कहते हैं किसी हिल स्टेशन पर जाना तब तक वर्थ ईट नहीं होता है जब तक कि आप वहां जाकर ट्रैकिंग, कैंपिंग और बोनफायर का मजा ना ले। खासकर ट्रैवलिंग को पसंद करने वाले लोगों के लिए तो यह मस्ट नीडेड है। और ऐसा हो भी क्यों ना, यह सारे एक्टिविटीज ऐसे हैं जो आपके ट्रैवलिंग के एक्सपीरियंस को कई गुना बेहतर बना देते हैं। ट्रैवलिंग के दौरान की गई इन एक्टिविटीज की यादें जिंदगी भर कभी ना भूली जा सकने वाली यादों के रूप में आपके साथ रहती हैं। अगर आप भी ट्रैवलिंग के शौकीन हैं और अपने ट्रैवल ट्रिप पर ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटीज करना चाहते हैं तो भीड़भाड़ और शोर-शराबे से दूर स्थित शहर ‘मालदेवता’ में आपका स्वागत है।

प्रकृति की गोद में चारो तरफ पहाड़ियों और हरियाली से सजा-धजा ‘मालदेवता’ आजकल टूरिस्ट्स के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन (Favourite destination) बनता जा रहा है। वजह है इसकी खूबसूरती और यहाँ बहती नदी और झरनों का गीत संगीत। यहां पर्वतों से गिरने वाले छोटे-छोटे झरनों का संगीत विजिटर्स का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। यही वजह है कि बीते कुछ सालों में यह देहरादून का सबसे डिमांड वाला डेस्टिनेशन है।
- मालदेवता में आप क्या-क्या कर सकते हैं? (Things to do in Maldevta)
- मलदेवता ही क्यों? (Why Maldevta?)
- मालदेवता आने का सबसे सही समय ( Best time to visit Maldevta)
- कैसे पहुंचे? (How to reach Maldevta?)
- मालदेवता में कहां ठहरे? (Where to stay in Maldevta)
मालदेवता में आप क्या-क्या कर सकते हैं? (Things to do in Maldevta)
यहां की खूबसूरत वादियों को देखकर आपका भी मन कैंपिंग करने को कहेगा, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं। यहां आसानी से आपको रेंट पर कैंप मिल जाएंगे। लोग यहां रेस्टोरेंट में जाने से ज्यादा खुद चूल्हा बनाकर या पेट्रोमैक्स में खाना बनाना पसंद करते हैं। इसके अलावा आप यहाँ ट्रैकिंग कर सकते हैं , ट्रैकिंग के लिए अगर आप अकेले हैं और आपको रास्ता समझ न आ रहा हो तो आपको यहाँ गाइड (Tour guide) भी मिल जाएंगे जो आपके ट्रैकिंग (trekking) के इस शौक को पूरा करने में मदद करेंगे।

यहां आप कैंपिंग (Camping) कर सकते हैं। पिकनिक (Best Picnic spot) के लिए यह बेहतर आप्शन है। इसके अलावा ट्रैकिंग और पैराग्लाडिंग भी कर सकते हैं। यहां कई रेस्टोरेंट और होटल भी हैं। जहां बेहतरीन खाने के साथ कुछ दिन प्रकृति के बीच में रुक भी सकते हैं।
वैसे अधिकतर यहाँ वीकेंड (weekend rush) पर ज्यादा भीड़ दिखाई देती है। क्योंकि वीकेंड पर यहाँ देहरादून के लोकल लोग भी पिकनिक मनाने आ जाते हैं। चाहे वह किसी भी ऐज ग्रुप के क्यों न हो।

मलदेवता ही क्यों? (Why Maldevta?)
- मालदेवता एक ऐसा शहर है जहां प्रकृति की असीम कृपा बरसती है। यहां आपको नदी, झरने, पहाड़ और हरियाली प्रकृति के हर एक रूप के दर्शन करने को मिल जाएंगे। अगर आप नेचर को पसंद करते हैं तो आपको यहां आकर बिल्कुल भी रिग्रेट नहीं होगा।
- इसके अलावा मालदेवता में आप हर तरह के एडवेंचरस एक्टिविटीज (adventure activities) कर सकते हैं। यहां आप अपने ट्रैकिंग, कैंपिंग और पैराग्लाइडिंग जैसे हर तरह के शौक को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
- मेन सिटी से दूर होने के कारण मालदेवता में काफी कम रश देखने को मिलता है। जिस वजह से आप यहां बिना किसी शोर-शराबे के हर मूवमेंट को इंजॉय कर सकते हैं।
- अगर आप हनीमून (honeymoon location) के लिए एक सस्ता और बेहतरीन लोकेशन ढूंढ रहे हैं, तो भी मालदेवता आपके लिए सबसे परफेक्ट डेस्टिनेशन होगा।
- मालदेवता का मौसम हमेशा हीं सदाबहार रहता है। आप यहां सर्दी और गर्मी दोनों ही मौसमों में बहुत ही अच्छे तरीके से अपने ट्रिप को इंजॉय करेंगे।

मालदेवता आने का सबसे सही समय ( Best time to visit Maldevta)
वैसे यहाँ आने का सबसे बेहतर समय सर्दियों का ही माना जाता है या फिर आप अगर नदी के एडवेंचर (Adventure) का मजा लेना चाहते हैं तो जुलाई अगस्त में भी आ सकते है उस समय यहाँ आपको चारो और हरियाली ही हरियाली (Greenery) दिखाई देगी।
कैसे पहुंचे? (How to reach Maldevta?)
मालदेवता देहरादून से सिर्फ 17-18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां जाने के लिए आप देहरादून सिटी बस या फिर लोकल ट्रैवल (Local travel options) में ऑटो, स्मॉल कैब्स ले सकते हैं। अगर आप अपनी कार से यहाँ आते हैं तो इससे बेहतर तो क्या ही कुछ होगा। क्योंकि यहाँ का सफर ही यहाँ का पैसा वसूल है।

मालदेवता में कहां ठहरे? (Where to stay in Maldevta)
मालदेवता में ठहरने के लिए आपको हर तरह के होटल (Hotel) और होमस्टे (Home stay) मिल जाएंगे। आप अपने बजट (Accourding to your Budget) के हिसाब से यहां होटल या फिर होम स्टे ले सकते हैं। इसके अलावा आप माल देवता में कैंपिंग भी कर सकते हैं। यहां आपको आसानी से कैंपिंग टेंट रेंट (Camping tent is also avilable on rent) पर मिल जाएंगे।

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं