Destination Travel

भारत के फेमस टाइगर रिजर्वों की सूची में शामिल है छत्तीसगढ़ का इंद्रावती टाइगर रिजर्व

फॉउना (Fauna in Indravati National Park)

इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रकार के फॉउना (Fauna) निवास करते है जिनमे वाइल्ड वॉटर बफैलो (Wild Water Buffalo), टाइगर (Tiger), गौर (Gaur), तेंदुआ (Leopard), एशियाई हाथी (Asian Elephant), करैत (Krait), चौसिंगा (Chausingha), चीतल (Chital), फ्लाइंग गिलहरी (Flying Squirrel), भारतीय मंटजैक (Indian Muntjac), पैंगोलिन (Pangolin), सांभर (Sambar), जंगली सूअर (Wild Boar), काला हिरण (Black Deer), जंगली कुत्ते (Wild Dog), रीसस बंदर (Rhesus Monkey), साही (Porcupine), भारतीय गिरगिट (Indian Chameleon), भारतीय रॉक अजगर (Indian Rock Python), नीलगाय (Nilgai), कोबरा (Cobra), फ्रेशवॉटर क्रोकोडाइल (Freshwater Crocodile), भालू (Bear) और मॉनिटर छिपकली (Monitor Lizard) शामिल है।

फ्लोरा (Flora in Indravati National Park)

अगर बात की जाए इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान के फ्लोरा की तो, यहाँ पेड़ों की अनेक प्रजातियाँ पायी जाती हैं जिनमे से कुछ प्रमुख निम्नलिखित है- बेर (Ber), बांस (Bamboo), सागौन (Teak), लेगरस्ट्रोमिया (Lagerstroemia), पलाश (Palas), बेहरा (Behera), बेल (Bel), शीशम (Sheesham), कर्ता (Karta), कुल्लू (Kullu), बीजा (Bija), मुंडी (Mundi), धोबन (Dhoban), रोहन (Rohan), सिरस (Siras), अर्जुन (Arjun), सलाई (Salai), जामुन (Jamun), साल (Sal), तेंदू (Tendu), सेमल (Semal), हल्दू (Haldu) और महुआ (Mahua) शामिल है।

बेस्ट टाइम टू विजिट इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान (Best time to visit Indravati National Park)

अगर आप इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान आने की चाह रख रहे है तो आप समर (Summer) में आने से बचें क्योंकि समर में यहाँ बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है और टेम्प्रेचर (Temperature) 40 डिग्री से ऊपर पहुँच जाता है। आप यहाँ ठण्ड के महीनों (नवंबर से मार्च) में आने की कोशिश करें क्योंकि इस समय यह की परिस्थितियां सम रहती हैं।

कैसे पहुंचे इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Indravati National Park)?

  • सड़क मार्ग- यह नेशनल पार्क सड़क मार्ग द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।
  • रेल मार्ग- इस नेशनल पार्क के पास में एक रेलवे स्टेशन है- जगदलपुर जहाँ से आप टैक्सी या बस लेकर इंद्रावती नेशनल पार्क पहुंच सकते है।
  • हवाई मार्ग- इस नेशनल पार्क का निकटम एयरपोर्ट 500 किलोमीटर दूर रायपुर में है।

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल