दिल्ली के नजदीक घूमने के लिए बेस्ट है कालेसर नेशनल पार्क
चंडीगढ़ से 122 किलोमीटर दूर हरियाणा के यमुनानगर जिले में कालेसर राष्ट्रीय उद्यान (Kalesar National Park) और कालेसर वन्यजीव अभ्यारण्य (Kalesar Wildlife Sanctuary) है जो अपने नेचुरल डाइवर्सिटी (Natural Diversity) के लिए अपने आसपास के क्षेत्र में प्रसिद्ध है। कालेसर राष्ट्रीय उद्यान और कालेसर वन्यजीव अभ्यारण्य क्रमशः 53 वर्ग किमी और 53.45 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है और इन दोनों की स्थापना क्रमशः 8 दिसंबर 2003 और 13 दिसंबर 1996 को हुई थी। यह नेशनल पार्क और वन्यजीव अभ्यारण्य, उत्तराखंड के राजाजी राष्ट्रीय उद्यान (Rajaji National Park) और हिमाचल प्रदेश के सिम्बलबाड़ा राष्ट्रीय उद्यान (Simbalbara National Park) राष्ट्रीय उद्यान से जुड़ा हुआ है। इस नेशनल पार्क का नाम कालेसर महादेव मंदिर के नाम पर रखा गया था जो इसी राष्ट्रीय उद्यान में है।

कालेसर नेशनल पार्क में फॉउना (Fauna in Kalesar National Park)
कालेसर राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रकार के फॉउना (Fauna) निवास करते हैं। यहाँ पाए जाने वाले जीवों में एशियाई हाथी (Asian Elephant), भारतीय तेंदुआ (Indian Leopard), लेपर्ड कैट (Leopard Cat), वाइल्ड कैट (Wild Cat), चीतल (Chital), रस्टी-स्पॉटेड कैट (Rusty-spotted Cat), नीलगाय (Nilgai), सांभर (Sambar), भारतीय सियार (Indian Jackal), रीसस मकाक (Rhesus Macaque), छोटा भारतीय सिवेट (Small Indian Civet), सूअर (Boar), इंडियन क्रेस्टेड पौरक्यूपाइन (Indian Crested Porcupine), ग्रे लंगूर (Grey Langur), भारतीय ग्रे नेवला (Indian Grey Mongoose), बार्किंग डियर (Barking Deer), गोरल (Goral), कॉमन पाम सिवेट (Common Palm Civet), भारतीय खरगोश (Indian Hare) आदि शामिल है।

कालेसर नेशनल पार्क में फ्लोरा (Flora in Kalesar National Park)
अगर बात की जाए कालेसर नेशनल पार्क के फ्लोरा की तो, यहाँ के 53 प्रतिशत भागों पर घने जंगल 38 प्रतिशत भागों पर खुला जंगल और 9 प्रतिशत भागों पर झाड़ियां है। यहाँ पाए जाने वाले पेड़ों की कुछ प्रमुख प्रजातियाँ में साल (Sal), सेमुल (Semul), अमालतास (Amaltas), बहेरा (Bahera), खैर (Khair), शीशम (Shisham), सैन (Sain), झिंगन (Jhingan), छाल (Chhal), सिन्दूर (Sindoor), आदि है। इस राष्ट्रीय उद्यान में बहुत अधिक संख्या में औषधीय पौधे पाए जाते हैं।

बेस्ट टाइम टू विजिट कालेसर नेशनल पार्क (Best time to visit Kalesar National Park)
अगर आप कालेसर राष्ट्रीय उद्यान आने की चाह रख रहे है तो आप समर (Summer) में आने से बचें क्योंकि समर में इस राष्ट्रीय उद्यान में बहुत गर्मी पड़ती है। आप यहाँ ठण्ड के महीनों (अक्टूबर से मई) में आने की कोशिश करें क्योंकि इस समय यहाँ का मौसम सुहाना और परिस्थितियां सम रहती हैं और आपको यहाँ ज्यादा से ज्यादा जानवर देखने को मिलेंगे।

कैसे पहुंचे कालेसर राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Kalesar National Park)?
- सड़क मार्ग- यमुनानगर पौंटा साहिब स्टेट हाईवे (NH 907) कालेसर नेशनल पार्क से होकर गुजरता है। कालेसर नेशनल पार्क सड़क मार्ग द्वारा प्रमुख शहरों (यमुनानगर, पोंटा और देहरादून) से जुड़ा हुआ है।
- रेल मार्ग- इस नेशनल पार्क के पास में एक रेलवे स्टेशन है- ‘यमुनानगर रेलवे स्टेशन’ जहाँ से आप टैक्सी या बस लेकर कालेसर नेशनल पार्क पहुंच सकते है।
- हवाई मार्ग- इस नेशनल पार्क का निकटम एयरपोर्ट चंडीगढ़ (शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट) में है।






