र हमेशा साथ रखें ताकि किसी भी परे शानी में दिक्कत न हो।

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल