गोलगप्पा नहीं, फुचका है कोलकाता की गलियों का स्ट्रीट स्टार फ़ूड
भारत की गली-गली में एक आवाज़ हमेशा गूंजती है– “पानीपुरी, गोलगप्पे, और फुचका! यह एक ऐसा स्ट्रीट फूड है, जो हर एक राज्य में अपने अलग नाम, स्वाद और अंदाज़ के लिए जाना जाता है। उत्तर भारत में जहाँ इसे गोलगप्पा के नाम से जाना जाता हैं, वहीं महाराष्ट्र में इसे पानीपुरी और बंगाल में इसे कहते हैं– फुचका। लेकिन फुचका सिर्फ एक नाम नहीं है बल्कि यह मानिए की कोलकाता की आत्मा का हिस्सा है। यह स्वाद, संस्कृति और यादों का ऐसा पिटारा है, जो हर उम्र, हर वर्ग और हर भवना से जुड़ा हुआ है।
फुचका का इतिहास जो खट्टा मीठा एहसास देता है

फुचका का इतिहास किसी ग्रंथ में दर्ज नहीं, बल्कि लोगों की यादों में बसा है। ऐसा माना जाता है कि यह डिश मगध क्षेत्र से जन्मी और समय के साथ-साथ पूरे उपमहाद्वीप में फैल गई। बंगाल ने इसे सिर्फ अपनाया नहीं बल्कि अपने अंदाज़ में ढालकर इसे “फुचका” बनाया नाम से संबोधित किया। बंगाली फुचका खास इसलिए माना जाता है क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाला मसाला पूरी तरह अलग और खास होता है। इसमें आलू के साथ काला चना, हरी मिर्च, कसा हुआ आम भुना जीरा, काला नमक और सबसे जरूरी चीज इमली का तीखा पानी जो इसके स्वाद को बेमिसाल बना देता है।
कोलकाता का सबसे चहेता और लबाबदार स्ट्रीट फूड
कोलकाता की सड़कों पर आप जब भी निकलेंगे मानिए आपको कहीं न कहीं एक फुचका वाला ज़रूर दिखेगा। हुगली नदी के किनारों के बीच फुचका खाने का अपना अलग ही मज़ा है। स्कूल से निकलते छोटे-छोटे बच्चों से लेकर कॉलेज के युवाओं तक, ऑफिस की थकान से लौटते लोग हों या बाजार में खरीदारी करते ग्राहक ही क्यों न हों! वह एक प्लेट फुचका के लिए समय निकाल ही लेता है।
आखिर क्यों करते हैं, इसे लोग इतना पसंद?
यह फुचका सिर्फ एक परंपरागत स्ट्रीट फूड नहीं रहा। बल्कि अब इसे “फ्यूजन फूड” की कैटेगरी में भी में लिया गया है। कोलकाता में आज कई जगहों पर फुचका को चॉकलेट फुचका, चीज फुचका, दही फुचका, मटन फुचका जैसे नए अवतारों में भी परोसा जाने लगा है। युवाओं की इसे नयेपन की चाह ने इस पारंपरिक व्यंजन को एक नई दिशा का अमलीजामा पहन दिया है। जो स्वाद और एक नए व्यंजन का सुंदर मेल है बना दिया गया है। कई कैफे और रेस्टोरेंट्स ने इसे अपने मेनू में शामिल किया है और खास फुचका चखने के फूड फेस्टिवल तक आयोजित किए जाने लगे हैं।
फुचका की पॉपुलरटी और युवाओं की दीवानगी
कोलकाता के युवाओं में फुचका सिर्फ खाने की चीज़ नहीं है बल्कि एक बन चुका है। कॉलेज के कैंपस, किताब की दुकानों के बाहर और शहर के कोनों में दोस्तों के साथ बैठकर फुचका खाना एक परंपरा सी बन चुकी है। लड़कियाँ खासतौर पर फुचका की दीवानी हैं और यह हाल न सिर्फ कोलकाता में है बल्कि पूरे देश में लड़किया इस खास, चटपटी डिस की दीवानी हैं। और पूरे देश में अक्सर यह देखा गया है कि कोई भी मिलने-जुलने के लिए फुचका के का बहाना बनाने लगा है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कैसे एक साधारण सा व्यंजन कोलकाता के युवाओं के दिल में एक खास स्थान बना चुका है। अलावा युवाओं के बड़े बुजुर्गों से लेकर छोटे बच्चों तक इसकी प्रभावशीलता है।
जानिए सबसे फेमस फुचका की दुकान के बारे में
कोलकाता के फेमस फुचका स्टॉल्स में से सबसे ज़्यादा चर्चित नाम है वर्दान मार्केट फुचका वाला। यह दुकान कोलकाता के सबसे प्रतिष्ठित मार्केटस में से एक वर्दान मार्केट के थोड़ा बाहर स्थित है और दूर-दूर से लोग यहाँ का फुचका खाने के लिए आते हैं। यहाँ की खासियत है यह है की यहाँ छः प्रकार के पानी जिसमें मिंट, खट्टा-मीठा, मसाला, आम और क्लासिक पानी सम्मिलित हैं। यहाँ का आलू मिक्स भी बहुत स्वादिष्ट और लाजबाब होता है, जिसमें टमाटर मसाले और धनिया का जबरदस्त मिक्सप देखने को मिलता है। एक प्लेट में छः फुचके और एक सूखा फुचका साथ में मसाले से भरा बिना पानी वाला भी दिया जाता है। जिसको खाकर कोई भी आनंद लूट सकता है।
स्वाद चखने कैसे पहुँचें इस दुकान तक?
वर्दान मार्केट कोलकाता के पार्क स्ट्रीट के पास में ही पड़ता है। अगर आप मेट्रो से जा रहे हैं तो मैदान मेट्रो स्टेशन या पार्क स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर उतरें सकते हैं। वहाँ से वर्दान मार्केट लगभग सात सौ मीटेर की पैदल दूरी पर है। यदि आप बस या टैक्सी से जान चाहतए हैं, तो कॉमेक स्ट्रीट या रशल स्ट्रीट से होते हुए आप सीधे बाजार तक पहुँच सकते हैं। दुकान दोपहर के एक बजे से रात के नौ बजे तक खुली रहती है, लेकिन एक और बात शाम पाँच बजे से सात बजे के बीच यहाँ बहुत भीड़ होती है, इसलिए यदि आप लंबी लाइनों से बचना चाहते हैं, तो जल्दी पहुँचना बेहतर होगा।
इसके अलावा कुछ और चर्चित फुचका स्टॉल्स जिनमें विवेकानंद पार्क फुचकावाले यहाँ का तीखा और स्वादिष्ट पानी बहुत प्रसिद्ध है। कॉलेज स्ट्रीट गरिया हाट पुचकावालेयहाँ भी हमेशा भीड़ होती है लेकिन यहाँ का आलू मसाला और खट्टा पानी आपको बार-बार अपनी और खींचता है। कॉलेज स्ट्रीट फुचकावाले किताबों के के बीच स्वाद का रंग बिखेरता यह फुचका वाला छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है। न्यू मार्केट में भी फुचका की दुकान आपको मिल जाएगी। aशॉपिंग के बाद फुचका का स्वाद लेने के लिए यह जगह एकदम सही है।
फुचका के सोशल और सांस्कृतिक प्रभाव

फुचका एक ऐसा स्ट्रीट फूड है, जो सामाजिक जुड़ाव की मिसाल बन चुका है। यह अमीर-गरीब, जात-पात और भाषा की सीमाओं से बहुत दूर है। सड़क के एक किनारे खड़े होकर, एक ही स्टॉल पर, फुचका खाना कोलकाता में ही नहीं पूरे भारत में एक अद्भुत दृश्य है। यह समानता और साझी संस्कृति का प्रतीक बन चुका है। कई सारी कहानियाँ फुचका स्टॉल के इर्द-गिर्द शुरू होती हैं और कई दोस्ती की नींव भी यहीं से शुरू होती है।
बदलते समय में फुचका की लोकप्रियता
हालांकि फुचका एक प्रकार का स्ट्रीट फूड है और इसकी हाइजीन को लेकर कई बार सवाल उठते हैं लेकिन अब कई दुकानदारों ने दस्ताने पहनना मिनरल वॉटर का उपयोग करना भी शुरू कर दिया है और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। बहुत से स्टॉल्स ने तो पानी और स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का प्रयोग करना भी शुरू कर दिया है, ताकि ग्राहकों का भरोसा और भी मजबूत हो सके। आज जब हर चीज़ डिजिटल हो रही है, फुचका भी पीछे नहीं है। अब फुचका जोमेटो और स्वीगी जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हैं।
हालाँकि इसमें वह अनुभव नहीं, वह मजा नहीं जो सड़क किनारे खड़े होकर खाने में है। लेकिन आप इससे फुचका की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। की लोग फुचका के कितने दीवाने हैं। आज फुचका मात्र एक स्ट्रीट फूड नहीं रहा बल्कि एक फूड ब्रांड बनता जा रहा है। कोलकाता जैसे शहर में कई रेटेलर युवा उद्यमी “फुचका कार्ट्स” और “गौरमेट फुचका” नाम से अपने स्टार्टअप्स शुरू करने लगे हैं। वे साफ-सुथरे थीम और फुचका आउटलेट खोल रहे हैं। जहाँ पारंपरिक स्वाद को आज के नए माहौल में पेश किया जा सके।
जगह- जगह पर फुचका के नाम बदल चुके हैं लेकिन इससे जो लोगों का जुड़ाव है, वह बहुत ही खास और अलग है। आज के समय में ऐसा कोई नहीं जो फुचका, गोलगप्पा या पानीपूरी का स्वाद नहीं चखना चाहता हो।





