Destination Haryana Travel

पंचकूला में स्थित है एशिया का सबसे बड़ा कैक्टस गार्डन

कैक्टस गार्डन का इतिहास (History of Cactus Garden) :

इस गार्डन को वर्ष 2004 में सिर्फ 500 पौधों के साथ कैक्टस गार्डन के तौर पर खोला गया था। हालांकि यह बोटैनिकल गार्डन 1987 में स्थापित हो गया था। आज के समय में यहां कैक्टस की 3500 से अधिक प्रजातियां हैं। उनमें कई एंडेंजर्ड स्पीशीज भी है। यह कैक्टस गार्डन पंचकूला के सेक्टर 5 में स्थित है और हरियाणा की शोभा में चार चांद लगता है। अगर बात करें इस कैक्टस गार्डन के क्षेत्रफल की तो यह 7 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है।

कैक्टस गार्डन की विशेषताएँ (Qualities of Cactus Garden) :

यह कैक्टस गार्डन एशिया का सबसे बड़ा कैक्टस गार्डन है और यहां आपको हर तरह के कैक्टस के पौधे देखने को मिल जाएंगे। यहां कई सारे ऐसे कैक्टस के पौधे भी हैं जिनकी लंबाई इंसानों की लंबाई से भी ज्यादा है। वहीं कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो जमीन तक हीं सिमट कर रह जाते हैं। यहां गोल और चपटे दोनों ही प्रकार के पत्तों वाले कैक्टस आपको देखने को मिलेंगे।
खासकर इस गार्डन को जिस तरह से सजाया गया है वह अपने आप में हीं सराहनीय है। इस गार्डन के बीच में एक छोटा सा तालाब भी है, जो इस गार्डन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। साफ सुथरा सा यह गार्डन यहां आने वाले पर्यटकों को काफी अचंभित करता है। अगर आपका इंटरेस्ट वाइल्डलाइफ में है और आप फ्लोरा और फाउना को एक्सप्लोर करने में इंटरेस्ट रखते हैं तो आपको इस कैक्टस गार्डन में घूमने जरूर आना चाहिए। यहां आकर आपको बहुत सी ऐसी जानकारियां मिलेगी जो शायद आपके लिए नई हो। विज्ञान के क्षेत्र में इंटरेस्ट रखने वाले बच्चों के लिए यह कैक्ट्स गार्डन बहुत हीं बेस्ट पिकनिक ऑप्शन है। आप इस बोटैनिकल गार्डन में घूमने जा सकते हैं और इसे एक्सप्लोर कर सकते हैं।

फ्लोरा की है अनेक प्रजातियाँ (Vast Diversity Of Flora in Cactus Garden):

यह कैक्टस गार्डन और बोटैनिकल गार्डन पेड़ पौधों के जैव विविधता के मामले में काफी धनी है। यहां फ्लोरा की कई सारी ऐसी प्रजातियां पाई जाती हैं जो विलुप्त होने के कगार पर हैं। अगर यहाँ पाए जाने वाले कैक्टस के दुर्लभ प्रजातियों की बात की जाए तो यहाँ कैक्टस की लगभग 3500 दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियाँ पायी जाती हैं। जिनमे प्रमुख रूप से ओपंटियास (Opuntias), फेरोकैक्टस (Ferocactus), नोटोकैक्टि (Notocacti), स्तंभाकार कैक्टि (Columnar Cacti), एगेव्स (Agaves), एस्ट्रोफाइटम (Astrophytum), इचिनोसेरियस (Echinocereus), मम्मिलारियास (Mammillarias) शामिल हैं।

एंट्री फीस और टाइमिंग (Entry Fees and Timings of Cactus Garden):

अगर बात करें इस बोटैनिकल गार्डन में एंट्री की तो इस बोटैनिकल गार्डन के एंट्री टिकट की प्राइस ₹10 पर पर्सन है। इस कैक्ट्स गार्डन के एंट्री की टाइमिंग सुबह के 8 बजे से शाम के 6 बजे तक की है।

admin

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल