Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Categories
Destination Travel

कश्मीरी हंगुल का घर है दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान

फॉउना (Fauna in Dachigam National Park)

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रकार के फॉउना (Fauna) निवास करते है जिनमे कश्मीरी हंगुल (Kashmir Hangul), हिम तेन्दुआ (Snow Leopard), कस्तूरी मृग (Musk Deer), वल्चर (Vulture), गीदड़ (Jackal), मोनाल (Monal), हिमालयी काला भालू (Himalayan Black Bear), बुलबुल (Bulbul), लेपर्ड कैट (Leopard Cat), कश्मीर धूसर लंगूर (Kashmir Gray Langur), हिमालय भूरा भालू (Himalayan Brown Bear), हिमालय सराव (Himalayan Sarao), मिनिवेट (Minivet), पहाड़ी लोमड़ी (Mountain Fox), गोल्डन ईगल (Golden Eagle), हिमालय रासू (Himalayan Rasu) और जंगली बिल्ली (Jungle Cat) शामिल है।

फ्लोरा (Flora in Dachigam National Park)

अगर बात की जाए दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के फ्लोरा की तो, यहाँ पेड़ों की अनेक प्रजातियाँ पायी जाती हैं जिनमे से कुछ प्रमुख निम्नलिखित है- हिमालयी नम शीतोष्ण सदाबहार (Himalayan Moist Temperate Evergreen), नम पर्णपाती झाड़ियाँ (Moist Deciduous Shrubs), देवदार (Deodar), चीड़ (Pine) एवं ओक (Oak) शामिल है।

बेस्ट टाइम टू विजिट दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान (Best time to visit Dachigam National Park)

अगर आप दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान आने की चाह रख रहे है तो आप विंटर (Winter) में आने से बचें क्योंकि विंटर में यहाँ बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है। आप यहाँ मार्च से जून के बीच में आने की कोशिश करें क्योंकि इस समय यह की परिस्थितियां सम रहती हैं।

कैसे पहुंचे दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Dachigam National Park)?

  • सड़क मार्ग- आप श्रीनगर लाल चौक से दाचीगाम नेशनल पार्क आसानी पहुंच सकते है।
  • रेल मार्ग- इस नेशनल पार्क के पास में एक रेलवे स्टेशन है- श्रीनगर जहाँ से आप टैक्सी या बस लेकर दाचीगाम नेशनल पार्क पहुंच सकते है।
  • हवाई मार्ग- इस नेशनल पार्क का निकटम एयरपोर्ट श्रीनगर में है।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *