Destination Travel

Famous Beaches of India

  • 0 Comments

गर्मियों की शुरुआत होने लगी है और धीरे-धीरे लोग अपनी रजाई से निकाल ऐसी जगह घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं जहां हल्की धूप का आनंद उठाया जा सके और जब भी धूप को इंजॉय करने की बात आती है तो बीच इसके लिए सबसे परफेक्ट माने जाते हैं और खास करके ऐसे मौसम में जब धूप हल्की नरम हो तो बीच लोगों के लिए पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन जाता है और यह समय भी कुछ ऐसा ही है अभी-अभी सर्दी खत्म हुई है और लोग अपने रजाई से बाहर आ चुके हैं और अब किसी ऐसी जगह जाने की प्लानिंग कर रहे हैं जहां उन्हें हल्की सी धूप में महसूस हो और वह बिना किसी ठंड के अपने ट्रिप को इंजॉय कर सके।आज का फाइव कलर्स ऑफ ट्रेवल का यह ब्लॉग हमारे उन पाठकों के लिए है जो बीच पर जाना पसंद करते हैं और जिन्हें बीच में जाने की प्लानिंग करनी है अगर आप भी बीच में जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज के इस ब्लॉक में हम आपको बताने वाले हैं भारत के कुछ ऐसे बीचों (Famous Beaches of India) के बारें में जो आपके ट्रिप के लिए सबसे परफेक्ट हो सकते हैं 1. मरीना बीच (Marina Beach) मरीना बीच के नाम से आप सभी वाकिफ होंगे। यह बीच विश्व का दूसरा सबसे लम्बा बीच है और एशिया में यह पहले पायदान पर आता है। यह बीच तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित है। मरीना बीच की कुल लंबाई 13 किलोमीटर है। 2. चांदीपुर बीच (Chandipur Beach) चांदीपुर बीच एक अजीबोगरीब बीच है जो उड़ीसा के बालासोर जिले में है। यह एक ऐसा इंटरेस्टिंग बीच है जो जहां उच्च ज्वार के समय पानी पुरे किनारे पर फैल जाता है और भाटा के समय पानी समुद्र में बहुत अंदर तक चला जाता है। 3. कैलंगुट बीच (Calangute Beach) कैलंगुट बीच गोवा राज्य के उत्तरी गोवा जिले में स्थित है। यह बीच उत्तरी गोवा जिले का सबसे लम्बा तथा प्रमुख बीच है। कैलंगुट बीच पर वाटर स्पोर्ट्स (Water Sports) की सुविधा उपलब्ध है। आप यहाँ बनाना राइड (Banana Ride), जेट स्कीइंग (Jet Skiing), वाटर सर्फिंग (Water Surfing), पारासेलिंग (Parasailing) आदि का लुफ्त उठा सकते है। कैलंगुट बीच की कुल लंबाई 7 किलोमीटर है। 4. कैंडोलिम बीच (Candolim Beach) कैंडोलिम बीच गोवा राज्य के उत्तरी गोवा जिले में स्थित भारत का एक सुप्रसिद्ध बीच है जहाँ साल भर पर्यटक छुट्टियाँ मनाने आते है। यह बीच अपने आस-पास के खूबसूरती और रेस्टॉरेंट्स के लिए जाना जाता है। कैंडोलिम बीच की कुल लंबाई 5 किलोमीटर है। 5. राधानगर बीच (Radhanagar Beach) राधानगर बीच एक बहुत ही मशहूर बीच है। इस बीच को दुनिया का सातवाँ सबसे खूबसूरत बीच माना जाता है। यह बीच इतना खूबसूरत है कि यहाँ दुनिया के कोने-कोने से लोग छुट्टियाँ मनाने और यहाँ की खूबसूरती का लुफ्त उठाने आते है। यह बीच अंडमान निकोबार द्वीप समूह के हैवलॉक आइलैंड पर स्थित है। राधानगर बीच की कुल लंबाई 2 किलोमीटर है। 6. शिवराजपुर बीच (Shivrajpur Beach) यह बीच गुजरात राज्य के देवभूमि द्वारका जिले में स्थित है। इस बीच को पर्यावरण शिक्षा फाउंडेशन (Foundation of Environmental Education) के तरफ से ब्लू फ्लैग बीच का दर्जा मिल चुका है। इस बीच को बहुत ज्यादा ही स्वच्छ होने की संज्ञा दी जाती है। इस बीच की लम्बाई 4 किलोमीटर है।

Category Destination Travel Uttarakhand

ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए बेहतरीन बेहतरीन डेस्टिनेशन है माल देवता

  • 0 Comments

कहते हैं किसी हिल स्टेशन पर जाना तब तक वर्थ ईट नहीं होता है जब तक कि आप वहां जाकर ट्रैकिंग, कैंपिंग और बोनफायर का मजा ना ले। खासकर ट्रैवलिंग को पसंद करने वाले लोगों के लिए तो यह मस्ट नीडेड है। और ऐसा हो भी क्यों ना, यह सारे एक्टिविटीज ऐसे हैं जो आपके ट्रैवलिंग के एक्सपीरियंस को कई गुना बेहतर बना देते हैं। ट्रैवलिंग के दौरान की गई इन एक्टिविटीज की यादें जिंदगी भर कभी ना भूली जा सकने वाली यादों के रूप में आपके साथ रहती हैं। अगर आप भी ट्रैवलिंग के शौकीन हैं और अपने ट्रैवल ट्रिप पर ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटीज करना चाहते हैं तो भीड़भाड़ और शोर-शराबे से दूर स्थित शहर ‘मालदेवता’ में आपका स्वागत है। प्रकृत‍ि की गोद में चारो तरफ पहाड़ियों और हरियाली से सजा-धजा ‘मालदेवता’ आजकल टूरिस्ट्स के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन (Favourite destination) बनता जा रहा है। वजह है इसकी खूबसूरती और यहाँ बहती नदी और झरनों का गीत संगीत। यहां पर्वतों से गिरने वाले छोटे-छोटे झरनों का संगीत विजिटर्स का ध्‍यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। यही वजह है कि बीते कुछ सालों में यह देहरादून का सबसे डिमांड वाला डेस्टिनेशन है। मालदेवता में आप क्या-क्या कर सकते हैं? (Things to do in Maldevta) यहां की खूबसूरत वादियों को देखकर आपका भी मन कैंपिंग करने को कहेगा, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं। यहां आसानी से आपको रेंट पर कैंप मिल जाएंगे। लोग यहां रेस्‍टोरेंट में जाने से ज्‍यादा खुद चूल्‍हा बनाकर या पेट्रोमैक्‍स में खाना बनाना पसंद करते हैं। इसके अलावा आप यहाँ ट्रैकिंग कर सकते हैं , ट्रैकिंग के लिए अगर आप अकेले हैं और आपको रास्‍ता समझ न आ रहा हो तो आपको यहाँ गाइड (Tour guide) भी मिल जाएंगे जो आपके ट्रैकिंग (trekking) के इस शौक को पूरा करने में मदद करेंगे। यहां आप कैंपिंग (Camping) कर सकते हैं। पिकनिक (Best Picnic spot) के लिए यह बेहतर आप्‍शन है। इसके अलावा ट्रैकिंग और पैराग्‍लाडिंग भी कर सकते हैं। यहां कई रेस्‍टोरेंट और होटल भी हैं। जहां बेहतरीन खाने के साथ कुछ दिन प्रकृति के बीच में रुक भी सकते हैं।वैसे अधिकतर यहाँ वीकेंड (weekend rush) पर ज्यादा भीड़ दिखाई देती है। क्योंकि वीकेंड पर यहाँ देहरादून के लोकल लोग भी पिकनिक मनाने आ जाते हैं। चाहे वह किसी भी ऐज ग्रुप के क्यों न हो। मलदेवता ही क्यों? (Why Maldevta?) मालदेवता आने का सबसे सही समय ( Best time to visit Maldevta) वैसे यहाँ आने का सबसे बेहतर समय सर्दियों का ही माना जाता है या फिर आप अगर नदी के एडवेंचर (Adventure) का मजा लेना चाहते हैं तो जुलाई अगस्त में भी आ सकते है उस समय यहाँ आपको चारो और हरियाली ही हरियाली (Greenery) दिखाई देगी। कैसे पहुंचे? (How to reach Maldevta?)मालदेवता देहरादून से सिर्फ 17-18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां जाने के लिए आप देहरादून सिटी बस या फिर लोकल ट्रैवल (Local travel options) में ऑटो, स्‍मॉल कैब्‍स ले सकते हैं। अगर आप अपनी कार से यहाँ आते हैं तो इससे बेहतर तो क्या ही कुछ होगा। क्योंकि यहाँ का सफर ही यहाँ का पैसा वसूल है। मालदेवता में कहां ठहरे? (Where to stay in Maldevta) मालदेवता में ठहरने के लिए आपको हर तरह के होटल (Hotel) और होमस्टे (Home stay) मिल जाएंगे। आप अपने बजट (Accourding to your Budget) के हिसाब से यहां होटल या फिर होम स्टे ले सकते हैं। इसके अलावा आप माल देवता में कैंपिंग भी कर सकते हैं। यहां आपको आसानी से कैंपिंग टेंट रेंट (Camping tent is also avilable on rent) पर मिल जाएंगे।