तमिलनाडु के कोयंबटूर और तिरुपुर जिलों में स्थित है अन्नामलाई राष्ट्रीय उद्यान
अन्नामलाई राष्ट्रीय उद्यान (Annamalai National Park) जिसे इंदिरा गाँधी नेशनल पार्क भी कहा जाता है, तमिलनाडु के कोयम्बटूर और तिरुपुर जिले में स्थित है। यह नेशनल पार्क अन्नामलाई के पहाड़ियों में अवस्थित है। अन्नामलाई नेशनल पार्क लगभग 108 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी स्थापना 1976 में हुई थी। सर्वप्रथम, 1974 में अन्नामलाई वन्यजीव अभ्यारण्य बनाया गया। इसके पश्चात, 1976 में इसे एक नेशनल पार्क घोषित कर दिया। प्रोजेक्ट टाइगर के तहत 2008 में इंदिरा गाँधी वन्यजीव अभ्यारण्य (IGWS) को एक टाइगर रिजर्व बना दिया गया। इस राष्ट्रीय उद्यान में चार नदियां बहती है जो अपंबर, अलियार, चिन्नार और कदंबरई है।

अन्नामलाई नेशनल पार्क में फॉउना (Fauna in Annamalai National Park)
अन्नामलाई राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रकार के फॉउना (Fauna) निवास करते हैं। यहाँ पाए जाने वाले जीवों में बंगाल टाइगर (Bengal Tiger), भारतीय हाथी (Indian Elephant), भारतीय तेंदुआ (Indian Leopard), ढोल (Dhol), नीलगिरि तहर (Nilgiri Tahr), लायन-टेल्ड मकाक (Lion-tailed Macaque), भारतीय भूरा नेवला (Indian Brown Mongoose), गौर (Gaur), मालाबार स्पाइनी डोरमाउस (Malabar Spiny Dormouse), नीलगिरि लंगूर (Nilgiri Langur), रस्टी-स्पॉटेड कैट (Rusty-spotted Cat), सांभर (Sambar), स्लॉथ भालू (Sloth Bear), भारतीय विशाल गिलहरी (Indian Giant Squirrel) आदि शामिल है।
इसके अलावा यहाँ भारतीय पैंगोलिन (Indian Pangolin), गोल्डन सियार (Golden Jackal), लेपर्ड कैट (Leopard Cat), वाइल्ड कैट (Wild Cat), चीतल (Chital), भारतीय मंटजैक (Indian Muntjac), भारतीय चित्तीदार शेवरोटेन (Indian Spotted Chevrotain), जंगली सूअर (Wild Boar), ग्रे लंगूर (Grey Langur), बोनट मकाक (Bonnet Macaque), एशियाई पाम सिवेट (Asian Palm Civet), छोटा भारतीय सिवेट (Small Indian Civet), भारतीय ग्रे नेवला (Indian Grey Mongoose), धारीदार गर्दन वाला नेवला (Striped-necked Mongoose), सुर्ख नेवला (Ruddy Mongoose) भी पाए जाते है।

अन्नामलाई नेशनल पार्क में फ्लोरा (Flora in Annamalai National Park)
अगर बात की जाए अन्नामलाई नेशनल पार्क के फ्लोरा की तो, यहाँ पाए जाने वाले पेड़ों की कुछ प्रमुख प्रजातियाँ में होपिया परविफ्लोरा (Hopia Parviflora), मेसुआ फेरिया (Messua Ferrea), कैलोफिलम टोमेंटोसम (Calophyllum Tomentosum), एवोडिया मेलियाफोलिया (Evodia Melliafolia), वेटेरिया इंडिका (Vetaria Indica), कुलेनिया एक्सेलसा (Cullenia Excelsa), मैंगीफेरा इंडिका (Mangifera Indica), एल्सटोनिया स्कॉलरिस (Alstonia Scholaris), माचिलस मैक्रान्था (Machilus Macrantha), ऐलेन्थस (Ailanthus), बॉम्बैक्स सीइबा (Bombax Ceiba), यूकेलिप्टस ग्रैंडिस (Eucalyptus Grandis) और पोडोकार्पस वालिचियानस (Podocarpus Wallichianus) शामिल है।

बेस्ट टाइम टू विजिट अन्नामलाई नेशनल पार्क (Best time to visit Annamalai National Park)
अगर आप अन्नामलाई राष्ट्रीय उद्यान आने की चाह रख रहे है तो आप समर (Summer) में आने से बचें क्योंकि समर में यहाँ बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है। आप यहाँ ठण्ड के महीनों (अक्टूबर से मई) में आने की कोशिश करें क्योंकि इस समय यहाँ का मौसम सुहाना और परिस्थितियां सम रहती हैं और आपको यहाँ ज्यादा से ज्यादा जानवर देखने को मिलेंगे।

कैसे पहुंचे अन्नामलाई राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Annamalai National Park)?
- सड़क मार्ग- अन्नामलाई नेशनल पार्क सड़क मार्ग द्वारा प्रमुख शहरों (चेन्नई, बैंगलोर, कोचीन और कोयंबटूर) से जुड़ा हुआ है।
- रेल मार्ग- इस नेशनल पार्क के पास में एक रेलवे स्टेशन है- पोल्लाची रेलवे स्टेशन जो कोयंबटूर से जुड़ा हुआ है और यहाँ से आप टैक्सी या बस लेकर अन्नामलाई नेशनल पार्क पहुंच सकते है।
- हवाई मार्ग- इस नेशनल पार्क का निकटम एयरपोर्ट कोयंबटूर (पीलामेडु इंटरनेशनल एयरपोर्ट) में है।






