Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Categories
Destination Haryana Travel

दिल्ली-NCR वालों के लिए परफेक्ट पिकनिक डेस्टिनेशन है मोरनी हिल्स

एडवेंचर पार्क (Adventure Park):

इस पार्क का उद्घाटन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने 2004 में किया था। तब से यह पार्क बच्चों के लिए पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट बन गया है। मोरनी हिल्स में यह जगह बच्चों के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। यहां कई तरह के एडवेंचरस एक्टिविटीज की जा सकते हैं। इस पार्क में एक हॉन्टेड हाउस भी है जो बच्चों को काफी पसंद आता है। इस पार्क में ट्री हाउस भी है जहां से पूरे मोरनी हिल्स का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। इस पार्क में एक भूल भुलैया भी है जो बाहर से देखने पर तो आसान सी दिखती है लेकिन जब आप इसके अंदर जाएंगे तो इसी में खो कर रह जाएंगे। इस मंकी मेज में आपको रास्ता ढूंढने में लगभग 10 – 15 मिनट का टाइम लग जाएगा। इस पार्क में जगह-जगह रंग-बिरंगे छोटे-छोटे बर्ड हाउस भी बनाए गए हैं। जो देखने में बहुत हीं खूबसूरत और प्यारे लगते हैं। इसके अलावा पार्क में एक कैफेटेरिया भी है। पार्क के बाहर ही पार्किंग स्पेस भी है जहां आप अपनी गाड़ी को पार्क कर सकते हैं।
बात करें इस पार्क के एंट्री टिकट की तो इस पार्क में वयस्कों के लिए एंट्री टिकट ₹50 की है जबकि, बच्चों के लिए यह टिकट ₹30 की है।

टिक्कर ताल (Tikkar Tal):

टिक्कर ताल को यहां के दो खूबसूरत जिलों की वजह से जाना जाता है। पहाड़ी से देखने पर यह दोनों झीलें बहुत हीं खूबसूरत दिखती हैं। इन दोनों झीलों को एक छोटी सी पहाड़ी अलग करती है। इस ताल के किनारे बैठकर आप पिकनिक मना सकते हैं और अपनों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यहां का माहौल बहुत ही पीसफुल है और लोगों को काफी पसंद आता है। यह आप कई तरह की वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। जिनमें बनाना राइड, जेट स्कूटर राइड और पैरा मोटर राइड आदि शामिल हैं।
बनाना राइड के टिकट की प्राइस ₹500 प्रति व्यक्ति है। वहीं जेट स्कूटर रीड के टिकट की कीमत ₹1000 पर पर्सन है। अगर आप पैरा मोटर राइट का आनंद उठाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए प्रति व्यक्ति के तौर पर ₹1500 का टिकट लेना पड़ेगा। यह यहां की सबसे बेस्ट राइड है और पर्यटकों को काफी पसंद आती है।
इन एडवेंचरस राइड्स के अलावा आप यहां पारा सीलिंग और नॉर्मल बोटिंग भी कर सकते हैं

मोरनी फोर्ट (Morni Fort):

मोरनी फोर्ट एक ऐतिहासिक किला है, जिसे क्वीन मोरनी ने बनवाया था। उन्हीं के नाम पर इस हिल स्टेशन का नाम मोरनी हिल्स पड़ा है। इस फोर्ट को अब नेचर स्टडी सेंटर और म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया है। यहां आपको इनडेंजर्ड स्पीशीज के नेचुरल हैबिटेट के बारे में जानने और समझने का मौका मिलेगा। इसके अलावा यहां विलुप्त हो चुकी प्रजातियों के बारे में भी जानकारी देखने को मिलती है। इस म्यूजियम का मोटो बायोडायवर्सिटी को कंजर्व करना है और वाइल्डलाइफ की सुरक्षा को प्रमोट करना है। यहां जाकर आप इस बात को बहुत ही अच्छे से समझ पाएंगे कि किस तरह से आप इन विलुप्त हो रही प्रजातियों के संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं। अगर आपका इंटरेस्ट वाइल्डलाइफ में है तो आपको यह जगह बहुत ही पसंद आएगी। साथ ही यहाँ बच्चों को भी बहुत कुछ जानने और सीखने का मौका मिलता है। इस फोर्ट के बाहर ही एक शिवजी का मंदिर है। जहां कई सौ साल पुराना एक बरगद का पेड़ भी है। अगर आप मोरनी हिल्स आ रहे हैं तो आप इस फोर्ट को घूमने के लिए जरूर आए। यकीनन यह आपको बहुत ही पसंद आएगा।

मोरनी हिल्स जाने का सबसे सही समय (Best time to visit Morni Hills):

अगर बात करें मोरनी हिल्स जाने के सबसे सही समय की तो यहां जाने का सबसे सही समय होता है सितंबर से अप्रैल तक का। क्योंकि इस समय यहां पर गर्मी नहीं होती है और आप बहुत हीं आसानी से एडवेंचरस एक्टिविटीज का आनंद उठा पाते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि मोरनी हिल्स घूमने के लिए सिर्फ इसी समय जाया जा सकता है। आप चाहे तो साल के किसी भी समय यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। यह जगह हर समय उतनी ही खूबसूरत दिखती है।

कैसे पहुंचे मोरनी हिल्स (How to reach Morni Hills)?

मोरनी हिल्स पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले चंडीगढ़ पहुंचना होगा। चंडीगढ़ से मोरनी हिल्स की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है और यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट चंडीगढ़ एयरपोर्ट है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन मोरनी हिल्स का नजदीकतम रेलवे स्टेशन है। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद अगर आप वहां से बस लेकर मोरनी हिल जाना चाहेंगे तो आपको चंडीगढ़ से मोरनी हिल्स के लिए डायरेक्ट बसें भी मिल जाएंगी। इसके अलावा आप अपनी सुविधा अनुसार टैक्सी भी कर सकते हैं।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *